मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ विपक्ष के विरोध प्रदर्शन का शुक्रवार को चौथा दिन है। INDIA ब्लॉक के सांसद शनिवार शाम संसद पहुंचे। विपक्षी सांसदों की संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में मीटिंग होगी। INDIA ब्लॉक के नेता रात 8 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे।
इसके बाद विपक्षी सांसद गृह मंत्री, पीएम आवास, सेवा तीर्थ या उपराष्ट्रपति आवास की ओर मार्च कर सकते हैं। वे SIR में गड़बड़ियों को लेकर अपनी चिंता जताएंगे और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग रखेंगे।
लगातार हो रहे प्रदर्शनों को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ज्ञानेश कुमार के सरकारी आवास और चुनाव आयोग के के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। वहीं, दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान हुई झड़पों को लेकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ अब तक 4 FIR दर्ज की जा चुकी हैं।
RJD सांसद मनोज कुमार झा ने कहा कि राष्ट्रपति पूरे हालात से अवगत हैं। डर और भय का यह माहौल चिंताजनक है। मैं 40 सालों से सिविल सोसायटी का हिस्सा रहा हूं, लेकिन हमने कभी ऐसी स्थिति नहीं देखी।
INDIA गठबंधन के नेता शुक्रवार रात 8 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। वे SIR में कथित गड़बड़ियों को लेकर अपनी चिंता जताएंगे और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग रखेंगे।
दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस इलाके में कश्मीरी युवक पर हमले के मामले में FIR दर्ज की है। यह कार्रवाई युवक की शिकायत के बाद हुई।
पुलिस ने गुरुवार को हुई घटना में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ये घटना गुरुवार को कांग्रेस के प्रदर्शन से थोड़ी देर पहले हुई थी।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR के विरोध में विपक्ष ने दिल्ली में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन प्रदर्शन किया। राहुल-प्रियंका गांधी और INDIA ब्लॉक के सांसदों ने पहले कनॉट प्लेस में लंच किया, फिर बसों से राजघाट पहुंचे। प्रदर्शन को देखते हुए भारी सुरक्षा व्यववस्था की गई थी। राजघाट पर करीब एक घंटे इंतजार के बाद उन्हें अंदर जाने दिया। यहां सांसदों ने बापू को श्रद्धांजलि दी।


