वाराणसी। नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड पोस्ट संख्या-5 के तत्वावधान में पहड़िया स्थित राधामोहन लॉन में आर.जे. शंकरा आई हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया।
डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय की देखरेख में आयोजित शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा जितेन्द्र देव सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समय-समय पर होने वाले स्वास्थ्य शिविर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विशिष्ट अतिथि सहायक उप नियंत्रक विवेक कुमार राय और डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा ने भी शिविर की सराहना करते हुए नागरिकों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।
शिविर में कुल 164 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जिनमें 9 मरीज मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए। चिन्हित मरीजों को आगे के उपचार एवं ऑपरेशन के लिए आवश्यक परामर्श दिया गया। शिविर में चिकित्सकों ने नेत्र रोगों की रोकथाम, नियमित जांच और आंखों की देखभाल संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी। संयोजन और संचालन डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा, पोस्ट वार्डेन राजेश कुमार सिंह, वरिष्ठ वार्डेन राजकुमार जायसवाल,कमलेश कुमार सिंह ने किया।
शिविर आयोजन में अशोक यादव, राजेश मोदनवाल, ऋषभ मोदनवाल, कमलेश कुमार सिंह उर्फ पिंटू, कंचन गुप्ता, अंजनी सिंह, गोपाल मुखर्जी,राजन यादव, शरद यादव,रामचरन विश्वकर्मा, ज्ञान प्रकाश,वसीम खां एवं विनय गुप्ता,अक्षय, आर.जे. शंकरा आई हॉस्पिटल की ओर से संदीप सिंह, अलका यादव (ऑप्टोमेट्रिस्ट), महेश (नर्सिंग स्टाफ) एवं राजा सिंह (कोऑर्डिनेटर) का विशेष सहयोग रहा।
About Us

QUICK LINKS
QUICK LINKS
- Disclaimer
- Terms & Conditions
- Privacy Policy

