Author: Samachar Ambar

श्रीनगर में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला की मौजूदगी में पूरा वंदे मातरम गाए जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। इस पर उमर की पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस ने कहा कि गठबंधन के सहयोगियों पर शर्तें थोपने का अधिकार कांग्रेस का नहीं है। वहीं, बीजेपी ने कांग्रेस को ‘मुस्लिम लीग’ की राजनीति करने वाली पार्टी बताया। विवाद सोमवार को जम्मू-कश्मीर के अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में राष्ट्रीय गीत का पूरा संस्करण गाए जाने के बाद शुरू हुआ। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कार्यक्रम का वीडियो शेयर करते नेशनल कॉन्फ्रेंस से अपील की कि वह…

Read More

कर्नाटक में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के बाद भारत रत्न वैज्ञानिक सीएनआर राव को नाम में गड़बड़ी के मामले में नोटिस जारी किया गया है। पुराने रिकॉर्ड में उनका नाम ‘ProfCNR राव’ है, जबकि नए रिकॉर्ड में ‘Proff CNR राव’ लिखा है। नोटिस में उन्हें इस मामले को सुलझाने के लिए बेंगलुरु के मल्लेश्वरम में सुनवाई के लिए पेश होने को कहा गया है। हालांकि, राव के कार्यालय ने कहा कि उन्हें अब तक कोई नोटिस नहीं मिला है। नोटिस ऑनलाइन जारी किया गया है, लेकिन उन्होंने इसे देखा नहीं है। राव को 2014 में भारत रत्न से सम्मानित किया…

Read More

फरीदाबाद। फरीदाबाद के सूरजकुंड में मंगलवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से आयोजित ‘शी इज द चेंजमेकर’ दो दिवसीय कार्यशाला में हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि पहुंचे। इसमें देशभर के 22 से ज्यादा राज्यों की 100 से अधिक महिला विधायक शामिल हुईं। कार्यशाला में महिला विधायकों के विधायी दायित्वों के साथ समाज को मजबूत बनाने और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। इसमें जनप्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को बेहतर तरीके से उठाने और उनके समाधान के लिए काम करने के तरीकों की जानकारी दी गई। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया…

Read More

फरीदाबाद। फरीदाबाद वासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में शहर ने 14वीं रैंक हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। यह सफलता क्षेत्र के विधायक एवं हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के निरंतर प्रयासों और उनके नेतृत्व में चलाए गए अभियानों का परिणाम मानी जा रही है। पिछले चार वर्षों में फरीदाबाद की रैंकिंग में लगातार सुधार दर्ज हुआ है। वर्ष 2023 में शहर 47वें स्थान पर था, जो 2024 में सुधरकर 21वें, 2025 में 19वें और अब 2026 में 14वें स्थान पर पहुंच गया है। इस तरह चार वर्षों में कुल…

Read More

फरीदाबाद। नगर निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह के दिशा-निर्देशों पर नगर निगम प्रशासन द्वारा मंगलवार को रात्रि 3:00 बजे से विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के तहत निगम क्षेत्र के बड़े-बड़े सेकेंडरी कलेक्शन प्वाइंट, खत्तों तथा अन्य स्थानों पर जमा कूड़े को जेसीबी, डंपर और ट्रैक्टरों की मदद से उठाया गया। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच निगम द्वारा विशेष सफाई अभियान के दौरान ऐसे कई स्थानों को भी साफ कराया गया, जहां लंबे समय से कूड़ा जमा होने के कारण सड़कें पूरी तरह कूड़े से ढक गई थीं और आमजन के आवागमन में परेशानी हो रही थी। निगम की…

Read More

बल्लभगढ़:  बल्लभगढ़ मेन बाजार में मंगलवार की शाम को दुकानों में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया था। आग इतनी तेजी से फैली कि पेंट की दुकान और मीनाक्षी साड़ी सेंटर पूरी तरह आग की चपेट में आ गए और दोनों दुकानें जलकर खाक हो गईं। वहीं आसपास की दो अन्य दुकानों में भी आग से नुकसान हुआ। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दुकानों में ज्वलनशील सामान होने के कारण आग बुझाने में दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दमकल कर्मियों ने आसपास की…

Read More

लाडवा : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारे बच्चे अपनी जड़ों से जुड़कर आधुनिक विज्ञान और तकनीक में दुनिया का नेतृत्व करते हुए ब्रह्मलीन स्वामी देवेन्द्र स्वरूप ब्रह्मचारी जी के सपने को साकार कर रहे हैं। उनके हाथों में आधुनिक तकनीक, हृदय में करुणा, दृष्टि विश्वव्यापी होने के साथ- साथ कदम भारत की मिट्टी से जुड़े हैं। ऐसा करके अपनी संस्कृत और मातृभाषा को गौरव प्रदान किया है। आज सभी शिक्षण संस्थाओं में आधुनिकता और भारतीय संस्कारों का जो सुंदर संगम दिखाई देता है, वह इसी दूरदर्शी सोच का विस्तार है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार…

Read More

फरीदाबाद । वंदना, बालाजी पब्लिक स्कूल, फरीदाबाद में हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के पूर्वावलोकन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम का मुख्य विषय सत्य निष्ठा से समृद्धि रहा। इस कार्यक्रम में एच.पी.सी.एल. के रीजनल मैनेजर प्लास बरुआ और सीनियर एरिया सेल्स मैनेजर अंकुर हजारीका मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ मैनेजमेंट टीम के सदस्य तरुण जी और श्री रविन्द्र जी भी उपस्थित थे। इस अवसर पर समाजसेवी योगेश गौर, सुमित गौर और ओम साई गैस से संजय कुमार जी भी मौजूद रहे। इसी के साथ एच.पी.सी.एल. द्वारा विद्यालय में पर्यावरण बचाओ विषय…

Read More

कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में आर्थिक परेशानी के कारण किसी मेधावी विद्यार्थी की पढ़ाई न रुके, इसी उद्देश्य से सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर संचालित नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना लगातार विद्यार्थियों के लिए सहारा बन रही है। मंगलवार को नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना के तहत 67 स्कूली विद्यार्थियों और 40 कॉलेज विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति जारी की गई। इससे पहले 317 स्कूली विद्यार्थियों और 908 कॉलेज विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जा चुकी है। इस तरह योजना के तहत बड़ी संख्या में जरूरतमंद और मेधावी विद्यार्थियों को शिक्षा जारी रखने के लिए आर्थिक सहयोग मिला है। इस योजना के…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को महाराष्ट्र में डॉक्टरों और अस्पताल कर्मचारियों से मारपीट के एक केस में सुनवाई की। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने कहा- ऐसे हमले कानून-व्यवस्था दोनों के लिए गंभीर मुद्दा बन रहे हैं। इन लोगों को सड़कों पर घूमने का हक नहीं है। मामला डोंबिवली के नगर निगम अस्पताल में डॉक्टरों और कर्मचारियों से शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे की मारपीट से जुड़ा है। अस्पताल में कोई बेड खाली नहीं था। इसलिए डॉक्टरों ने मरीज को दूसरे अस्पताल जाने का। नाराज लोगों ने शिवसेना पार्षद रमेश को अस्पताल बुला लिया, जहां उन्होंने मारपीट…

Read More