देश के कई शहर हीटवेव की चपेट में हैं। ज्यादातर हिस्सों में तापमान 40-46°C के बीच है। मध्य प्रदेश के देवास में गर्मी से बचने के लिए 20 कूलर के साथ बारात निकाली गई।
राजस्थान के धौलपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के एक जनरल कोच के निचले हिस्से में आग लग गई। रेलवे के सूत्रों के मुताबिक, गर्मी के कारण ब्रेक पैडल वाले हिस्से में आग लगी थी।
मंगलवार को यूपी का बांदा 45.6°C तापमान के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा। ओडिशा के झारसुगुड़ा में 45.3°C से ज्यादा तापमान रहा। यहां लू सेंटर बनाए जा रहे हैं, जहां ठंडा पानी और ग्लूकोज का इंतजाम होगा।
यूपी के 15 शहरों में आंधी-बारिश हुई। प्रयागराज और आगरा समेत 6 जिलों में आज ओले गिरे। इससे पहले मंगलवार को प्रयागराज में गर्मी और लू को देखते हुए जगह-जगह वाटर ATM लगाए गए हैं।
IMD के मुताबिक, आज 10 राज्यों में तेज बारिश की संभावना है। इनमें अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, सिक्किम, तिरिपुर, नगालैंड, मणिपुर और मिजोरम शामिल हैं। वहीं, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में ओले गिर सकते है।
राज्य में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में गिरावट हुई है। कई शहरों का तापमान 5°C तक गिर गया। जयपुर, दौसा और अलवर में बुधवार सुबह हल्की बारिश हुई। आज 15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। कोटा में मंगलवार को गर्मी की वजह से एक स्कूटी में आग लग गई।प्रदेश में मंगलवार को खजुराहो में सबसे ज्यादा गर्मी रहा, यहां पारा 44.8°C पर पहुंच गया। भोपाल में 43.6°C तापमान के साथ सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। आज ग्वालियर, श्योपुर और मुरैना समेत 15 जिलों में लू का अलर्ट है।


