फरीदाबाद। 39 वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेला-2026 में मुख्य चौपाल पर बुधवार को देसी और विदेशी कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मिस्र, नाइजीरिया, ईराक, रूस और कजाकिस्तान सहित कई देशों से आए लोक कलाकारों ने अपने पारंपरिक नृत्य और संगीत के जरिए विविध संस्कृतियों की झलक पेश की। रंग-बिरंगे परिधानों और ऊर्जा से भरपूर प्रस्तुतियों ने दर्शकों को देर तक बांधे रखा। विदेशी कलाकारों ने हरियाणवी गीतों की धुन पर भी शानदार नृत्य प्रस्तुत कर सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया। दर्शकों ने तालियों की गडगड़़ाहट के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और कई पर्यटक…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद। 39वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प महोत्सव-2026 में हरियाणवी लोक कलाकार अपनी बीन और बाजे की मधुर धुन और थाप से देश-विदेश से आए पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। मेले परिसर में गूंजती बीन की सुमधुर धुन और ढोलक-नगाड़ों की ताल ने मेला परिसर के वातावरण को जीवंत और उल्लासपूर्ण बना दिया है। पारंपरिक वेशभूषा में सजे कलाकार अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से हरियाणा की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं की झलक पेश कर रहे हैं। सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला में आने वाले महिलाएं, बच्चे और युवा बीन की लहराती धुन सुनते ही थिरकने से खुद को रोक नहीं पा…
फरीदाबाद। 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव-2026 के अंतर्गत गत मंगलवार रात्रि मुख्य चौपाल पर भव्य हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीईओ एफएमडीए गौरी मिड्ढा मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ कवयित्री योगिता चौहान द्वारा माँ सरस्वती की वंदना ‘साधना हो सफल मुझको वरदान दे’ की भावपूर्ण प्रस्तुति से हुआ। इसके पश्चात मंच पर देश के ख्यातिप्राप्त कवियों डॉ. सुनील जोगी, डॉ. सुरेश अवस्थी, सरदार मनजीत सिंह, आजात शत्रु, योगिता चौहान एवं अशरफ मेवाती ने अपनी हास्य और व्यंग्य रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन सरदार मनजीत सिंह ने…
फरीदाबाद। कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधते हुए कहा है कि विपक्षी दल हमेशा जनता को गुमराह करने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो भी कानून बनाती है, वह पूरी तरह जनता के हित को ध्यान में रखकर बनाए जाते हैं। राव नरबीर पृथला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक पंडित टेकचंद शर्मा के नवनिर्मित कार्यालय के उद्घाटन एवं पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की जयंती पर आयोजित कार्यकर्ता बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता पं. टेकचंद शर्मा ने कैबिनेट मंत्री राव नरबीर…
योगी सरकार ने 2027 चुनाव से पहले अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया। विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस बार बजट में पिछले साल से 12% की बढ़ोत्तरी की गई है। साथ ही 43 हजार करोड़ रुपए की नई योजनाएं शुरू करने का ऐलान हुआ है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने महिलाओं के बड़े वर्ग को साधने के लिए बड़ा ऐलान किया। कहा, अब बेटियों की शादी के लिए 51 हजार की जगह 1 लाख 1 हजार रुपए दिए जाएंगे। हालांकि इसका शासनादेश 23 मई, 2025 को ही जारी किया गया था। स्कीम तभी से लागू है। युवा…
मौसम विभाग ने देश के किसी भी राज्य में बुधवार के लिए कोई अलर्ट नहीं जारी किया है। हालांकि, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का सिलसिला जारी है और पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड बढ़ी हुई है। इसी बीच भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के तंगधार में फंसी एक गर्भवती महिला का रेस्क्यू किया। राजस्थान और मध्य प्रदेश में सुबह-शाम की ठंड के बीच दिन का तापमान 30°C पार पहुंच रहा है, जबकि मध्य प्रदेश के 11 जिलों में रात का पारा 10°C से नीचे रहा। राजस्थान और हरियाणा के कई जिलों में हल्की बारिश और बूंदाबादी हुई। हरियाणा के 13 शहरों में अधिकतम…
गुजरात के सूरत शहर में सोमवार-मंगलवार की रात पति-पत्नी और बेटे की नींद में ही मौत हो गई थी। प्राथमिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला है कि तीनों की मौत कार्बन मोनोऑक्साइड गैस से हुई थी। पुलिस की जांच में भी सामने आया है कि घर में लगा गीजर रात भर से चालू था। हालांकि मौतों का सटीक कारण पता करने के लिए शव से ब्लड और विसरा लेकर एफएसएल भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। सोमवार की रात 40 वर्षीय सैयद फैज युसूफ अहमद, उनकी पत्नी मुबीना सैयद (36) और बेटा नोमान (12)…
केंद्र सरकार ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ को लेकर नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। गृह मंत्रालय ने आदेश में कहा है कि अब सरकारी कार्यक्रमों, स्कूलों या अन्य औपचारिक आयोजनों में ‘वंदे मातरम’ बजाया जाएगा। इस दौरान हर व्यक्ति का खड़ा होना अनिवार्य होगा। यह आदेश 28 जनवरी को जारी हुआ, लेकिन मीडिया में इसकी जानकारी 11 फरवरी को आई। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, आदेश में साफ लिखा है कि अगर राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ और राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ साथ में गाए या बजाए जाएं, तो पहले वंदे मातरम गाया जाएगा। इस दौरान गाने या सुनने वालों को सावधान मुद्रा…
सोनम वांगचुक की हिरासत से जुड़े मामले में केंद्र सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा कि वांगचुक को फिलहाल रिहा नहीं किया जा सकता। जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस पीबी वराले की बेंच ने सरकार से वांगचुक को मेडिकल आधार पर रिहा करने के बारे में पूछा था। इस पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि वांगचुक की जेल नियमावली के तहत अब तक करीब 24 बार मेडिकल जांच हो चुकी है। उन्होंने कहा कि वांगचुक पूरी तरह फिट हैं। उन्हें केवल डाइजेशन (पाचन) की समस्या और संक्रमण हुआ था, जिसका इलाज किया गया है।…
फरीदाबाद। दोस्त की बहन से छेड़छाड़ करने वालों को धमकाने पर हमलावरों ने युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक के शरीर पर चाकू के वार करने के सात निशान मिले है। वहीं मृतक की पहचान गिरदावर कॉलोनी निवासी जय सिंह (30) के रूप में हुई है। वह टैक्सी ड्राइवर था। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। इनमें एक मुस्लिम युवक भी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह…

