Author: Samachar Ambar

गुजरात के दक्षिण गुजरात में भारी बारिश से बाढ़ के हालात हैं। उमरगाम तालुका में पिछले 24 घंटों में 43 इंच बारिश दर्ज की गई है। इससे निचले इलाके डूब चुके हैं। NDRF और राज्य की SDRF की टीमों के साथ-साथ भारतीय वायु सेना भी बचाव कार्यों में लगी हुई है। अब तक 1,200 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। वहीं, सूरत में 4 घंटे में 4 इंच बारिश हुई। भेड़ावल और सीमादा नदियां उफान पर हैं। अन्य नदियां भी खतरनाक स्तर पर बह रही हैं। 2,244 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। 3 जिलों में…

Read More

देश भर में NEET सहित प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक के मामलों को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच PM नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया किस पेपर लीक मामलों के दोषियों को सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे। इस पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इसे ‘शिक्षा तंत्र की तबाही’ छिपाने की कोशिश करार दिया। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट में आरोप लगाया कि देश के शिक्षा तंत्र को बर्बाद करने और युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री खुद जिम्मेदार हैं। राहुल गांधी ने बुधवार को दिल्ली के…

Read More

मुंबई पुलिस के एक जवान का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों को ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी देता दिख रहा है। वीडियो मुंबई कांग्रेस ने अपने X हैंडल पर पोस्ट किया है। इसमें प्रदर्शनकारी पुलिस वैन में बैठे हैं। ड्राइविंग सीट पर बैठा जवान उनसे कह रहा है- वीडियो उन्हीं प्रदर्शनकारियों ने बनाया जिन्हें जवान धमका रहा था। हालांकि ये किस जगह का है, इसके बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से NEET पेपर लीक, CJP और सोनम वांगचुक के समर्थन में शिवाजी…

Read More

सरकार ने गुरुवार को कहा कि वह कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के साथ किसी भी समय बातचीत के लिए तैयार है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले 24 घंटे के दौरान CJP को जेपी नड्डा के आवास या ऑफिस पर बातचीत के लिए चार बार ऑफर भेजा गया है। CJP ने कहा है कि सरकार को बात करनी है तो जंतर-मंतर आए या किसी न्यूट्रल जगह पर बातचीत करे। हम किसी के घर या ऑफिस नहीं जाएंगे। कॉकरोच पार्टी ने 24 जुलाई को देशभर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन का ऐलान किया है। 20 जुलाई के संसद मार्च के…

Read More

पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पीएम का यह ऐलान कॉकरोच जनता पार्टी और विपक्ष के प्रदर्शन के बीच आया है। सीजेपी पिछले 34 दिन से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। वहीं, एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक 26 दिन से भूख हड़ताल पर हैं। वे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं उनका इलाज चल रहा है। देश में अब तक पेपर लीक मामलों की सुनवाई सामान्य अदालतों में होती थी,…

Read More

फरीदाबाद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के अध्यक्ष बलजीत कौशिक के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता सैक्टर-12 स्थित पैट्रोल पम्प पर एकत्र हुए और विरोध प्रदर्शन करते हुए सेक्टर-12 लघु सचिवालय पहुंचे। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने जिला उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्फत महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ हुई मारपीट और अभद्रता की निंदा की गई। साथ ही लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ हुए दुव्र्यवहार पर भी विरोध दर्ज कराया गया।…

Read More

फरीदाबाद। हरियाणा महिला विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता डांगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और स्वरोजगार आधारित सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक महिला आत्मनिर्भर बने, अपना स्वयं का व्यवसाय स्थापित करे तथा अन्य महिलाओं के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित करे। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना तथा उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोडऩा है। हरियाणा महिला विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता डांगी ने आज…

Read More

फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित सेक्टर-75 से 89 की प्लॉटेड कॉलोनियों को नगर निगम के अधीन हैंडओवर किए जाने की प्रक्रिया को लेकर संयुक्त आयुक्त (जीएफ) अमित मान ने बुधवार को बीपीटीपी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशनों, संबंधित विभागों के अधिकारियों तथा अन्य हितधारकों के साथ बैठक की। बैठक में सेक्टरवासियों द्वारा क्षेत्र में मूलभूत नागरिक सुविधाओं एवं अन्य समस्याओं से संबंधित विभिन्न विषय उठाए गए। संयुक्त आयुक्त अमित मान ने सभी पक्षों की बात गंभीरता से सुनी तथा आश्वस्त किया कि नगर निगम आमजन के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी पहलुओं पर नियमानुसार कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम…

Read More

फरीदाबाद। फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीमों ने कांग्रेस नेताओं को दिल्ली जाने से रोकने के लिए उनके घरों में नजरबंद किया जाए। पुलिस की कार्रवाई के चलते कई नेताओं को घर से बाहर नहीं निकलने दिया गया, जिससे जिले की राजनीतिक हलचल तेज हो गई। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ को उनके सेक्टर-16 स्थित निवास पर, तिगांव क्षेत्र से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रोहित नागर को सेक्टर-14 स्थित निवास, बल्लभगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज अग्रवाल, प्रियंका अगवाल को सेक्टर-2, पूर्व पार्षद रोहित सिंगला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतवीर डागर, फरीदाबाद युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष…

Read More

संसद के मानसून सत्र के दौरान बुधवार को विपक्ष ने कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर हंगामा किया। हंगामे के बीच लोकसभा-राज्यसभा को गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, वे सदन में नीट पेपर लीक मामले में चर्चा तभी चाहते हैं जब शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दे दें। सदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने लोकसभा में कहा कि सरकार पिछले तीन दिनों से लगातार NEET पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा की पेशकश कर रही है। लेकिन विपक्ष मुद्दे पर राजनीति…

Read More