तमिल एक्टर विजय ने तमिलनाडु की राजनीति में हीरो की तरह एंट्री की है। उनकी पार्टी TVK ने 234 में से 108 सीटों पर जीत हासिल की है।
इस बीच विजय की फिल्म GOAT का एक सीन सोशल मीडिया पर वायरल है। फिल्म के एक सीन को उनके CM प्लान से जोड़कर देखा जा रहा है।
फिल्म की वायरल क्लिप में विजय एक कार चलाते नजर आ रहे हैं, जिसकी नंबर प्लेट पर ‘TN 07 CM 2026’ लिखा दिखाई देता है। अब लोगों का मानना है कि फिल्म में दिखाया गया यह नंबर विजय के 2026 में तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने की ओर इशारा था।
विजय ने फरवरी 2024 में अपनी पार्टी TVK लॉन्च की थी। इसके कुछ महीनों बाद 5 सितंबर 2024 को GOAT (द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम) रिलीज हुई थी।
फिल्म में विजय के साथ काम कर चुके एक्टर प्रेमगी अमरेन ने भी पहले कहा था कि विजय 2026 में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने 2024 में कहा था कि मैं 2026 में उन्हें वोट दूंगा। इंतजार कीजिए, विजय मुख्यमंत्री बनेंगे।
सेलिब्रिटी और राजनीतिक ज्योतिष राधान पंडित ने भी विजय के जीत की भविष्यवाणी की थी। राधान पंडित विजय के स्पिरिचुअल मेंटर माने जाते हैं। उन्होंने कई सार्वजनिक कार्यक्रमों और ऑनलाइन वीडियो में विजय की कुंडली को ‘सुनामी’ बताया था। यानी ऐसा असर जो तमिलनाडु की राजनीति में बड़ी लहर पैदा कर सकता है।
उन्होंने यह भी कहा था कि विजय की पार्टी का नाम अंक ज्योतिष और ज्योतिषीय सिद्धांतों के हिसाब से उनकी जन्म कुंडली के साथ काफी मजबूत मेल खाता है। राधान पंडित तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जयललिता के भी स्पिरिचुअल मेंटर रह चुके हैं। उनके पास ज्योतिष विद्या में करीब 40 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है।
‘जन नायकन’ के सेट का एक वीडियो वायरल है। इसमें एक व्हाइटबोर्ड दिख रहा है, जिस पर लिखा है ‘चुनाव कौन जीतेगा?’ (Who Will Win the Election?)।
पूजा हेगड़े पहले बोर्ड पर लिखा यह सवाल दिखाती हैं और फिर धीरे से कैमरा पीछे खड़े विजय की ओर घुमा देती हैं। कैमरा देखते ही विजय शर्मा जाते हैं और हंसते हुए अपना चेहरा छिपा लेते हैं।


