राहुल गांधी ने रविवार को NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले पर केंद्र सरकार से सवाल किया। उन्होंने X पोस्ट में लिखा, ‘पेपर लीक हुआ, परीक्षा रद्द नहीं हुई, CBI ने जांच बिठाई। बार-बार फेल हो रहे शिक्षा मंत्री को पीएम मोदी बर्खास्त क्यों नहीं कर रहे हैं।’ राहुल ने आगे लिखा- NEET 2026 का पेपर लीक हुआ, परीक्षा रद्द हुई। मंत्री ने फिर इस्तीफा नहीं दिया। CBI फिर जांच कर रही है। मोदी जी देश आपसे सवाल पूछ रहा है- जवाब दो, बार-बार पेपर लीक क्यों हो रहे हैं? बार-बार इस ‘परीक्षा पे चर्चा’ पर आप चुप क्यों हैं? इधर,…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद। फरीदाबाद की नेहरू कॉलोनी में नशा तस्करी के खिलाफ शनिवार सुबह पुलिस ने बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया। सुबह सवेरे क्राइम ब्रांच की टीम, स्थानीय पुलिस, ब्लैक कमांडो, डॉग स्क्वायड और महिला पुलिसकर्मियों के साथ इलाके में पहुंची और पूरी कॉलोनी में सघन तलाशी अभियान शुरू किया। यह कार्रवाई उच्च अधिकारियों के निर्देश पर की गई थी। जानकारी के अनुसार, नेहरू कॉलोनी से पिछले कुछ समय से लगातार नशा बेचने और नशा तस्करी की शिकायतें पुलिस को मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर पुलिस ने सुबह तडक़े कॉलोनी में सर्च ऑपरेशन चलाने की योजना बनाई। पुलिस टीम ने…
फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद द्वारा जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है। नगर निगम फरीदाबाद के कमिश्नर कम मुख्य जनगणना अधिकारी धीरेंद्र खडग़टा के दिशा निर्देशों पर सभी जॉन के जॉइंट कमिश्नर कम एडिशनल सिटी सेन्सस ऑफि़सर द्वारा अपने अपने क्षेत्र में सम्बंधित थानों में पत्र लिखकर जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 11 के तहत ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को कहा गया है। पत्र में बताया गया ओल्ड जॉन में एक कर्मचारी, एनआईटी से नौ कर्मचारी, बल्लभगढ़ और चंदावली जॉन 12 है, जो…
फरीदाबाद। फरीदाबाद में एक सरकारी अस्पताल की पार्किंग में महिला की डिलीवरी कराई गई। पार्किंग में लाइट की व्यवस्था भी नहीं थी। महिला स्टाफ ने टॉर्च की रोशनी में डिलीवरी के बाद की सभी प्रक्रियाएं पूरी कीं। महिला के परिवार का आरोप है कि जब वे उसे डिलीवरी के लिए अस्पताल लेकर आए, तो वहां कोई भी स्टाफ मौजूद नहीं था। मेन गेट भी बंद था, और इमरजेंसी वार्ड में भी कोई नर्स नहीं मिली। महिला को लेबर पेन हो रहा था। इसके बाद, परिवार के साथ आई एक महिला ने पार्किंग में ही उसकी डिलीवरी कराई। महिला ने बेटे…
फरीदाबाद। रोटरी क्लब फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाउन की ओर से बुआपुर गांव के सरकारी विद्यालय में विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय को लगभग सात लाख रुपये की सहायता प्रदान की गई, जिसके अंतर्गत बच्चों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त टॉयलेट्स, कंप्यूटर लैब, माइक, स्पीकर, शूज, कॉपियां तथा अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध करवाई गई। कार्यक्रम में गांव के सरपंच गिरधारी जी, रोटरी क्लब के डीजी धीरज भूटानी , विनय रस्तोगी ,महेंद्र सराफ ,एचके गोयल ,नवीन गुप्ता ,शैलेंद्र पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता समरवीर आर्य…
फरीदाबाद। भारतीय जनता युवा मोर्चा फरीदाबाद की प्रथम मासिक बैठक आज सेक्टर-15 स्थित जिला कार्यालय में उत्साह, ऊर्जा और संगठनात्मक जोश के साथ सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सचिन ठाकुर ने की। बैठक में नव नियुक्त जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, जिला कार्यकारिणी सदस्यों एवं युवा कार्यकर्ताओं का परिचय कराया गया तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, बूथ सशक्तिकरण, युवा संपर्क अभियान और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। बैठक में जिला युवा मोर्चा प्रभारी गोल्डी अरोड़ा, जिला महामंत्री अवतार चंदीला एवं रजनीश सिंह, जिला उपाध्यक्ष जसबीर चौधरी, अजय प्रताप, राजीव गौर, जिला…
पश्चिम बंगाल के आसनसोल में लाउडस्पीकर की आवाज कम करने के निर्देश के बाद शुक्रवार रात को तनाव फैल गया। रेलपार इलाके में भीड़ ने पुलिस चौकी में तोड़फोड़ और पथराव किया। पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस प्रशासन ने राज्य सरकार के निर्देश पर आसनसोल के कई हिस्सों में लाउडस्पीकर की आवाज कम रखने को कहा था। इसी सिलसिले में दिन में रेलपार इलाके में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच बातचीत हुई थी। शाम को बड़ी संख्या में लोग पुलिस चौकी पहुंच गए। भीड़ ने चौकी पर पथराव किया। पुलिस और आम लोगों…
Army Chief Says: Pakistan Must Stop Harboring Terrorists ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सेना ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने यह साफ संदेश दिया कि पाकिस्तान में कोई भी आतंकवादी ठिकाना सुरक्षित नहीं है। यह अभियान अंत नहीं, बल्कि शुरुआत थी। भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ता रहेगा। जयपुर में 7 मई को प्रेस कॉन्फ्रेंस में सेना ने बताया, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के 100 से ज्यादा जवानों और टेररिस्ट कैंप में 100 से ज्यादा आतंकियों की मौत हुई है। सेना ने कहा- पहलगाम हमले में मारे गए हमारे भाई-बहनों को हम वापस नहीं ला सकते, लेकिन यह…
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने धार स्थित विवादित भोजशाला-कमाल मौला परिसर को राजा भोज के समय का वाग्देवी (देवी सरस्वती) का मंदिर माना है। कोर्ट ने हिंदू पक्ष को यहां पूजा का अधिकार दे दिया है। फैसले के बाद शनिवार सुबह श्रद्धालुओं और अलग-अलग समितियों के पदाधिकारियों ने शांतिपूर्ण माहौल में भोजशाला पहुंचकर दर्शन और पूजा-अर्चना की। लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने बताया कि हाईकोर्ट ने 7 अप्रैल 2003 के ASI आदेश को आंशिक रूप से निरस्त कर दिया है। इस आदेश में मुस्लिम समुदाय को शुक्रवार…
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कोलकाता में पार्टी कार्यकर्ताओं से TMC के संगठन को नए सिरे से खड़ा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हम पार्टी दफ्तरों को दोबारा खोलेंगे, उन्हें रंगेंगे और मजबूती से काम पर लौटेंगे। जरूरत पड़ी तो मैं खुद भी दफ्तरों को पेंट करने के लिए तैयार हूं। इसके बाद उन्होंने कहा कि जो लोग दूसरी पार्टियों में जाना चाहते हैं, वे पूरी तरह आजाद हैं और वे किसी को भी जबरदस्ती रोक कर रखने में यकीन नहीं रखतीं। बैठक के दौरान ममता के भतीजे और पार्टी महासचिव अभिषेक…

