फरीदाबाद,27 जुलाई। वंदना,
आज के इस इंडक्शन प्रोग्राम में आईएचएम भोपाल के पूर्व प्रिंसिपल डॉक्टर आनंद के सिंह और रेडिसन फरीदाबाद के एचआर मैनेजर श्री दीपक भाटिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए । संस्थान की वरिष्ठ लेक्चर डॉ श्वेता कुमार ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को शिक्षाविद डॉक्टर सिंह की उपलब्धियां के बारे में बताया। अपने संबोधन में डॉक्टर ए के सिंह ने हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार और हॉस्पिटैलिटी की उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने संस्थान की उपलब्धियां के लिए संस्थान के प्रधानाचार्य और समस्त स्टाफ को शुभकामनाएं दी। रैडीसन होटल फरीदाबाद के एचआर मैनेजर ने नए छात्र छात्राओं से अपने को समय के अनुरूप ढालने को कहा और वर्तमान में हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में आ रहे बदलावों के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर संस्थान के फैकल्टी मेंबर और स्टाफ ने नए छात्र-छात्राओं का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की समाप्ति पर संस्थान के प्रधानाचार्य डॉक्टर संदीप लोहानी ने बताया कि संस्थान में इस समय बची हुई खाली सीटों पर सीधे प्रवेश की प्रक्रिया आरंभ है और इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान से संपर्क करके सीधे प्रवेश ले सकते हैं। उन्होंने सभी आए मेहमानों का आभार व्यक्त किया और अपनी शुभकामनाएं दी।


