Author: Samachar Ambar

फरीदाबाद । हरियाणा के फरीदाबाद में आयोजित किए जा रहे 39वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड इंटरनेशनल फेस्टिवल में इस बार बहरूपिये (विभिन्न रूप धारण करने वाले कलाकार) पर्यटकों के लिए खास आकर्षण बने हुए हैं। रंग-बिरंगे परिधानों, ऐतिहासिक और पौराणिक पात्रों की वेशभूषा तथा अनोखे मेकअप के साथ ये कलाकार मेले में घूमते नजर आ रहे हैं, जिन्हें देखते ही लोग ठिठक जाते हैं। पर्यटक न केवल उनके साथ फोटो खिंचवा रहे हैं बल्कि जमकर सेल्फी भी ले रहे हैं। उल्लेखनीय है कि फरीदाबाद के सूरजकुंड में लोकल फॉर ग्लोबल-आत्मनिर्भर भारत की पहचान थीम के साथ 39वां मेला 31 जनवरी से 15…

Read More

फरीदाबाद। शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में झूला टूटने से हुए हादसे में मारे गए हरियाणा पुलिस के जवान व करीब दर्जनभर लोगों के जख्मी होने की घटना के बाद रविवार को सूरजकुंड मेले के नौवें दिन की शुरुआत शोक और श्रद्धांजलि के माहौल में हुई। सूरजकुंड मेले में ड्यूटी के दौरान लोगों की जान बचाते हुए शहीद हुए पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की आत्मिक शांति के लिए बड़ी चौपाल पर हरियाणा पर्यटन विभाग के अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और कर्मचारियों सहित पर्यटकों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सभी ने दिवंगत जगदीश प्रसाद के अदम्य…

Read More

फरीदाबाद। 39वें अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में इस वर्ष न केवल सांस्कृतिक विविधता देखने को मिल रही है, बल्कि विश्व स्तरीय कीर्तिमान स्थापित करने वाले शिल्पकारों का भी हुनर देखने को मिल रहा है। इस वर्ष परिसर में स्टॉल नंबर 1140 से 1239 तक लगाई गई 100 स्टॉलें केवल नेशनल अवार्डी और विशिष्ट पुरस्कार विजेताओं के लिए आरक्षित की गई हैं। यहां देश के वे चुनिंदा कलाकार व शिल्पकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं जिन्होंने भारतीय हस्तशिल्प को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई है। इसी कड़ी में नेशनल अवार्डी व गिनीज वल्र्ड में कीर्तिमान स्थापित कर चुके हुसैन की…

Read More

फरीदाबाद। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के भतीजे एवं युवा भाजपा नेता अमन गोयल व वार्ड नंबर-37 के भाजपा पार्षद मुकेश अग्रवाल ने सेक्टर-9 में 4 नए ट्यूबवेलों का उद्घाटन किया। इन ट्यूबवेलों के शुरू होने से क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान होगा और स्थानीय निवासियों को नियमित व स्वच्छ जल उपलब्ध हो सकेगा। इस मौके पर स्थानीय निवासियों ने भाजपा नेता अमन गोयल व पार्षद मुकेश अग्रवाल का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस मौके पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता अमन गोयल ने कहा कि प्रदेश की…

Read More

फरीदाबाद। राष्ट्रीय सेवा योजना, अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़ का सात दिवसीय विशेष शिविर अत्यंत उत्साह और सेवा भावना के साथ आरंभ हुआ। इस शिविर का उद्देश्य स्वयंसेवकों में सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण तथा सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना है, जो एनएसएस के वास्तविक मूल्यों को दर्शाता है। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की शासी निकाय के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार गुप्ता, शासी निकाय के सम्मानित सचिव दिनेश कुमार गुप्ता, कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार गुप्ता, एनएसएसप्रभारी डॉ. सचिन गर्ग तथा मुख्य अतिथि प्रदीप टोंगर, पार्षद, वार्ड नं. 44, नगर निगम, फरीदाबाद के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम को एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों — डॉ.…

Read More

फरीदाबाद। फरीदाबाद के सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में झूला टूटने से हुए दुखद हादसे पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र से घटना पर तुरंत संज्ञान लेते हुए मृतक एवं घायलों के लिए राहत और सहायता संबंधी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सूरजकुंड मेले में हुई दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। हादसे में शहीद हुए पुलिसकर्मी इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में शहीद के परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने बताया कि शहीद…

Read More

फरीदाबाद। अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में शनिवार को सुनामी झूला गिरने से एसएचओ जगदीश प्रसाद की मौत व करीब दर्जनभर लोगों के घायल होने के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने टीम ने हिमाचल फन फेयर एजेंसी के प्रोपराइटर और उसके स्टाफ पर लापरवाही के आरोप में एफआईआर दर्ज करते हुए एजेंसी के प्रोपराइटर मोहम्मद शाकिर निवासी गांव टोका नंगला जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश व नितेश निवासी धर्मपुरी सदर मेरठ कैंट उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार थाना सूरजकुंड पुलिस ने फरीदाबाद पुलिस के एएसआई सन्नी की तरफ से हिमाचल फन फेयर एजेंसी के प्रोपराइटर मोहम्मद शाकिर पुत्र…

Read More

तेलंगाना के गांवों में अब अजीब सन्नाटा है। कुछ दिन पहले तक गांव में कोई अजनबी आता था तो आवारा कुत्ते भौंक-भौंक कर गांव को चेता देते थे। अब यहां कोई हलचल नहीं होती। यह​ हालात किसी एक गांव के नहीं। राज्य के छह जिलों के 12 से ज्यादा गांवों में इस साल की शुरुआत से अब तक 1600 से अधिक कुत्ते मार दिए जाने के आरोप सामने आए हैं। शुरुआत में यह संख्या कम थी। धीरे-धीरे आंकड़ा बढ़ता गया। दरअसल, गांवों में कुत्तों के काटने की घटनाएं बढ़ीं तो दिसंबर में हुए सरपंच चुनाव में यह मुद्दा प्रमुख रूप…

Read More

महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी CM अजित पवार की अस्थियां रविवार को संगम में प्रवाहित की गईं। बेटे जय पवार ने संगम पर पूजा-पाठ की। फिर मंत्रोच्चारण के बीच अस्थि विर्सजन किया। इस दौरान जय पवार भावुक नजर आए। वह पूरे कार्यक्रम के दौरान चुप रहे। किसी से बात नहीं की। यही नहीं, जब पत्रकारों ने जय से सवाल किए तो भी वह चुप रहे, कुछ भी नहीं कहा। पवार परिवार चार्टर्ड फ्लाइट से पुणे से प्रयागराज पहुंचा था। जय पिता की अस्थियां लेकर नंगे पैर एयरपोर्ट से बाहर आए। उनके हाथ में अस्थियों का बॉक्स था। एयरपोर्ट से संगम तक…

Read More

असम सरकार कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के पाकिस्तान कनेक्शन मामले को केंद्रीय गृह मंत्रालय भेजेगी। असम कैबिनेट ने शनिवार को यह फैसला लिया। जिसके बारे में रविवार को मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी। असम सरकार कांग्रेस सांसद गौरव की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न का OCI/वीजा रद्द करने की मांग भी करेगी क्योंकि उनकी मौजूदगी भारत के लिए नुकसानदायक है। असम CM का आरोप है कांग्रेस सांसद गौरव और उनकी पत्नी एलिजाबेथ, पाकिस्तानी एजेंट अली तौकीर शेख के बहुत करीब हैं। एक पाकिस्तानी फर्म ने गौरव की पत्नी को नौकरी दी, फिर उन्हें भारत ट्रांसफर कर…

Read More