AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के मियां मुस्लिम वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा- मुझे पता है कि तुम 2 रुपए के भिखारी हो। क्या मैं ये पैसे तुम्हारे अकाउंट में ट्रांसफर कर दूं। दरअसल कुछ दिन पहले हिमंता ने मियां मुस्लिम पर एक बयान दिया था कि अगर वो (मियां मुस्लिम) रिक्शा के लिए 5 रुपए मांगे, तो 4 रुपए ही दो। इस तरह के छोटे-छोटे काम से परेशानी होने पर ही वो राज्य छोड़ेंगे। निजामाबाद रैली में AIMIM चीफ ने कहा कि संविधान सबको बराबर का हक देता है। पीएम हो या…
Author: Samachar Ambar
मुंबई में मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए BJP और शिवसेना ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। BJP की रितु तवाड़े ने शनिवार को महापौर पद के लिए नॉमिनेशन दाखिल किया, जबकि शिवसेना (शिंदे गुट) ने संजय घाड़ी को डिप्टी मेयर पद का उम्मीदवार बनाया है। तवाड़े और घाड़ी ने नगर निगम सचिवालय में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। मेयर का चुनाव 11 फरवरी को दोपहर 12 बजे होगा। संभावना है कि शिवसेना ठाकरे गुट भी मेयर पद के लिए उम्मीदवार खड़ा कर सकता है। रितु…
11 मई को इंदौर के महू के रायकुंडा गांव में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री विजय शाह संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा था- ‘उन्होंने (आतंकियों ने) कपड़े उतार-उतार कर हमारे हिंदुओं को मारा और मोदी जी ने उनकी बहन को उनकी ऐसी की तैसी करने उनके घर भेजा।’ शाह ने आगे कहा- ‘अब मोदी जी कपड़े तो उतार नहीं सकते। इसलिए उनकी समाज की बहन को भेजा कि तुमने हमारी बहनों को विधवा किया है तो तुम्हारे समाज की बहन आकर तुम्हें नंगा करके छोड़ेगी। देश का मान-सम्मान और हमारी बहनों के सुहाग का बदला तुम्हारी…
सोनिया गांधी ने नागरिकता से पहले वोटर लिस्ट में नाम जोड़े जाने के केस में अपना जवाब दाखिल किया है। शनिवार को राउज एवेन्यू कोर्ट को दिए जवाब में कहा उनके खिलाफ दायर पुनर्विचार याचिका गलत और अनुमानित तथ्यों पर आधारित है। यह याचिका ओछी राजनीति से प्रेरित और कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग है। स्पेशल जज (CBI) विशाल गोगने की कोर्ट में वकील के जरिए दायर जवाब में सोनिया ने भारतीय नागरिकता हासिल करने से पहले वोटर लिस्ट में शामिल होने से जुड़े आरोपों का खंडन किया। साथ ही पुनर्विचार याचिका को खारिज करने की मांग की है। मामले की…
दिल्ली के जनकपुरी में मोटरसाइकिल सवार की मौत के मामले में FIR में कहा गया है कि साइट पर कोई वॉर्निंग साइन, बैरिकेड या लाइटिंग नहीं थी। कोई गार्ड तैनात भी नहीं किया गया था। FIR में कहा गया है कि गड्ढे को बिना किसी सुरक्षा उपाय के खुला छोड़ दिया गया था। वहीं, दिल्ली पुलिस ने इस सिलसिले में कंस्ट्रक्शन साइट के एक सब-कॉन्ट्रैक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में पता चला कि सब-कॉन्ट्रैक्टर राजेश प्रजापति को घंटों पहले ही दुर्घटना के बारे में बता दिया गया था, लेकिन उसने कोई कार्रवाई नहीं की। दिल्ली के शहरी…
फरीदाबाद। एनआईटी नंबर-2 बाजार में शुक्रवार को सडक़ निर्माण और चौड़ीकरण कार्य को लेकर उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब नगर निगम की टीम द्वारा दुकानों के सामने खुदाई शुरू की गई। खुदाई को लेकर स्थानीय दुकानदारों और निगम अधिकारियों के बीच तीखी नोक-झोंक देखने को मिली, जिससे कुछ समय के लिए काम भी प्रभावित हुआ। जानकारी के मुताबिक, एनआईटी-2 बाजार में नगर निगम द्वारा सडक़ का पुनर्निर्माण और चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में निगम की ओर से दुकानों के सामने खुदाई कराई जा रही है। आरोप है कि यह खुदाई दुकानों के बाहर बने…
फरीदाबाद। नाबार्ड द्वारा आयोजित राज्य ऋण संगोष्ठी में डिजिटल केसीसी ऋण – उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा हरियाणा ग्रामीण बैंक को प्रदान किया गया। यह पुरस्कार बैंक की ओर से महाप्रबंधक एम. के. झा द्वारा प्राप्त किया गया। श्री झा ने पुरस्कार देने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया और विश्वास दिलाया कि बैंक अपने दायित्व का भविष्य में इसी तरह निर्वहन करता रहेगा। गौरतलब है कि यह गौरवपूर्ण उपलब्धि ग्रामीण विकास, कृषक कल्याण, वित्तीय समावेशन एवं डिजिटल बैंकिंग के प्रति एचजीबी की सशक्त प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस उल्लेखनीय सम्मान पर महाप्रबंधक श्री झा ने सम्पूर्ण एचजीबी…
फरीदाबाद। 39वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव 2026 के अंतर्गत छोटी चौपाल कलाकारों के लिए एक बेहतरीन और सशक्त सांस्कृतिक मंच के रूप में उभर रही है। यहां प्रतिदिन हो रहे कार्यक्रमों में प्रदेश के ख्याति प्राप्त कलाकार अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह रहे हैं और कार्यक्रम को चार चांद लगा रहे हैं। हर रोज वंदे मातरम गीत के 150 वें स्मरण उत्सव के चलते गायन और डाँस प्रतियोगिता की आयोजित की जा रहीं हैं। उल्लेखनीय है कि छोटी चौपाल पर आयोजित ये सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, महानिदेशक के.…
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार में राज्यमंत्री राजेश नागर का जन्मदिन उनके भतोला स्थित निवास पर बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। एक रात पहले से ही समर्थकों, कार्यकर्ताओं और आमजन का तांता उनके निवास पर लगा रहा। जन्मदिन समारोह की सबसे खास और आकर्षक झलक उस समय देखने को मिली जब कार्यकर्ताओं द्वारा हेलीकॉप्टर के माध्यम से पुष्प वर्षा की गई। आसमान से फूलों की बारिश होते ही पूरा वातावरण उत्साह से भर गया। यह दृश्य देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे7 मंत्री राजेश नागर…
फरीदाबाद। सूरजकुंड में चल रहे 39वें अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेले में छठे दिन की सांस्कृतिक संध्या इंडियन आइडल फेम सलमान अली के नाम रही। मुख्य चौपाल पर सलमान अली ने अपनी सुरीली आवाज से सूफी, बॉलीवुड गीत गाकर देशी- विदेशी कलाकारों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इंडियन आइडल विजेता सलमान अली ने अपनी मखमली और बुलंद आवाज से ऐसा समां बांधा कि पूरा परिसर तालियों की गडगड़़ाहट से गूंज उठा। सलमान अली ने सांस्कृतिक संध्या का आगाज प्रसिद्ध सूफी गीत सांसों की माला से सिमरू मैं पी का नाम से किया, जैसे ही उन्होंने अपनी विशेष आलाप और तान…

