हैदराबाद में तेलंगाना विधानसभा के अंदर मंगलवार को एक अधिकारी अचानक बेहोश होकर गिर गए। इसके बाद विधानसभा में अफरा-तफरी मच गई। पशुपालन मंत्री वकिटी श्रीहरि ने तुरंत उन्हें CPR दिया। मेडिकल स्टाफ को बुलाकर अधिकारी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान राजू के रूप में हुई है। वे प्रिंसिपल सेक्रेटरी नवीन मित्तल के पर्सनल असिस्टेंट (PA) थे। अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, राजू को गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया था। जब उन्हें मेडिकल सेंटर लाया गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सीपीआर यानी कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन एक ऐसी इमरजेंसी…
Author: Samachar Ambar
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पीएम मोदी से जुड़े मानहानि मामले में राहुल गांधी की याचिका खारिज कर दी। उन्होंने 2019 में जारी मजिस्ट्रेट कोर्ट के समन को रद्द करने की मांग की थी। हालांकि, कोर्ट ने निचली अदालत में मानहानि की शिकायत पर सुनवाई छह हफ्ते तक टालने का आदेश बढ़ा दिया। इससे राहुल को इस दौरान मजिस्ट्रेट के सामने पेश नहीं होना पड़ेगा। उनके वकील ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दाखिल करने के लिए समय मांगा था। दरअसल, राहुल ने 2018 में राजस्थान की एक सभा में राफेल विमान डील पर पीएम को ‘चौकीदार चोर है’ कहा था। आरोप है…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा में जेन-जी से 25 मिनट संवाद किया। इस कार्यक्रम के लिए 6 हजार युवाओं को बुलाया गया था। मोदी ने युवाओं से झूठे दावों और भ्रामक बातों से बचने की अपील की। पीएम ने कहा, ‘लोग आपको झूठ की गूंज से गुमराह करने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप सच्चाई के साथ खड़े रहना।” मोदी का यह बयान राहुल गांधी और कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान पर तंज माना जा रहा है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए खास तौर पर Y आकार का रैंप बनाया गया था। भाषण से पहले PM रैंप पर चलकर युवाओं…
मुंबई में पीएम मोदी के कार्यक्रम से पहले पुलिस ने 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने दोनों को सोमवार को पकड़ा था। इसकी जानकारी मंगलवार को सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, BKC स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में 24 साल का युवक PMO का अफसर बनकर पहुंचा था। उसके साथ लोडेड रिवाल्वर लिए गार्ड भी था। जांच के दौरान दोनों को पकड़ा गया। मुंबई क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है। पीएम मोदी शाम को करीब 5.45 बजे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (GFF) 2026 का उद्घाटन करेंगे। ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का सातवां संस्करण 8 से…
हरियाणा सरकार की लैंड पूलिंग पॉलिसी-2022 के तहत फरीदाबाद में करीब 4500 एकड़ जमीन को सुनियोजित तरीके से विकसित करने की तैयारी है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ने इस जमीन को योजना में शामिल करने का प्रस्ताव रखा है। इसमें आवासीय, व्यावसायिक और सार्वजनिक सुविधाओं के लिए अलग-अलग क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। योजना के तहत जमीन मालिक और जमीन एकत्र करने वाले लोग भी अपनी जमीन शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं, इसके लिए उन्हें अपनी जमीन का विवरण ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करना होगा। आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2026 तय की गई है।…
फरीदाबाद में डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर एक परिवार से 2.13 करोड़ रूपए ठगने के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने ड्राइवर और अकाउंटेंट को जीरकपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गौतम (27) और मोहित (25), दोनों निवासी लुधियाना, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गौतम के खाते में ठगी के 65 हजार रुपए आए थे। उसने अपना बैंक खाता मोहित को दिया था और मोहित ने यह खाता आगे साइबर ठगों को उपलब्ध कराया। गौतम ड्राइवर, मोहित कंपनी में अकाउंटेंट पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि गौतम 11वीं पास है और ड्राइविंग का…
फरीदाबाद। नगर निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह ने आज बल्लभगढ़ एवं ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र के पार्षदों के साथ बैठक कर उनके वार्डों से संबंधित समस्याओं और विकास कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। निगम आयुक्त (कमिश्नर) ने पार्षदों द्वारा रखी गई समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान का आश्वासन दिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निगम के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित बैठक में वार्ड नंबर 3, 4, 24, 34, 38 तथा वार्ड नंबर 40 से 46 तक के पार्षदों ने हिस्सा लिया। पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में पेयजल, सीवर, सड़क, सफाई, स्ट्रीट…
फरीदाबाद। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, एनआईटी-3 फरीदाबाद में आज योग शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. कालिदास चव्हाण, डीएमएस एवं एचओडी सर्जरी डॉ. सुमित चक्रवर्ती, हरियाणा पुलिस के डीएसपी श्री राजेश चेची, सर्जन एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. हेमंत अत्री सहित पतंजलि परिवार के सदस्यों ने विधिवत रूप से योग शिविर का शुभारंभ किया। योग शिविर के शुभारंभ अवसर पर विभिन्न गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ), अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्टाफ, विद्यार्थियों, अटेंडेंट्स तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। इस दौरान योग के महत्व तथा स्वस्थ जीवनशैली में इसकी उपयोगिता के बारे…
कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी के बाद अब उत्तराखंड के पिथौरागढ़ की पंचाचूली, हरदेवल, नंदा देवी और नंदा कोट के साथ चमोली में बद्रीनाथ-हेमकुंड की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई है। बारिश और बर्फबारी के बाद ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ गई है। बिहार में गंगा, कोसी, गंडक, बूढ़ी गंडक, पुनपुन और बागमती नदियों के उफान से बाढ़ की स्थिति बन गई है। राज्य के 12 जिलों में 22.42 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। भागलपुर में रिंग बांध ओवरफ्लो होने से सुल्तानगंज के करीब 4 हजार घर पानी में डूब गए। वहीं, यूपी में मानसूनी बारिश का…
तमिलनाडु के सीएम विजय ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा उनकी सरकार की प्राथमिकता है। महिलाओं के खिलाफ किसी भी तरह की अभद्र भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विजय का यह बयान नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन की एक्ट्रेस त्रिशा को लेकर की गई डबल मीनिंग टिप्पणी के विवाद के बीच आया है। पुलिस ने 4 अगस्त को उदयनिधि स्टालिन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। मद्रास हाईकोर्ट के आदेश के बाद उन्हें उसी दिन रिहा कर दिया गया था। विजय ने कहा कि विकास के लिए कानून-व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है। पुलिस…

