Author: Anil Srivastava

वाराणसी। नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड पोस्ट संख्या-5 के तत्वावधान में पहड़िया स्थित राधामोहन लॉन में आर.जे. शंकरा आई हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय की देखरेख में आयोजित शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा जितेन्द्र देव सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समय-समय पर होने वाले स्वास्थ्य शिविर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विशिष्ट अतिथि सहायक…

Read More