चीन ने सोमवार को दुनिया को अपनी तकनीकी ताकत दिखाई। एक कार्यक्रम में इंसानों जैसे दिखने वाले ह्यूमनॉइड रोबोट्स ने मार्शल आर्ट्स और डांस किया। करीब 25 रोबोट्स बच्चों के साथ तलवार भांजते, बैकलिफ्ट करते और डंडे घुमाते हुए डांस करते दिखाई दिए। खास बात यह रही कि एक भी रोबोट गिरा नहीं। यह प्रदर्शन देख दुनिया हैरान रह गई। कई लोगों के मन में सवाल उठा कि अगर रोबोट अब नाच सकते हैं और कुंग फू कर सकते हैं, तो वे और क्या कर सकते हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह प्रदर्शन पिछले साल के मुकाबले बिल्कुल अलग…
Author: Samachar Ambar
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल का नाम जेफ्री एपस्टीन फाइल्स से जुड़े होने के दावों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता इस मामले में झूठा नैरेटिव गढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। खेड़ा ने X पर पोस्ट में लिखा- जिस दस्तावेज का हवाला दिया जा रहा है, वह 59 पन्नों का एक कैलेंडर है, जिसमें न्यूयॉर्क में आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रमों, कॉन्फ्रेंस और फंडरेजर की लिस्ट है। यह दस्तावेज कथित तौर पर 10 सितंबर 2010 को मार्गॉक्स रोजर्स ने एपस्टीन की निजी सहायक लेस्ली ग्रॉफ को भेजा था। उन्होंने कहा कि…
पलवल/ हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि नगर परिषद पलवल द्वारा शहर के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ और आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आगरा चौक से न्यू कॉलोनी तक मॉडल रोड परियोजना का शुभारंभ 18 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। यह परियोजना पलवल शहर के विकास की दृष्टि से मील का पत्थर साबित होगी और आम नागरिकों को बेहतर यातायात एवं सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। खेल मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत सडक़ का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। साथ ही आधुनिक साइकिल ट्रैक और…
चुनाव आयोग ने बुधवार को 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। 37 सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव कराया जाएगा। जो सीटें खाली हो रही हैं उनमें 12 एनडीए के पास हैं, 25 पर विपक्ष का कब्जा है। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र की 7, तमिलनाडु की 6 और पश्चिम बंगाल-बिहार की 5-5 सीटों पर चुनाव कराया जाएगा। शरद पवार, रामदास अठावले, कणिमोझी, तिरुचि शिवा, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश का कार्यकाल 2 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच वोटिंग होगी और…
पश्चिम बंगाल में I-PAC से जुड़े रेड मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान ममता सरकार ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार प्रवर्तन निदेशालय (ED) का उन राज्यों में हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है, जहां विपक्ष की सरकार है। वहीं केंद्रीय एजेंसी ने पलटवार करते हुए कहा कि हम किसी के हथियार नहीं हैं। बंगाल में ममता सरकार ने हमें धमकाया। दोनों पक्षों के बीच बहस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि किसका हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है और किसे धमकाया जा रहा है, यह हम तय करेंगे।…
फरीदाबाद। सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला परिसर के गेट नंबर-2 के पास मंगलवार दोपहर एक स्टॉल के लिए बनाए गए अस्थायी हट में अचानक आग लग गई। घटना उस समय हुई जब मजदूर स्टॉल और अन्य सामान को हटाने का कार्य कर रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक हट पर लगी वेल्डिंग पाइप को मजदूर कटर मशीन से काट रहा था। इसी दौरान मशीन से निकली चिंगारी हट की छत पर रखे सूखे भूसे और लकड़ी पर जा गिरी। सूखा भूसा होने के कारण आग ने तुरंत पकड़ ली और कुछ ही पलों में लपटें ऊपर तक फैल गईं। आग…
क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल को एक बार फिर बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र बनाए जाने पर विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है। विद्यालय प्रशासन की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं, अनुशासन और पारदर्शिता को देखते हुए बोर्ड द्वारा यह जिम्मेदारी सौंपी गई। इस केंद्र पर आसपास के सभी CBSE से एफिलिएटेड स्कूलों के विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। आज आयोजित गणित विषय की बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था, पेयजल तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया था। केंद्र अधीक्षक एवं समस्त स्टाफ ने पूरी जिम्मेदारी…
फरीदाबाद। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व सीटू हरियाणा ने राज्य में हो रही औद्योगिक दुर्घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इसे राज्य सरकार की गैर जिम्मेदारी ओर उद्योग मालिकों द्वारा सुरक्षा मानकों को न मानने का परिणाम बताया है। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा,सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री और सीटू हरियाणा के राज्य महासचिव जय भगवान व जिला कमेटी के जिला उप प्रधान रवि गुलिया ने घायलों का समुचित उपचार और कम से कम दस लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की। क्योंकि जले व्यक्ति को कई सर्जरी…
फरीदाबाद। एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने नकली बिल लगाकर 22 करोड़ रुपए का गबन करने के मामले में मंगलवार को मैसर्स द डिजाइन कोड फर्म के मालिक सागर को गिरफ्तार किया है। इससे पहले इस मामले में बीडीपीओ पुजा शर्मा सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में पूजा शर्मा और तनुजा शर्मा को हाईकोर्ट से बेल मिल चुकी है। जबकि बाकि आरोपी नीमका जेल में बंद है। साल 2023 में ये मामला एंटी करप्शन ब्यूरो को जांच के लिए सौंपा गया था। एसीबी की तरफ से जानकारी दी गई है कि आरोपी सागर गांव नवादा…
फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद की महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने आज नगर निगम के सभी 2950 सफाई कर्मचारियों को ट्रैकसूट वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने हाजिरी शेड के लिए 82 मेडिकल किट प्रदान करने के साथ-साथ कर्मचारियों के बैठने की सुविधा हेतु 82 टेबल एवं 82 कुर्सियां भी भेंट कीं।महापौर ने कहा कि सफाई कर्मचारियों द्वारा पूर्व में रखी गई मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी कर्मचारियों की उचित मांगों को नगर निगम की ओर से पूरा किया जाता रहेगा और किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी…

