फरीदाबाद। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा जिला फरीदाबाद के प्रतिनिधि मंडल ने संघ के राज्य प्रधान श्री नरेश कुमार शास्त्री के नेतृत्व में निगम आयुक्त श्री धीरेंद्र खडग़टा से मिलकर 111 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को संघ और सरकार के बीच वार्ता में हुए समझौते के अनुरूप दिनांक 30 जून 2026 तक पक्का करने की बात इस फैसले में कोर्ट केस से वंचित दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को भी मिलेगा लाभ निगम आयुक्त ने नगर निगम फरीदाबाद के अतिरिक्त आयुक्त श्री गौरव अंतिल को दिए आदेश की 15 दिन के अंदर सभी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के केस पर काम करे और…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद। नगर निगम के द्वारा खराब सडक़ निर्माण को लेकर अब सख्ती शुरू हो गई है। निर्माण कार्य में इस्तेमाल की गई घटिया सामग्री को लेकर निगम ने जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए दो एसडीओ और एक जेई को नोटिस जारी किया है। मामला शहर की प्रमुख सडक़ों से जुड़ा है, जहां हाल ही में बने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की गंभीर खामियां सामने आई हैं। जांच के दौरान पाया गया कि कुछ सडक़ों पर निर्माण मानकों का पालन नहीं किया गया, जिसके चलते सडक़ें बनने के कुछ ही दिनों में खराब होने लगीं। सबसे ज्यादा गड़बड़ी बडख़ल क्षेत्र…
लगातार शानदार परिणाम देकर स्कूल ने कायम रखी सफलता की परंपरा, टॉपर्स ने किया नाम रोशन फरीदाबाद। हेरोल्ड पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने एक बार फिर 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया इतिहास रच दिया है। वर्ष 2026 के घोषित परीक्षा परिणाम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर स्कूल, अभिभावकों और क्षेत्र का नाम रोशन किया। परिणाम घोषित होते ही स्कूल परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। विद्यालय के चेयरमैन हरपाल सिंह यादव तथा प्रिंसिपल नवदीप यादव ने सभी सफल विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए…
NEET 2026 का पेपर 1 मई को ही लीक कर दिया गया था। इसे प्राइवेट माफिया नाम के टेलीग्राम ग्रुप पर डाला गया था। इस पर भेजे गए सेट नंबर-12 के पेपर और 3 मई को हुई परीक्षा में आए 12 नंबर सेट में कई सवाल एक जैसे हैं। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। दैनिक भास्कर ये दावा नहीं करता है कि ग्रुप में डाला गया पेपर NEET का लीक हुआ पेपर ही है। टेलीग्राम ग्रुप पर 1 मई की रात करीब 11:30 बजे डाले गए पेपर की PDF फाइल ओपन करने पर 12 नंबर का सेट दिखता…
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि एक ही दिन, एक ही सेक्टर में उड़ान भरने वाली एक एयरलाइन कुछ अलग हवाई किराया लेती है, जबकि दूसरी एयरलाइनल अलग किराया लेती है। इसे सही किया जाना चाहिए। केंद्र सरकार यात्रियों को राहत दे। दरअसल जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने सोशल एक्टिविस्ट एस लक्ष्मीनारायणन की याचिका पर सुनवाई की। उनकी मांग है कि देश में मजबूत और स्वतंत्र रेगुलेटर बनाया जाए, जो एयरलाइनों के किराए और एक्स्ट्रा चार्जेस पर निगरानी रखे। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने बेंच से कहा- हवाई किराया 300% तक बढ़ जाता है।…
देश में पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगे हो गए हैं। प्रमुख शहरों में CNG भी 2 रुपए प्रति किलो तक महंगी हो गई है। नए दाम आज 15 मई से लागू हो गए हैं। करीब 2 साल बाद दामों में ये बढ़ोतरी की गई है। विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की है। सरकार पर बढ़ती महंगाई और आर्थिक दबाव के बीच आम लोगों पर बोझ बढ़ाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि ‘महंगाई मैन’ मोदी ने आज फिर जनता पर हंटर चलाया है। चुनाव खत्म हो गए…
अगले सत्र से NEET-UG परीक्षा ऑनलाइन होगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया। उन्होंने माना कि 3 मई को हुई NEET-UG-2026 की परीक्षा के पेपर लीक हुए थे। उन्होंने कहा, ‘हम नहीं चाहते थे कि कोई गलत कैंडिडेट सिलेक्ट हो जाए। इसलिए हमने बड़ी जिम्मेदारी से परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया। अब यह परीक्षा रविवार 21 जून को होगी। 7 मई को गड़बड़ी का पता चला था। एनटीए ने सरकार को बताया। फिर 12 मई को रीएग्जाम का फैसला लिया गया।’ शिक्षा मंत्री ने कहा, ‘रीएग्जाम में छात्रों को 15 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम…
कोर्ट ने पूछा कि क्या याचिकाकर्ता के पास कोई और मुकदमा नहीं है और क्या यह किसी सीनियर एडवोकेट बनने की चाह रखने वाले का सही व्यवहार है। सीनियर एडवोकेट का दर्जा दिया जाता है, इसे खुद से हासिल करने की कोशिश नहीं की जाती। बेंच ने सवाल किया कि आप इसे हासिल करने के पीछे पड़े हैं, क्या यह सही लगता है। सुप्रीम कोर्ट CBI से कई वकीलों की डिग्री की जांच कराने पर विचार कर सकता है, क्योंकि उनकी डिग्री की सत्यता पर गंभीर सवाल हैं। बार काउंसिल ऑफ इंडिया इस पर कुछ नहीं करेगा, क्योंकि उन्हें वोट…
फरीदाबाद। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा और सरकार के बीच बृहस्पतिवार को दो दौर की बैठक के नगर निगम कर्मचारियों की पहली मई और अग्निशमन व कर्मचारियों की आठ अप्रैल से चल रही हड़ताल को 30 जून तक स्थगित कर दिया गया है। यह फैसला जनहित को ध्यान में रखते हुए किया गया है। क्योंकि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण प्रदेश गंदगी के ढेर में तब्दील हो गया था। यह ऐलान बृहस्पतिवार को नगर निगम मुख्यालय पर आयोजित हड़ताली कर्मचारियों को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ ने के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा ने किया। उन्होंने यह…
फरीदाबाद। जिला प्रशासन द्वारा गुरुवार को बाढ़ संभावित शहरी क्षेत्र ओल्ड अंडरपास में जिला स्तरीय बाढ़ मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य संभावित बाढ़ अथवा जलभराव जैसी आपात परिस्थितियों में विभिन्न विभागों एवं राहत एजेंसियों की तत्परता, समन्वय क्षमता तथा बचाव कार्यों की तैयारियों का आकलन करना था, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में जनहानि और संपत्ति के नुकसान को न्यूनतम किया जा सके। मॉक ड्रिल का शुभारंभ सुबह साइरन बजने के साथ किया गया। इसके बाद सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर से विभिन्न रेस्क्यू एवं राहत टीमें अपने-अपने निर्धारित स्थलों के लिए रवाना…

