फरीदाबाद । मेरा युवा भारत (माय भारत), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर आज तिलपत गांव स्थित बाबा सुरदास मंदिर के पास साइकिल रैली एवं फिटनेस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में स्वास्थ्य, फिटनेस एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा नियमित साइकिलिंग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक युवाओं एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर फिटनेस एवं स्वास्थ्य के महत्व पर विशेष चर्चा की गई तथा युवाओं को नियमित व्यायाम, संतुलित…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद । हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO) तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी गतिविधियों को गंभीरता और समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग इस प्रक्रिया की लगातार निगरानी कर रहा है और किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा सकती है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरांत उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा…
फरीदाबाद। उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन में विज्ञान और गणित की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा इन विषयों की मजबूत समझ उन्हें भविष्य में इंजीनियर, डॉक्टर, वैज्ञानिक, उद्यमी और सिविल सेवक बनने की दिशा में आगे बढ़ाती है। वे आज ऊंचा गांव स्थित राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित ‘समर स्कूल प्रेरणा-2026’ के शुभारंभ अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ हरियाणा सरकार में पूर्व मुख्य सचिव धर्मवीर भी मौजूद रहे। उन्होंने इस अभिनव पहल के लिए सोसायटी फॉर प्रमोशन ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इन इंडिया (एसपीएसटीआई), नेटवेब टेक्नोलॉजीज इंडिया लिमिटेड, शिक्षा…
दिल्ली के साकेत में 30 मई को हुए बिल्डिंग हादसे में नया खुलासा हुआ है। गिरफ्तार बिल्डिंग मालिक करमवीर ने पुलिस को बताया कि वह बिल्डिंग की चार मंजिलों से हर महीने करीब 10 लाख रुपये कमा रहा था। हर मंजिल करीब 2.5 लाख रुपये प्रति माह के किराए पर दी गई थी। जांच में पता चला है कि बिल्डिंग गिरने के समय दो और मंजिलों का निर्माण चल रहा था। सूत्रों ने बताया कि करमवीर ने नए फ्लोर के बारे में खरीदारों और निवेशकों से पहले ही बात कर ली थी। जिनसे उसे हर महीने 5 लाख रुपये की…
इस साल में भारत समेत दुनियाभर में सूखे की आशंका है। भारतीय मौसम विभाग के बाद विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) ने मंगलवार देर रात वैश्विक जलवायु को लेकर चेतावनी जारी की है। संयुक्त राष्ट्र (UN) की इस मौसम एजेंसी के मुताबिक, प्रशांत महासागर में तेजी से गर्म हो रहे समुद्री जल के कारण जून से अगस्त के बीच अल नीनो बनने की आशंका 80% है। नवंबर तक इसके 90% या उससे ज्यादा बने रहने की आशंका है। इन सबके बावजूद भारत में 2 एक्टिव सिस्टम यानी इंडियन ओशन डायपोल (IOD) और मैडेन-जूलियन ऑस्सिलेशन (MJO) से मानसून बच सकता है।…
अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने अवैध घुसपैठ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के तीन इलाकों से 300 से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जांच में 166 बांग्लादेशी पाए गए हैं, जबकि अन्य संदिग्ध हैं, जिनके डॉक्यूमेंट्स की जांच की जा रही है। 2 जून की रात चलाए गए अभियान में अहमदाबाद पुलिस और क्राइम ब्रांच ने चंडोला, गुलाबनगर और खोडियारनगर क्षेत्रों में कार्रवाई की थी। हिरासत में लिए गए सभी लोगों को क्राइम ब्रांच कैंपस में रखा गया है। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने बताया कि शहर के चंदोला इलाके में लगातार चलाए जा रहे अभियानों के…
पश्चिम बंगाल में ममता की TMC में फूट पड़ गई है। सोमवार को पार्टी से निकाले गए विधायक ऋतब्रत बनर्जी को पार्टी के 58 बागी MLA ने विधायक दल का नेता घोषित किया। बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष रथींद्र बोस से मिलकर समर्थन पत्र भी सौंपा। जावेद खान, संदीपन साहा और सिउली साहा को उपनेता बनाया गया है। वहीं अखरुज्जमान को चीफ व्हिप बनाया गया है। हालांकि बागी गुट ने अपने पत्र में ममता बनर्जी को अब भी पार्टी अध्यक्ष बताया है। लेकिन अभिषेक बनर्जी का नेतृत्व और विधायक दल से जुड़े फैसलों को मानने से इनकार किया है। सोमवार को…
दिल्ली के मालवीय नगर में स्थित फ्लरिश स्टे होटल में बुधवार को आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई। बताया गया कि आग नीचे बेसमेंट में बने रेस्टोरेंट में लगी थी। इसके बाद आग ने पूरी बिल्डिंग को चपेट में ले लिया। कई लोग जान बचाने के लिए होटल की खिड़की से कूद गए। एक मां ने बेटे को सीने से चिपकाए तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। एंबुलेंस लेट हुई तो घायलों को कंधे पर उठाकर दौड़े लोग। दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार सुबह एक रेस्टोरेंट में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई।…
फरीदाबाद। आज प्रदेश के गेस्ट अध्यापक अपनी मांगों एवं नियमितीकरण की प्रक्रिया को लेकर हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास स्थान पर पहुंचे। इस अवसर पर गेस्ट अध्यापकों ने मंत्री राजेश नागर का भव्य स्वागत करते हुए सरकार द्वारा उनके हितों में किए जा रहे प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया। शिक्षकों ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गेस्ट अध्यापकों की समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक कदम उठाए हैं, जिससे उनमें आशा और विश्वास का संचार हुआ है। उन्होंने मंत्री राजेश नागर के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार का धन्यवाद व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई…
फरीदाबाद। ईएनटी तथा हियरिंग रिस्टोरेशन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए यथार्थ हॉस्पिटल, सेक्टर-88 फरीदाबाद के चिकित्सकों ने उन्नत वेरिया तकनीक का उपयोग कर पोस्ट-लिंगुअल बधिरता से पीड़ित एक वयस्क मरीज की क्षेत्र की पहली द्विपक्षीय (दोनों कानों में) कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न की है। यह अत्यंत जटिल सर्जरी मात्र तीन घंटे में पूरी की गई, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है क्योंकि यह समय कई पारंपरिक एकतरफा मास्टॉयडेक्टॉमी सर्जरी से भी कम है। इस सफल ऑपरेशन को डॉ. (प्रो.) आनंद गुप्ता, रीजनल डायरेक्टर एवं एचओडी ईएनटी एवं हेड एंड नेक कैंसर ने अंजाम…

