तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने शुक्रवार को नई पार्टी बनाने का ऐलान किया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो मैसेज में अन्नामलाई ने कहा कि आज हम एक आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं। हमारी राजनीतिक पार्टी तमिलनाडु में 2031 में अगला विधानसभा चुनाव लड़ेगी। मेरे लिए यह तय करना बहुत मुश्किल था कि मैं बीजेपी का सदस्य रहूं या तमिल लोगों से जुड़ा रहूं। मैंने 4 दिसंबर 2025 को पार्टी को बताया कि मैं इस्तीफा देने जा रहा हूं। पार्टी ने मुझसे कहा कि पहले चुनाव हो जाने दें, फिर जाएं। अन्नामलाई ने 2 जून को…
Author: Samachar Ambar
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि मोदी सरकार ग्रेट निकोबार आइलैंड प्रोजेक्ट पर झूठ बोल रही है। राहुल ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार और बीजेपी आपसे कहती है कि ‘ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट’ रक्षा से जुड़ा है। असल में ऐसा नहीं है। इस प्रोजेक्ट का मकसद सुरक्षा और ट्रांसशिपमेंट नहीं है, बल्कि एक बिजनेसमैन को फायदा पहुंचाना है। ताकि भारत की सबसे कीमती और अनोखी इकोलॉजिकल जमीन पर होटल और कसीनो बना सके। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर 16 मिनट का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि मैं भारत के सबसे…
बल्लभगढ़, संवाददाता। सांवरिया सरकार परिवार बल्लभगढ़ की ओर से 6 जून शनिवार को श्री श्याम प्रभु खाटूवाले का षष्ठम विशाल वार्षिक महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम चावला कॉलोनी स्थित अग्रवाल धर्मशाला ग्राउंड में आयोजित होगा। सांवरिया सरकार परिवार के प्रधान सेतु मित्तल के अनुसार शुक्रवार 5 जून को शाम 5 बजे बाबा की निशान यात्रा बहुत धूमधाम से डी जे बैंड बाजों ढोल नगाड़ों व सुंदर सुंदर झांकियो के साथ पथवारी मंदिर चावला कॉलोनी से तिगांव रोड शीही गेट रोड मुख्य बाजार से होती हुई कार्यक्रम स्थल चावला कॉलोनी तक पहुंचेगी। इस यात्रा के दौरान निशान उठाने वाले श्याम…
फरीदाबाद। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य हरियाणा सरकार के निर्देशों पर में नगर निगम फरीदाबाद द्वारा निगम आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा के मार्गदर्शन में शहर को स्वच्छ एवं हराभरा बनाने के उद्देश्य से तीन वार्डों में विशेष महा स्वच्छता अभियान की शुरुआत विभाग द्वारा किया गया। अलग अलग जॉन में अलग अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं। वार्डों में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत ट्रैक्टर ट्रॉली और जेसीबी की मदद से कूड़ा उठाने का कार्य भी तुरंत किया गया अभियान का शुभारंभ स्थानीय विधायकों, पार्षदों, निगम अधिकारियों तथा गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किया गया। बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर-40…
फरीदाबाद। इलेक्ट्रिसिटी एम्पलाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (ईईएफआई) ने बिजली क्षेत्र में प्रस्तावित नीतिगत बदलावों, बिजली (संशोधन) विधेयक, श्रम संहिताओं, एग्रीकल्चर डिस्कॉम तथा कर्मचारियों के अधिकारों पर बढ़ते हमलों के विरुद्ध व्यापक जन-जागरूकता एवं संघर्ष कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया है। यह फैसला बृहस्पतिवार को भकना भवन, चंडीगढ़ में आयोजित इलेक्ट्रिसिटी एम्पलाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया की उत्तरी क्षेत्र की बैठक में लिया गया। फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं एनएचपीसी वर्कर यूनियन के राज्य प्रधान सुरेश राठी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश,उप्र, राजस्थान, उत्तराखंड व यूटी चंडीगढ़ के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति…
फरीदाबाद। नेहरू कॉलोनी में हुई तोडफ़ोड़ की कार्रवाई के बाद प्रभावित परिवारों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। जिन लोगों के घर टूट गए हैं, वे अब रहने के लिए सुरक्षित ठिकाना तलाश रहे हैं। आज हुई बारिश में उनका सामान भीग गया, और लोगों ने ट्रॉली के नीचे छिपकर खुद को भीगने से बचाया। लेकिन उन्हें किराए पर मकान मिलने में भी कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई परिवार पिछले 2 दिनों से खुले आसमान के नीचे अपने बच्चों और सामान के साथ रहने को मजबूर हैं। प्रभावित लोगों का कहना है कि…
फरीदाबाद । उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 की घोषणा की जा चुकी है। इसके तहत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के अद्यतन एवं शुद्धिकरण कार्य को प्रभावी ढंग से संपादित करने के लिए बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) एवं सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने में बीएलओ और सुपरवाइजरों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, इसलिए उनका समुचित प्रशिक्षण आवश्यक है। डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि 87-बड़खलविधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कार्यरत सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजरों के लिए चरणबद्ध…
दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लरिश होटल में लगी आग मामले में मालिक लवकेश बजाज को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। बजाज को पुलिस ने दिल्ली कोर्ट में पेश किया था। वहीं, बजाज ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, आग लगने के दौरान बजाज अपनी कार से जलती हुई इमारत के पास से गुजरा, लेकिन लोगों की मदद करने के बजाय वहां से निकल गया। उसने बताया कि वह डर के कारण मौके से भाग गया था। उसने यह भी स्वीकार किया कि उसने न तो किसी की मदद की और…
IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने कहा कि मेरे लिए भगोड़े शब्द का इस्तेमाल मीडिया की तरफ से किया गया। मेरे खिलाफ आज तक कोई केस नहीं है। न्यूज एजेंसी ANI को गुरुवार को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मैं बिल्कुल भी नहीं भाग रहा हूं। मैं पूरी दुनिया में घूम रहा हूं। अगर मैं भाग रहा होता, तो आप मुझे कहीं न कहीं पकड़ ही लेते। भारत सरकार की पहुंच बहुत लंबी है। आप भारत सरकार से पंगा नहीं ले सकते। और मेरा ऐसा कोई इरादा भी नहीं है। IPL को लेकर उन्होंने कहा कि मैं इसको…
पुणे की एक महिला ने विप्रो टेक्नोलॉजीज कंपनी पर धार्मिक उत्पीड़न, कार्यस्थल पर भेदभाव और जबरन इस्तीफा दिलाने के आरोप लगाए हैं। महिला पहले इस कंपनी में काम करती थी। ये आरोप पुणे में हिंदू जनजागृति समिति द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लगाए गए। इस दौरान पूर्व कर्मचारी ने उन घटनाओं के बारे में बताया, जो उसके साथ उस समय हुई थीं जब वह हिंजवडी ऑफिस में काम करती थी। इसके बाद पुणे के हिंजवडी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। पूर्व कर्मचारी के वकील ने बताया कि कंपनी को कानूनी नोटिस भी भेजा गया है। उन्होंने…

