कैबिनेट ने बुधवार को साल 2027-28 के लिए सभी छह रबी फसलों का MSP बढ़ाने को मंजूरी दी। गेहूं के MSP में 25 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई।
फैसले की जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट ब्रीफिंग में दी। कुसुम का MSP सबसे ज्यादा 675 रुपए बढ़ा। इसके बाद सरसों-राई में 413 रुपए और मसूर में 390 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई।
वहीं, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर फेज-III योजना को भी मंजूरी दी। इस योजना पर 1,86,405 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
योजना के तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 135 GW तक रिन्यूएबल एनर्जी के लिए इंट्रा-स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम बनाया जाएगा। यह काम साल 2032-33 तक पूरा करने का लक्ष्य है।
सरकार ने देश में सौर (सूरज) और पवन (हवा) ऊर्जा से बनने वाली साफ बिजली को बिना रुकावट घरों तक पहुंचाने के लिए यह फैसला लिया है। सूरज ढलने या हवा बंद होने पर अक्सर बिजली जाने का डर रहता है, इसलिए इस योजना के तहत भारी-भरकम बैटरियां लगाई जाएंगी, जो दिन की बिजली को रात में इस्तेमाल के लिए जमा करके रखेंगी।
साथ ही, राज्यों के अंदर बिजली के तारों और खंभों का एक नेटवर्क बनाया जाएगा, जिससे बिजली का नुकसान न हो, घरों में बिजली की कटौती बंद हो और सस्ती व साफ बिजली 24 घंटे बिना रुकावट मिलती रहे।
ट्रैफिक देखकर बदलेगी बत्ती: सिग्नल का समय पहले से तय नहीं होगा; जिस तरफ ज्यादा गाड़ियां होंगी, वहां की बत्ती खुद हरी हो जाएगी।
स्मार्ट कैमरों की नजर: सड़कों पर लगे AI कैमरे और सेंसर गाड़ियों की संख्या और उनकी स्पीड पर लगातार नजर रखेंगे।
नंबर प्लेट की तुरंत पहचान: नियम तोड़ते ही कैमरे गाड़ी का नंबर खुद स्कैन कर लेंगे।
एपल ने भारत में अपनी डिजिटल पेमेंट सर्विस ‘एपल पे’ को लॉन्च कर दिया है। साथ ही आईफोन और एपल वॉच यूजर्स के लिए कार्डलेस और कॉन्टैक्टलेस पेमेंट का नया ऑप्शन भी अवेलेबल हो गया है।


