दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में रविवार को भारत के 97 शहर शामिल हैं। प्राइवेट एजेंसी AQI.in के मुताबिक टॉप 10 सबसे गर्म शहरों में यूपी के 6 शहर हैं, जहां दोपहर 2 बजे 48°C तापमान दर्ज हुआ। इनमें प्रयागराज सबसे ऊपर रहा।
यूपी, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, बिहार, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, उत्तराखंड, हरियाणा और महाराष्ट्र के 37 शहरों में तापमान 47°C दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 26 और 27 मई को तापमान और बढ़ सकता है।
इससे पहले शनिवार को महाराष्ट्र का ब्रह्मपुरी 47.1°C तापमान के साथ लगातार दूसरे दिन देश में सबसे गर्म शहर रहा। तेलंगाना के 7 जिलों में हीटस्ट्रोक के कारण इस गर्मी सीजन में 16 लोगों की मौत हो चुकी है।
मौसम विभाग ने तेलंगाना के हैदराबाद, रंगारेड्डी, करीमनगर, खम्मम, नलगोंडा, सूर्यपेट, मुलुगु, महबूबनगर में 26 मई तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। लोगों को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।
देश के कई हिस्सों में तापमान 45°C चल रहा है। इसमें अपच और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। ध्यान न देने पर ये प्रॉब्लम बड़ी हो सकती है। आज ‘जरूरत की खबर’ में जानेंगे कि खानपान, लाइफस्टाइल में बदलाव और घरेलू उपायों से एसिडिटी से निजात पाई जा सकती है।उत्तराखंड के चमोली में बद्रीनाथ धाम के पास रविवार सुबह कंचन गंगा में ग्लेशियर टूट गया। कुबेर पर्वत की तरफ से अचानक सफेद धूल और बर्फ का बड़ा गुबार उठता दिखा। इसके बाद पत्थर और मलबा तेजी से नीचे आता नजर आया। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
राहत की बात यह रही कि मलबा सड़क या आबादी वाले हिस्से तक नहीं पहुंचा। प्रशासन के अनुसार, चारधाम यात्रा, बद्रीनाथ हाईवे और स्थानीय जनजीवन पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है।
मध्य प्रदेश के ज्यादातर शहरों में शनिवार को तापमान 43°C रहा। सबसे गर्म छतरपुर के खजुराहो और नौगांव रहा, यहां तापमान 45°C से ज्यादा था। मौसम विभाग ने आज टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सतना में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। 11 जिलों में ऑरेंज और 22 जिलों में येलो अलर्ट है।उत्तर प्रदेश के 10 जिलों में आज हीटवेव का रेड और 22 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। शनिवार को बांदा 46.2°C तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। इसके अलावा प्रयागराज में 46°C, झांसी में 44.9°C, कानपुर में 44.2°C और सुल्तानपुर में 44.4°C तापमान रहा।


