Author: Samachar Ambar

फरीदाबाद। सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित संगीत एवं कला प्रतियोगिता ‘उभरते आर्टिस्ट’ का भव्य आयोजन अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन में 7 से 12 वर्ष तथा 12 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों ने संगीत, नृत्य, वादन एवं चित्रकला के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार और सराहनीय प्रदर्शन किया। यह भव्य प्रतियोगिता सतयुग दर्शन ट्रस्ट के तत्वावधान में संचालित सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र द्वारा आयोजित की गई। उल्लेखनीय है कि यह संस्था विगत 21 वर्षों से संगीत, कला एवं सांस्कृतिक शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर…

Read More

फरीदाबाद। 39 वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला-2026 के अंतर्गत मुख्य चौपाल पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में दर्शकों को हरियाणवी लोक संगीत की शानदार प्रस्तुति देखने को मिली। प्रसिद्ध हरियाणवी लोक गायक रमेश खवडिय़ा ने अपनी पूरी टीम के साथ रागनी गायन की मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।रमेश खवडिय़ा द्वारा प्रस्तुत रागनियों में वीर नायकों, शौर्य, बलिदान और लोक परंपराओं की जीवंत झलक देखने को मिली। उनकी गायकी में हरियाणा की लोक संस्कृति, ऐतिहासिक गाथाएं और देशभक्ति की भावना स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई। पारंपरिक शैली में प्रस्तुत रागनियों ने दर्शकों को हरियाणा की समृद्ध…

Read More

फरीदाबाद। फरीदाबाद की नीमका जेल में बंद आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप जेल में ही बंद अरूण चौधरी नाम के कैदी पर लगा है, जिसको कुछ ही समय पहले जम्मु-कश्मीर से नीमका जेल शिफ्ट किया गया था। अब्दुल पर किसी नुकीली चीज से वार किया गया। अचानक हुई इस वारदात से जेल प्रशासन में हडक़ंप मच गया। सूचना मिलते ही जेल अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। सूचना पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और अब्दुल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया।…

Read More

फरीदाबाद। अरावली की सुंदर वादियों में चल रहे 39वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या उस समय यादगार बन गई, जब पंजाबी गीतकार गुरदास मान ने अपनी सुरीली आवाज की प्रस्तुति से समां बांध दिया। मंच संभालते ही गुरदास मान ने सबसे पहले मेले में हुए दुखद झूला हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कर्तव्य पालन के दौरान अपनी जान गंवाने वाले शहीद पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद को श्रद्धांजलि अर्पित की और हादसे में घायल हुए पर्यटकों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उनकी इस भावुक अपील ने महा चौपाल में मौजूद हर दर्शक के…

Read More

हरियाणा की फरीदाबाद जेल में बंद अब्दुल रहमान की हत्या कर दी गई है। रविवार देर रात जेल में मर्डर केस में बंद अरुण चौधरी उर्फ अब्बू जट नाम के कैदी ने उस पर नुकीली चीज से हमला किया। दोनों को हाई सिक्योरिटी वाली बैरक में एक साथ बंद किया गया था। कत्ल का पता चलते ही जेल अधिकारी बैरक में पहुंचे। इसके बाद रहमान की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया। 20 साल के अब्दुल को गुजरात ATS ने मार्च 2025 में पकड़ा था। जांच में पता चला कि वह अलकायदा इन इंडियन सब-कांटिनेंट (AQIS) के कुख्यात आतंकी…

Read More

कांग्रेस ने सोमवार को दावा किया है कि संसद में पीएम केयर फंड, पीएम राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) और राष्ट्रीय रक्षा कोष (NDF) से जुड़े सवाल नहीं पूछे जा सकेंगे। ये निर्देश सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय ने लोकसभा सचिवालय को दिए हैं। कांग्रेस ने डेली न्यूज पेपर द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट को सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर शेयर करते हुए यह दावा किया है। इसमें बताया गया कि PMO ने लोकसभा सचिवालय से कहा है- इस बात का खास ध्यान रखा जाए कि संसद में कोई भी सदस्य इन फंड्स पर सवाल न उठाए। इसके बाद कांग्रेस…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर दायर याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट ने कहा कि वह इस प्रक्रिया में किसी भी तरह की रुकावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस एनवी अंजारिया की बेंच ने कहा कि यह बात सभी राज्यों के लिए है। जरूरत पड़ने पर आदेश जारी किए जाएंगे। साथ ही कोर्ट ने बंगाल SIR की फाइनल वोटर लिस्ट पब्लिश करने की तारीख 14 फरवरी से बढ़ाकर 21 फरवरी कर दी है। वहीं चुनाव आयोग (EC) ने कोर्ट में एफिडेविट दाखिल…

Read More

फरीदाबाद / भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, हरियाणा राज्य शाखा के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी, महासचिव डॉ. सुनील कुमार के निर्देशानुसार तथा आयुष सिन्हा उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन में एवं सचिव बिजेंद्र सोरोत के नेतृत्व में “एक दिवसीय नशा मुक्ति जागरूकता सेमिनार” का आयोजन अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़ में किया गया। डॉ मान सिंह, उप सिविल सर्जन, फरीदाबाद ने बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने युवाओं को जागरूक करते हुए अपील की कि यदि कोई नशा करे तो अपने माता पिता से भाई बहन से प्यार करने का नशा करे, समाज की तरक्की की सोच का…

Read More

बजट सत्र के 9 वें दिन लोकसभा की कार्यवाही केवल 13 मिनट ही चल पाई। विपक्ष सदन में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को बोलने देने की मांग कर रहा है। राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा कि 1 घंटा पहले स्पीकर के पास हम गए, स्पीकर ने हमें कमिट किया कि मुझे बजट डिस्कशन से पहले बोलने दिए जाएगा, आप मुझे बोलने नहीं दे रही हैं। मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि आप मुझे बोलने देंगी या नहीं। 3 बजे जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो आसंदी (स्पीकर की चेयर) पर संध्या राय (भाजपा सांसद) बैठी…

Read More

सूरजकुंड( फरीदाबाद) ।  दुनिया के सबसे बड़े शिल्प मेले 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव ने इस वर्ष भी लोकप्रियता के नए कीर्तिमान स्थापित करने शुरू कर दिए हैं। रविवार को मेले में रिकॉर्डतोड़ भीड़ उमड़ी। अब तक 9 दिनों में 7 लाख 28 हजार पर्यटक मेले का दीदार कर चुके हैं। दूसरे वीकेंड पर 3.20 लाख से अधिक पर्यटकों की भागीदारी से शिल्पियों, कारीगरों, बुनकरों और दुकानदारों के चेहरे खिल उठे हैं। विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को ही 2 लाख 20 हजार पर्यटक सूरजकुंड मेले में पहुंचे। मुख्य चौपाल,…

Read More