Author: Samachar Ambar

फरीदाबाद। नेहरू कॉलोनी में हुई तोडफ़ोड़ की कार्रवाई के बाद प्रभावित परिवारों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। जिन लोगों के घर टूट गए हैं, वे अब रहने के लिए सुरक्षित ठिकाना तलाश रहे हैं। आज हुई बारिश में उनका सामान भीग गया, और लोगों ने ट्रॉली के नीचे छिपकर खुद को भीगने से बचाया। लेकिन उन्हें किराए पर मकान मिलने में भी कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई परिवार पिछले 2 दिनों से खुले आसमान के नीचे अपने बच्चों और सामान के साथ रहने को मजबूर हैं। प्रभावित लोगों का कहना है कि…

Read More

फरीदाबाद । उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 की घोषणा की जा चुकी है। इसके तहत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के अद्यतन एवं शुद्धिकरण कार्य को प्रभावी ढंग से संपादित करने के लिए बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) एवं सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने में बीएलओ और सुपरवाइजरों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, इसलिए उनका समुचित प्रशिक्षण आवश्यक है। डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि 87-बड़खलविधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कार्यरत सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजरों के लिए चरणबद्ध…

Read More

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लरिश होटल में लगी आग मामले में मालिक लवकेश बजाज को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। बजाज को पुलिस ने दिल्ली कोर्ट में पेश किया था। वहीं, बजाज ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, आग लगने के दौरान बजाज अपनी कार से जलती हुई इमारत के पास से गुजरा, लेकिन लोगों की मदद करने के बजाय वहां से निकल गया। उसने बताया कि वह डर के कारण मौके से भाग गया था। उसने यह भी स्वीकार किया कि उसने न तो किसी की मदद की और…

Read More

IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने कहा कि मेरे लिए भगोड़े शब्द का इस्तेमाल मीडिया की तरफ से किया गया। मेरे खिलाफ आज तक कोई केस नहीं है। न्यूज एजेंसी ANI को गुरुवार को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मैं बिल्कुल भी नहीं भाग रहा हूं। मैं पूरी दुनिया में घूम रहा हूं। अगर मैं भाग रहा होता, तो आप मुझे कहीं न कहीं पकड़ ही लेते। भारत सरकार की पहुंच बहुत लंबी है। आप भारत सरकार से पंगा नहीं ले सकते। और मेरा ऐसा कोई इरादा भी नहीं है। IPL को लेकर उन्होंने कहा कि मैं इसको…

Read More

पुणे की एक महिला ने विप्रो टेक्नोलॉजीज कंपनी पर धार्मिक उत्पीड़न, कार्यस्थल पर भेदभाव और जबरन इस्तीफा दिलाने के आरोप लगाए हैं। महिला पहले इस कंपनी में काम करती थी। ये आरोप पुणे में हिंदू जनजागृति समिति द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लगाए गए। इस दौरान पूर्व कर्मचारी ने उन घटनाओं के बारे में बताया, जो उसके साथ उस समय हुई थीं जब वह हिंजवडी ऑफिस में काम करती थी। इसके बाद पुणे के हिंजवडी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। पूर्व कर्मचारी के वकील ने बताया कि कंपनी को कानूनी नोटिस भी भेजा गया है। उन्होंने…

Read More

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के माथाभांगा में तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता शाहिदुल मियां का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में वे बिस्तर के नीचे छिपते नजर आ रहे है। आरोप है कि शाहिदुल ने सरकारी आवास योजना में घर दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे लिए थे। लोगों को योजना का लाभ नहीं मिलने पर बुधवार को बंड़ी संख्या में लोग उनके घर पर पहुंच गए। भीड़ बढ़ने पर शाहिदुल घर के एक कमरे में जाकर बिस्तर के नीचे छिप गया। हालात बिगड़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें वहां से निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले…

Read More

मानसून केरलम पहुंच गया है। अगले 2-3 दिन यह गोवा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु को कवर कर सकता है। वहीं, बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों के अलावा पूर्वोत्तर के राज्यों में आगे बढ़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, केरलम, तमिलनाडु और कर्नाटक में अगले 7 दिन में कुछ जगह भारी बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में प्री मानसून एक्टिविटी के असर से आंधी-बारिश देखने मिल सकती है। इस बार मानसून 3 दिन लेट है। आमतौर पर यह 1 जून को केरलम पहुंचता है। इसके बाद डेढ़ महीने में पूरे देश को…

Read More

पुलिस ने पेश की मिसाल:सैक्टर 58 थाने में लगाई मीठे पानी की छबील फरीदाबाद: 03 जून। फरीदाबाद सेक्टर 58 थाना प्रभारी विनोद कुमार व मुजेसर एसीपी पंकज कुमार का मीठा पेयजल आयोजन दौरान ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन टीम के पत्रकार बंधुओ ने फूलों का गुलदस्ता भेंट करते हुए स्वागत किया और उक्त सेवा के लिए थाना टीम की प्रशंसा की। आपको बता दें कि गर्मी के मौसम में राहगीरों को पानी पिलाने की परंपरा काफी पुराने समय से है। वहीं उसम भरी गर्मी के कारण आम आदमी परेशान हो गया है। फरीदाबाद के सैक्टर 58 सि्थत थाने में पुलिस टीम व…

Read More

आगे उन्होंने कहा की हरियाणा एनसीबी समाज से इस ड्रग्स की बुराई को मिटाने के लिए जनता से सक्रिय सहयोग की अपील करती है। नागरिकों से अनुरोध है कि नशा तस्करी या बिक्री से संबंधित कोई भी सूचना मिलने पर तुरंत और बेझिझक NCB नेशनल हेल्पलाइन1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल NCBMANAS.GOV.IN या हरियाणा एनसीबी हेल्पलाइन 90508-91508 टोल-फ्री नंबरों पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

Read More

फरीदाबाद। बल्लभगढ़ क्षेत्र की राजीव कॉलोनी में बुधवार सुबह पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया। सुबह-सवेरे शुरू हुए इस अभियान में क्राइम ब्रांच, स्थानीय थाना पुलिस, ब्लैक कमांडो, डॉग स्क्वायड और महिला पुलिसकर्मियों सहित भारी पुलिस बल ने हिस्सा लिया। पुलिस ने कॉलोनी की घेराबंदी कर संदिग्ध घरों और व्यक्तियों की गहन जांच की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, राजीव कॉलोनी से पिछले कुछ स। मय से नशा बेचने और तस्करी से जुड़ी लगातार शिकायतें मिल रही थी। स्थानीय लोगों ने भी इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दी थी। इन्हीं शिकायतों के आधार पर…

Read More