महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने गरबा में मुस्लिमों की एंट्री के समर्थन में फिर से अपनी बात दोहराई। उन्होंने कहा- मुझे इस मुद्दे पर पॉलिटिकल वाइफ बनाकर ट्रोल किया जा रहा है। लेकिन मैं पॉलिटिकल नहीं हूं। मैं एक सोशल एक्टिविस्ट और नागरिक के तौर पर अपनी राय रखती हूं। अमृता ने बुधवार रात नागपुर में एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से कहा- नवरात्रि और गरबा जैसे त्योहार सभी को साथ लेकर चलने वाले हैं। इनमें जाति-धर्म का भेद नहीं होना चाहिए। पहचान पत्र जांचना अच्छी प्रैक्टिस है, लेकिन धर्म के आधार पर लोगों की…
Author: Samachar Ambar
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के सत्य निकेतन में PG हादसे में आज सुनवाई की। कोर्ट ने मामले को हाईकोर्ट में रखने का फैसला लिया है। सुनवाई के दौरान जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और जस्टिस आर. महादेवन की बेंच ने कहा कि हम मौजूदा स्थिति को बदलना नहीं चाहते हैं। इससे पहले कोर्ट ने 8 सितंबर को कहा था कि मामला केवल दिल्ली तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि देशभर में जर्जर-अवैध इमारतों की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। 7 सितंबर को दिल्ली हाईकोर्ट ने भी इस मामले में सुनवाई की थी। हाईकोर्ट ने कहा था- हादसे के लिए दिल्ली नगर निगम…
भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया की मानहानि याचिका पर गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट के सामने CJP प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका ने भाटिया के खिलाफ किए गए AI से बने विवादित पोस्ट हटाने पर सहमति जताई। दोनों पोस्ट 24 घंटे में हटाए जाएंगे। कोर्ट ने मामले में सौरव दास, आशुतोष रांका और CJP फाउंडर अभिजीत दीपके को समन भी जारी किया है। साथ ही मेटा और X से कहा कि अगर भविष्य में ऐसे पोस्ट की हूबहू कॉपी दोबारा डाली जाती है और भाटिया शिकायत करते हैं, तो उसे हटाने पर कार्रवाई की जाए। मामला CJP…
कुरुक्षेत्र : मोहड़ी स्थित आदेश मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में फिजियोथेरेपी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। जिसका विषय हृदय संबंधी रोगों और स्ट्रोक की रोकथाम प्रबंधन एवं पुनर्वास में फिजियोथेरेपी की भूमिका पर रहा। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों, कर्मचारियों और आमजन को स्वस्थ जीवनशैली तथा समय पर फिजियोथेरेपी उपचार के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आदेश ग्रुप के चेयरमैन डॉ . एच.एस. गिल, आदेश ग्रुप के निदेशक गुरफतेह सिंह गिल तथा आदेश अस्पताल के निदेशक डॉ. गुणतास सिंह गिल ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न संस्थानों के प्रधानाचार्य, चिकित्सक, शिक्षक एवं अस्पताल के…
कुरुक्षेत्र : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत पुरुषोत्तमपुरा बाग में 2000 वर्ग फीट एरिया में भव्य रंगोली का आयोजन किया जाएगा। इस रंगोली में राष्ट्र सेवा के रंगों के लिए अनाज, फल, फूल, पत्तों सहित अन्य सामग्री का प्रयोग किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 17 सितंबर को सेवा संकल्प अभियान के तहत कुरुक्षेत्र में होने वाले कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। विश्व प्रसिद्ध ब्रह्मसरोवर पर भव्य रंगोली, रक्तदान शिविर, आशीर्वाद का दीया और ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा वीरवार को लघु सचिवालय के…
भारत के पास 190 परमाणु हथियार हैं। अगले कुछ सालों में यह 35 और बना सकता है, इस तरह यह संख्या 225 तक पहुंच सकती है। यह जानकारी अमेरिकी थिंक टैंक फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स (FAS) की नई रिपोर्ट में सामने आई है। इस रिपोर्ट के अनुसार, भारत समुद्र से परमाणु हमला करने की क्षमता को भी लगातार मजबूत कर रहा है। परमाणु ऊर्जा से चलने वाली बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बियों के बेड़े के जरिए भारत समुद्र में अपना ‘न्यूक्लियर कवच’ बना रहा है। इन 190 परमाणु हथियारों में से 160 से ज्यादा मौजूदा मिसाइलों के लिए हैं, बाकी नई मिसाइलों…
फरीदाबाद। शहरी स्थानीय निकाय व अग्निशमन कर्मियों की हड़ताल बुधवार को 34वें दिन भी जारी रही। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने हड़ताल को 13 सितंबर तक आगे बढ़ा दिया गया। पिछली 6 अगस्त से चल रही यह हड़ताल पालिका रोल पर लगे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेकेदारों के मातहत अलग-अलग कार्यों में लगे ठेका कर्मियों को नगर निगमों, पालिकाओं व परिषदों के पे-रोल पर करने व आबादी व क्षेत्रफल के आधार पर नए पद सृजित कर पक्की भर्ती से भर बेरोजगारों को रोजगार देने व अग्निकांड में शहीद हुए भवी चंद व रणबीर सिंह के आश्रितों को 50-50 लाख रुपए…
फरीदाबाद। एलायंस क्लब्स इंटरनेशनल, जिला 150, फरीदाबाद द्वारा जिमखाना क्लब, सेक्टर-15ए में संगठन का 19वाँ स्थापना दिवस, संस्थापक एली सतीश लखोटिया के जन्मदिन, दूसरी जिला कैबिनेट बैठक एवं शिक्षक दिवस सम्मान समारोह के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ईश वंदना, गायत्री मंत्र एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। जिला गवर्नर एली राकेश अग्रवाल, वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर-1 एवं उपस्थित पूर्व जिला गवर्नरों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। जिला समन्वयक डॉ. टीना हस्सीजा ने मंच संचालन करते हुए सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं अतिथियों का स्वागत किया। दूसरी जिला कैबिनेट बैठक में जिला कैबिनेट सचिव…
फरीदाबाद। जिले के छायंसा थाना क्षेत्र में एसबीआई का एटीएम उखाडक़र ले जाने के मामले में पुलिस ने गिरोह के सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पहले से 38 मामले दर्ज है। जिनमें से करीब 10 मामले एटीएम उखाडऩे के है। आरोपी की पहचान धौज गांव निवासी 42 वर्षीय हनीश उर्फ होशी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी पर 4 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, 13-14 अगस्त की रात आरोपियों ने चोरी की फॉच्र्यूनर गाड़ी की मदद से स्क्चढ्ढ का ्रञ्जरू उखाड़ लिया था। ्रञ्जरू में 8 लाख रुपस्…
फरीदाबाद। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने राइट टू एजुकेशन (आरटीई) एक्ट के तहत प्राइवेट स्कूलों में गरीब बच्चों के दाखिले को पूरी तरह जायज ठहराया है और इसे लागू करने के कड़े निर्देश दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी जनवरी 2026 के अपने आदेश में कहा था कि आरटीई के तहत राज्य सरकारों को पात्र छात्रों को दाखिला दिलवाना चाहिए और प्राइवेट स्कूलों को भी अपने स्कूल में गरीब बच्चों को दाखिला देना चाहिए। हरियाणा अभिभावक एकता मंच के प्रदेश महासचिव कैलाश शर्मा व जिला महासचिव एडवोकेट बीएस विरदी ने फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री से मांग…

