सुनील कुमार जांगड़ा,
तावडू। जिला नूँह के उपमंडल तावडू अंतर्गत कामधेनु आरोग्य संस्थान प्रबंधन समिति ग्राम -बिस्सर, नौरंगपुर-हसनपुर-तावडू रोड, नजदीक आई टी सी ग्रांड भारत, एन सी आर-हरियाणा में रविवार, कामधेनु आरोग्य संस्थान के संस्थापक एवं आई ए एस (सेवानिवृत्त) डॉ एसपी गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में 21 जून,समय: प्रातः 06:30 बजे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं मासिक हवन के सुअवसर पर सादर आमंत्रित हैं।
डॉक्टर एसपी गुप्ता द्वारा बताया कि लंबे और शांतिपूर्ण जीवन के लिए स्वस्थ शरीर और दिमाग महत्वपूर्ण हैं और इसमें योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। गहन व्यायाम के विपरीत, योग सभी उम्र के लोगों के लिए उपयुक्त है। शरीर को मजबूती देना, सूजन कम करना और लचीलापन बढ़ाना ये सभी योग के लाभ हैं।
अगली कड़ी में मीडिया सचिव सुनील कुमार जांगड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि:माननीय दुर्गा शंकर मिश्रा (आई ए एस (सेवानिवृत्त), पूर्व मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश, पूर्व सचिव आवासन व शहरी कार्य मंत्रालय,भारत सरकार आशीर्वचन एवं मार्गदर्शन: परम श्रद्धेय स्वामी सम्पूर्णानन्द सरस्वती जी, संस्थापक, वेद विद्या शोध संगठन, कुरुक्षेत्र
विशेष टिप्पणी: कार्यक्रम में अन्य विशिष्ट अतिथि एवं हरियाणा राज्य और देश के अनेक महानुभाव उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम की समय-सारणी:
योग: प्रातः 06:30 – 07:30 बजे और हवन: प्रातः 09:30 बजे
सम्बोधन एवं आशीर्वचन: प्रातः 10:00 बजे
प्रसाद: प्रातः 11:00 बजे
कामधेनु मंदिर, कामधेनु आरोग्य वैलनेस संस्थान (के ए डब्ल्यू एस) का अवलोकन एवं गोसेवा: प्रातः 11:30 से 12:00 बजे तक जारी रहेगी।


