जम्मू-कश्मीर के डोडा में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े पाकिस्तानी आतंकी का शव सुरक्षाबलों ने शनिवार को बरामद किया। इसके पास से नाइट विजन क्षमता वाली M4 राइफल भी बरामद हुई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, SOG डोडा, राष्ट्रीय राइफल्स (RR) और CRPF की संयुक्त टीम को सर्च के दौरान आतंकी के अवशेष बरामद किए। पुलिस ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी। 1980 के दशक की एम 4 असॉल्ट राइफल का इस्तेमाल अफगानिस्तान युद्ध के दौरान नाटो और अमेरिकी सेना करती थी। युद्ध और शहरी संघर्ष के लिए इस्तेमाल की जाने वाली एक हल्की, गैस-संचालित राइफल है।…
Author: Samachar Ambar
TMC सिंबल विवाद-EC ने बागी गुट से और दस्तावेज मांगे:दो सीटों पर उपचुनावपश्चिम बंगाल में TMC के चुनाव चिन्ह को लेकर विवाद जारी है। शनिवार को ऋतब्रत बनर्जी गुट ने चुनाव आयोग के सामने मौखिक दलीलें दीं और सवालों के जवाब दिए। आयोग ने गुट से दिन खत्म होने से पहले अतिरिक्त दस्तावेज जमा करने को कहा। चुनाव आयोग की यह सुनवाई इसलिए अहम है क्योंकि यह 6 अक्टूबर को नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले हो रही है, और नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 16 सितंबर है। बागी गुट उससे पहले सिंबल पर…
बेंगलुरु की जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में कई पोर्न वीडियो और पेन ड्राइव में वेब सीरीज मिलने की बात सामने आई है। शनिवार को फोन और अन्य डिवाइस की फोरेंसिक जांच में इसका पता चला। क्राइम ब्रांच ने 11 अगस्त को परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल में छापा मारा था। इस दौरान रेवन्ना को जेल की कोठरी में मोबाइल इस्तेमाल करते पकड़ा गया। अधिकारियों ने मोबाइल, चार्जर, पेन ड्राइव और नोटबुक जब्त की थी। प्रज्वल, JDS विधायक एचडी रेवन्ना के बेटे और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते हैं। वह नौकरानी से रेप केस में उम्रकैद…
बॉम्बे हाई कोर्ट ने शुक्रवार को पुणे प्रशासन को गणेश उत्सव के दौरान 10 दिन तक शराब पर रोक लगाने के लिए फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा जो व्यक्ति शराब का आदी है उसे 10 दिनों तक शराब पीने को नहीं मिली, तो वे अस्पतालों में भीड़ लगा देंगे। चीफ जस्टिस एम सी त्रिपाठी और जस्टिस अद्वैत सेठना की बेंच ने सुनवाई के दौरान पूछा कि सिर्फ पुणे को चुनने के पीछे क्या तर्क है? हम ऐसी प्रथा की निंदा करते हैं। यह पुणे के निवासियों के लिए एक कलंक है। बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार के बाद पुणे प्रशासन ने…
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पीएम मोदी के बीच द्विपक्षीय बैठक जारी है। दिल्ली में जारी बैठक के दौरान मोदी ने कहा, मैं भारत की BRICS अध्यक्षता के दौरान चीन से मिले समर्थन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त करता हूं। अब हमारे पास द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा करने का अवसर है। एक बार फिर, आपका भारत में हार्दिक स्वागत है। जिनपिंग करीब 7 साल बाद भारत आए हैं। गलवान झड़प के बाद यह उनका पहला भारत दौरा है। जिनपिंग के भारत पहुंचने से पहले चीन ने स्टेटमेंट जारी कर कहा था कि हम भारत के साथ बातचीत बढ़ाकर और…
फरीदाबाद। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के एक्जीक्यूटिव चेयरमैन एवं न्यायमूर्ति पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट चंडीगढ़, हरसिमरन सिंह सेठी के दिशा निर्देशानुसार हरियाणा प्रांत में प्रत्येक जिले के अंदर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया! इसी क्रम में जिला फरीदाबाद के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एवं चेयरमैन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुधीर जीवन की अध्यक्षता एवं निर्देशानुसार तथा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जितेंद्र सिंह की देखरेख में आज जिला अदालत सेक्टर 12, फरीदाबाद में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस लोक अदालत में 19बेंच लगाए गए जिनमें सुधीर जीवन अतिरिक्त सत्र…
पलवल जिले में सीआईए टीम ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खातों से धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ कैंप थाना में मुकदमा दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी गई है। सीआईए प्रभारी जगमिंद्र सिंह ने बताया कि 14 अगस्त को हथीन निवासी राम मंडल ने शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि रेलवे रोड पर स्थित एक एटीएम मशीन से पैसे निकालने गए थे। वहां 2-3 लड़कों ने धोखे से उनका एटीएम कार्ड बदल लिया और उनके खाते से 29 हजार रुपए निकाल लिए। आरोपी को फरीदाबाद से पकड़ा पुलिस ने मामले की…
फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ स्थित नेहरू नगर में देर रात इलेक्ट्रॉनिक सामान के गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने गोदाम के अंदर रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। गोदाम से आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने तुरंत फायर विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। गोदाम में इलेक्ट्रॉनिक सामान रखा होने के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका बनी रही। आग…
फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ के सेक्टर 3 में महिला के साथ दोस्ती होने के शक के चलते युवक पर चाकू से हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने दोनों का मुंडन कराकर वारदात वाली जगह पर परेड़ कराई। क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। दोनों को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया। क्राइम ACP अमन यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि,7 सितंबर को सेक्टर-3 में वाल्मीकि मंदिर के पास निपुन पटेल (27) नामक युवक पर दो युवकों…
बल्लभगढ़ । आज अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़ के वाणिज्य विभाग (स्व-वित्तपोषित) द्वारा नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत हेतु “प्रारंभ–2026” इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सत्र2026–27 के बी.कॉम एवं एम.कॉम प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को महाविद्यालय के वातावरण, शैक्षणिक संस्कृति, परंपराओं तथा विद्यार्थियोंके लिए उपलब्ध विभिन्न अवसरों से परिचित कराना था। कार्यक्रम का आयोजन चेयरमैन श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता, सेक्रेटरी श्री दिनेशकुमार गुप्ता एवं कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सी. एस. वशिष्ठ के मार्गदर्शन मेंकिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवंप्रार्थना के साथ हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में वाणिज्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा मलिक…

