कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को संसद भवन परिसर में देशभर के किसान संगठनों के नेताओं से मुलाकात की। इस बैठक में भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन शुरू करने और किसानों व खेत मजदूरों की रोजी-रोटी बचाने की जरूरत पर बात हुई। किसान नेताओं ने इस व्यापार समझौते का विरोध किया। उनका कहना था कि समझौते से मक्का, सोयाबीन, कपास, फल और मेवे उगाने वाले किसानों की रोजी-रोटी पर असर पड़ेगा। कांग्रेस के अनुसार, राहुल गांधी ने कहा कि इस समझौते से कृषि उत्पादों के आयात का रास्ता खुल गया है। आगे अन्य फसलें भी इससे…
Author: Samachar Ambar
इंदौर में 25 वर्षीय एमबीए छात्रा का शव निर्वस्त्र हालत में उसके क्लासमेट के कमरे में मिला है। कमरे के बाहर ताला लगा हुआ था। छात्रा तीन दिन से लापता थी। 10 फरवरी की रात कॉलेज के आधिकारिक वॉट्सएप ग्रुप पर छात्रा के मोबाइल फोन से एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट हुआ था। इसमें युवक का चेहरा इमोजी से छिपा था, जबकि छात्रा का चेहरा साफ दिख रहा है। परिजन का आरोप है कि आरोपी ने छात्रा के मोबाइल का इस्तेमाल कर उसके स्टेटस पर भी आपत्तिजनक वीडियो लगाए और उसके संपर्क में रहने वालों को भी भेजे। द्वारकापुरी पुलिस के…
बजट सत्र के 13वें दिन लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही पूरे दिन नहीं चल पाईं। लोकसभा की कार्यवाही करीब 10 मिनट ही चल पाई। वहीं, राज्यसभा की कार्यवाही दो घंटे तक चल पाई। अब दोनों सदनों की कार्यवाही 9 मार्च से शुरू होगी। शुक्रवार को सुबह 11 बजे सदन शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने ‘हरदीप पुरी इस्तीफा दो’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके 5 मिनट बाद ही सदन स्थगित कर दी गई। 12 बजे सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई। इस बार हंगामे के बीच एजुकेशन और कानून मंत्रालय से जुड़े कुछ बिल पेश किए। इसके बाद…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ‘सेवा तीर्थ’ कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया। इसमें अब प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल सचिवालय (NSCS) और कैबिनेट सचिवालय काम करेंगे। PMO आज से रायसीना हिल स्थित साउथ ब्लॉक से सेवा तीर्थ में शिफ्ट हो जाएगा। उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री ने नए कॉम्प्लेक्स में लगी ‘सेवा तीर्थ’ की पट्टिका का अनावरण किया। परिसर की दीवार पर देवनागरी लिपि में ‘सेवा तीर्थ’ लिखा है। इसके नीचे ‘नागरिक देवो भव’ (नागरिक भगवान के समान हैं) का मंत्र भी लिखा गया है। न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, PM सेवा तीर्थ से एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।…
फरीदाबाद / वकीलों पर आये दिन मारपीट व हमलों को लेकर लायर्स चैम्बर, सैक्टर-12, फरीदाबाद में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बार कांऊसिल पंजाब एण्ड हरियाणा के पूर्व मनोनित सदस्य शिवदत्त वशिष्ठ, एडवोकेट ने की। बैठक में वकीलों पर हिसां रोकने के लिए कानून बनाने की मांग की गई और निर्णय लिया गया कि हरियाणा सरकार को एक रिप्रेजटेशन देकर जल्दी ही वकीलों के खिलाफ होने वाली हिंसा को रोका जाये और हिंसा होने का मुख्य कारण वकीलों के हित को सुरक्षित रखने और अपने मुव्वकीलों की पैरवी करने के अधिकार के सम्बंध में कानून बनाया जाना…
तमिलनाडु के सलेम में तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) चीफ विजय की रैली में शुक्रवार को 37 साल के एक समर्थक की हीटस्ट्रोक के कारण मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र का रहने वाला सूरज TVK चीफ विजय से मिलने गया था। वह रैली के दौरान सीने में दर्द की शिकायत के बाद गिर पड़ा। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में सूरज की मौत हो गई। वह कई सालों से सलेम में रह रहा था। पुलिस ने बताया कि सूरज की कुछ समय पहले एंजियोप्लास्टी हुई थी। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। इस घटना पर विपक्षी…
फरीदाबाद । समय-समय पर कार्यकर्ता निर्माण के कार्यक्रम चलाने वाली भारतीय जनता पार्टी ने इस वर्ष महा प्रशिक्षण अभियान 2026 चलाने का निर्णय लिया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम से प्रशिक्षण कार्यक्रम विभिन्न स्तरों पर साल भर चलाए जाएंगे। फरीदाबाद के सूरजकुंड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में तीन सत्रीय प्रदेश स्तरीय पहली कार्यशाला रखी गई, जिसमें राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली सहित अनेक वक्ताओं ने आगामी दिनों में होने वाले मंडल, जिला व प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों की रूपरेखा उपस्थित प्रदेश पदाधिकारियों,…
सूरजकुंड (फरीदाबाद) । 39 वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेला 2026 में विरासत दि हेरिटेज विलेज कुरुक्षेत्र द्वारा ‘अपणा घर’ में लगाई गई विरासत सांस्कृतिक प्रदर्शनी में बनाए गए सेल्फी प्वाईंट्स पर्यटकों की पहली पसंद बने हुए हैं। यहां पर विरासत प्रदर्शनी के माध्यम से ‘अपणा घर’ को विशेष रूप से सजाया गया है। हरियाणा के लोक पारंपरिक विषय-वस्तुएं पर्यटकों को अपनी ओर लुभा रही हैं। विरासत सांस्कृतिक प्रदर्शनी के ‘अपणा घर’ में हरियाणवी लोक परिधान की प्रदर्शनी, हरियाणा की बुणाई कला प्रदर्शनी लगाई गई है। यह जानकारी विरासत दि हेरिटेज विलेज कुरुक्षेत्र के संरक्षक डॉ. महासिंह पूनिया ने दी। उन्होंने…
सूरजकुंड (फरीदाबाद) । सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव-2026 में देश-विदेश से आए शिल्पकारों की कलाकृतियां पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। हरियाणा पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित 39वें महोत्सव में न केवल पारंपरिक हस्तशिल्प, हथकरघा और लोक संस्कृति की भव्य झलक देखने को मिल रही है, बल्कि पर्यटकों की सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। मेला प्रशासन ने आगंतुकों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए परिसर में जगह-जगह आधुनिक वाटर प्यूरिफायर लगाए हैं, ताकि स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। इसके साथ ही पूरे मेला परिसर में फ्री वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध…
सूरजकुंड (फरीदाबाद) । 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव-2026 के अंतर्गत मेले की मुख्य चौपाल पर हर शाम सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रमों के आयोजनों से पर्यटकों और शिल्पकारों का मनोरंजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार की संध्या मेला परिसर में राजस्थानी लोक कलाकारों के नाम रही। इन कलाकारों ने नृत्य, गायन और राजस्थान की पारंपरिक लोककला से पर्यटकों को रूबरू करवाय हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व और पर्यटन मंत्री डा. अरविंद कुमार शर्मा की देखरेख में सूरजकुंड मेला का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह मेला जहां शिल्पकारों के हुनर से पर्यटकों को…

