फरीदाबाद। हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर ने वर्ष 2026 के केंद्रीय बजट को भारतीय लोकतंत्र के आर्थिक इतिहास में एक दूरदर्शी और निर्णायक दस्तावेज़ बताया है। वह यहां अपने निवास पर मीडिया को संबोधित कर रहे थे। मंत्री राजेश नागर ने कहा कि केंद्र का बजट हरियाणा के बजट को दिशा देने का काम करेगा और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में समग्र हरियाणा के विकास के लिए हरियाणावासियों के लिए सौगातें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आगामी एक वर्ष की आय-व्यय योजना नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक भारत…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद। हरियाणा के पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने कहा है कि यह मेला केवल कला और संस्कृति का उत्सव नहीं, बल्कि देश के शिल्पकारों, कलाकारों और हस्तशिल्प से जुड़े लोगों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान और अवसर प्रदान करने वाला एक सशक्त मंच है। पर्यटन मंत्री श्री शर्मा सोमवार देर शाम अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेले की चौपाल पर उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला वर्ष 1987 से निरंतर आयोजित किया जा रहा है और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के…
फरीदाबाद। 39 वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव-2026 के अंतर्गत मंगलवार को मुख्य चौपाल पर आयोजित देसी और विदेशी कलाकारों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मेले का माहौल उत्सवमय बना दिया। अंतरराष्ट्रीय प्रस्तुतियों को देखने के लिए चौपाल दर्शकों से खचाखच भरा रहा और पर्यटक मस्ती में झूमते नजर आए। विभिन्न भारतीय राज्यों के लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों को भी दर्शकों ने खूब सराहा। मेले के दौरान मुख्य चौपाल पर मालवी, युगांडा, जाम्बिया और इथियोपिया सहित कई देशों के लोक कलाकारों के साथ भारतीय सांस्कृतिक दलों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। विदेशी कलाकारों ने अपने देश की लोक संस्कृति, पारंपरिक संगीत…
फरीदाबाद। कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा तथा हरियाणा पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 39 वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला-2026 में मंगलवार को छोटी चौपाल पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रमों ने मेले में आए दर्शकों और प्रतिभागियों को मंत्रमुग्ध कर दिया तथा पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन अशरफ मेवाती ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत ऋषि नाथ एवं दल की बीन पार्टी की आकर्षक प्रस्तुति से हुई, जिसने पारंपरिक लोक धुनों से वातावरण को जीवंत कर दिया। इसके बाद राजेश एवं दल ने डेरु पार्टी की ऊर्जावान…
पूर्व आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे की अनपब्लिश्ड किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी (Four Stars of Destiny)’ पर पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने कहा कि किताब अभी तक प्रकाशित नहीं हुई। इसका कोई हिस्सा सार्वजनिक नहीं किया गया। कंपनी ने कहा कि पब्लिशिंग के सभी राइट्स हमारे पास हैं। अब तक किताब की न तो कोई छपी हुई कॉपी आई है और न ही डिजिटल कॉपी सामने आई है। इसके जवाब में राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा- या तो नरवणे झूठ बोल रहे हैं, या पेंगुइन कंपनी। वहीं कंपनी के बयान को पूर्व आर्मी चीफ ने X पर रीपोस्ट…
मणिपुर में नई सरकार बनने के एक हफ्ते के भीतर ही हिंसा भड़क गई। उपद्रवियों ने उखरुल जिले के लितान सरेइखोंग गांव में 25 घर और चार सरकारी क्वार्टर में आग लगा दी। हिंसा के बाद पूरे जिले में कर्फ्यू लागू कर दिया गया। 10 फरवरी की सुबह 11:30 बजे से अगले पांच दिनों के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। तांगखुल और कुकी जनजातियों के बीच हिंसक झड़प के बाद इलाके में सिक्योरिटी फोर्स मौजूद हैं। हिंसा की शुरुआत 7 फरवरी की शाम लितान सरेइखोंग में हुए एक शराब के नशे में झगड़े से हुई थी, जिसमें…
यह बात सीएम योगी ने मंगलवार को बाराबंकी में कही। उन्होंने कहा- ये डबल इंजन की सरकार है। हम लोगों ने कहा था ना, रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। बन गया न मंदिर। कोई संदेह है। राम को भूल जाते हैं, इसलिए भगवान राम भी उनको भूल चुके हैं। अब उनकी नैया कभी पार नहीं होगी। उन्हें कभी आगे नहीं बढ़ना। रामद्रोहियों के लिए अब कोई जगह नहीं। जो रामभक्तों पर गोली चला रहे थे, अब इन लोगों के लिए कोई जगह नहीं। राम सबके हैं, इसमें भेद नहीं। कुछ अवसरवादी राम को भूल जाते हैं। योगी बाराबंकी में…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 फरवरी को असम के मोरान में हाईवे पर बनी इमरजेंसी एयरस्ट्रिप पर उतर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यदि ऐसा होता है तो यह पूर्वोत्तर भारत में पहली बार होगा जब किसी पीएम का प्लेन पारंपरिक एयरपोर्ट की बजाय हाईवे पर लैंड करेगा। यह एयरस्ट्रिप नेशनल हाईवे (NH) 127 के डिब्रूगढ़-मोरान हिस्से पर बनाई गई है। पीएम की मौजूदगी में राफेल और सुखोई लड़ाकू विमान एक स्पेशल एरियल डेमो करेंगे। इसमें विमान हाईवे से ही लैंडिंग और टेकऑफ दिखाएंगे। डेमो करीब 30-40 मिनट का होगा। असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उम्मीद जताई कि पीएम…
विपक्ष ने मंगलवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस पेश कर दिया। इसमें 118 सांसदों के हस्ताक्षर हैं। न्यूज एजेंसी IANS ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि ओम बिरला अब लोकसभा नहीं जाएंगे। अविश्वास प्रस्ताव के गिरने के बाद ही वह स्पीकर की चेयर संभालेंगे। एजेंसी के मुताबिक विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में 9 मार्च को चर्चा हो सकती है। 13 फरवरी को बजट सत्र के वर्तमान सेशन का आखिरी दिन है। इसके बाद 8 मार्च से सदन की कार्यवाही फिर से शुरू होगी। इससे पहले बजट सत्र के 10वें…
फरीदाबाद। फरीदाबाद में आयोजित 39 वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेला 2026 के अंतर्गत रविवार को मेले की छोटी चौपाल पर दोपहर 2:30 बजे से शाम 7:00 बजे तक विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा तथा हरियाणा पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम ने मेले में आए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन असरफ मेवाती ने प्रभावशाली ढंग से किया। कार्यक्रम की शुरुआत हास्य कलाकार डा. राजीव शर्मा की शानदार प्रस्तुति से हुई, जिसने उपस्थित दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर दिया। इसके बाद हेमंत सैनी एवं उनके…

