फरीदाबाद। 16 फरवरी को कालकाजी स्टील कंपनी में आगजनी व विस्फोट की घटना में घायल हुए बृजपाल व प्रदीप की इलाज के दौरान मृत्यु होने उपरांत उनके आश्रितों को न्याय देने की मांग को लेकर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री व संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त से मुलाकात की। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने माननीय जिला उपायुक्त महोदय से पीडि़त परिवारों को न्याय देने की अपील करते हुए माननीय उपयुक्त आयुष सिन्हा ने श्रम उपायुक्त फरीदाबाद को तत्परता से मृतक की पत्नी कंचन व माया को कम्पनशेषन एक्ट…
Author: Samachar Ambar
जनगणना को लेकर सख्त हुए नगर निगम कमिश्रर फरीदाबाद। नगर निगम कमीश्नर धीरेंद्र खडग़टा ने जनगणना के दौरान परिवारों से संपूर्ण जानकारी से सबंधति सवाल ना पूछे जाने पर सख्ती दिखाई है। कमीश्नर ने कहा कि कुछ कर्मचारियों के द्वारा केवल 4-5 सवाल ही पूछ जा रहे है। उन्होंने कहा कि काम में किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर कार्रवाही की जायेगी। निगम कमीश्नर धीरेंद्र खडग़टा ने जानकारी देते हुए बताया कि, जनगणना के कार्य को लेकर चार्ज अधिकारियों, पर्यवेक्षकों और कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए गए है। लेकिन उनके पास जानकारी मिल रही है कि कर्मचारी इस कार्य के…
एनआईटी क्षेत्र में ‘कांग्रेस आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजित फरीदाबाद। विधानसभा एनआईटी क्षेत्र के नगला एन्कलेव में कांग्रेस पार्टी द्वारा ‘कांग्रेस आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह और जनसहभागिता के साथ किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष बलजीत बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे । कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया तथा कांग्रेस की नीतियों और जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य समाज के हर वर्ग तक पहुंच बनाना और लोगों…
फरीदाबाद। केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार को सेक्टर-65 में निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के डीएनडी फरीदाबाद सोहना एक्सेस कंट्रोल प्वाइंट का निरीक्षण करने पहुंचे। यह एक्सेस कंट्रोल प्वाइंट नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को दिल्ली, गुरुग्राम समेत मुंबई वडोदरा एक्सप्रेस-वे को कनेक्ट दे रहा है। वे दिल्ली परिवहन निगम की एयरकंडीशन देवी बस सेवा से यहां पहुुंचे। इस दौरान भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) अधिकारियों से चर्चा करते हुए केंद्रीय मंत्री के हावभाव अचानक तीखे हो गए। वे एनएचएआइ अधिकारियों से बोले कि मुझे ब्रिज बेयरिंग्स में गड़बड़ी की बात पता चली है, मैं इसे चेक करूंगा, यदि वे…
ईरान की संसद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की हत्या करने वालों को ₹500 करोड़ से ज्यादा इनाम देने वाला बिल ला सकती है। द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी संसद का राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग इस बिल की तैयारी कर रहा है। आयोग के प्रमुख इब्राहिम अजीजी ने कहा कि ‘इस्लामिक रिपब्लिक की सैन्य और सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई’ नाम से बिल तैयार किया जा रहा है। ईरानी सांसद महमूद नबावियन ने कहा कि संसद जल्द इस बिल पर वोटिंग कर सकती है, जो ट्रम्प और नेतन्याहू को जहन्नुम पहुंचाने वालों को इनाम देगा।…
चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) जस्टिस सूर्यकांत ने मंगलवार को कहा कि देश में सभी लोगों को शांतिपूर्ण और कानूनी तरीके से विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार है, लेकिन सड़क पर उतरकर आम लोगों के लिए परेशानी खड़ी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के नाम पर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या डर का माहौल बनाने की परमिशन नहीं दी जा सकती। CJI ने यह बात नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नामकरण को लेकर चल रहे विवाद से जुड़ी सुनवाई के दौरान कही। याचिका में दावा किया गया था कि एयरपोर्ट के नाम को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर…
राहुल गांधी ने मंगलवार को नॉर्वे में एक महिला जर्नलिस्ट हेली लिंग के सवाल को टालने पर पीएम मोदी की आलोचना की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘जब दुनिया एक कॉम्प्रोमाइज्ड PM को कुछ सवालों से घबराकर भागते हुए देखती है, तो भारत की छवि पर क्या असर पड़ता है। जब छिपाने के लिए कुछ नहीं है तो डरने की भी कोई बात नहीं है।’ राहुल ने हेली की X पोस्ट शेयर करते हुए यह लिखा। दरअसल, PM मोदी ने सोमवार को नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गार स्टोरे के साथ जॉइंट प्रेस मीट की थी, लेकिन मीडिया के सवाल नहीं…
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि खतरनाक या रेबीज से संक्रमित आवारा कुत्तों को इंजेक्शन लगाकर मारा जा सकता है, लोगों की जान की हिफाजत जरूरी है और गरिमा के साथ जीने में कुत्तों के खतरे से मुक्त होकर रहने का अधिकार भी शामिल है। मंगलवार को दिए गए इस मामले पर आखिरी फैसले के साथ ही कोर्ट ने सार्वजनिक जगहों से आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश के खिलाफ दाखिल सभी याचिकाएं खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि आवारा कुत्तों के पुनर्वास और नसबंदी पर नवंबर 2025 में दिए गए निर्देश ही लागू होंगे। जो अफसर इनका पालन…
बल्लभगढ़। श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन भक्त प्रह्लाद प्रसंग का बखान किया गया। इसमें कथा व्यास बाबा बवंडर महाराज ने कहा कि भक्त प्रह्लाद ने माता कयाधु के गर्भ में ही नारायण नाम का मंत्र सुना था। जिसके सुनने मात्र से भक्त प्रह्लाद के कई कष्ट दूर हो गए थे। कथा का आगाज गुरु वंदना के साथ किया गया। इस मौके पर अतिथि के रूप में कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज, मुकेश वशिष्ठ व राजेंद्र जैन ने कथा में पहुंचकर श्रीजी का आर्शीवाद लिया जहां बल्लभगढ़ प्रेस क्लब के प्रधान अशोक जैन, संदीप पाराशर, श्यामसुंदर मित्तल, गोपाल अरोड़ा, दीपक मुखी…
फरीदाबाद। क्षत्रिय जन कल्याण संगठन समिति के द्वारा महाराणा प्रताप जयंती समारोह नंगला रोड एनआईटी स्थित कम्युनिटी सेंटर में धूमधाम के साथ मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता पूर्व मुख्य संसदीय सचिव कुमारी शारदा राठौर ने की, जबकि अतिथि के रुप में भाजपा नेत्री नीरा तोमर, प्रदीप राणा, उमेश भाटी, वीरेंद्र गौड़, रेनू चौहान, कांग्रेसी नेता संजय सोलंकी, सचिन ठाकुर, एनएस शेखावत, संंजीव चौहान, अनिल गौड़ सहित समाज के अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे। समारोह का शुभारंभ सर्वप्रथम महाराणा प्रताप जी की चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस मौके पर पूर्व मुख्य संसदीय सचिव शारदा राठौर ने कहा कि महाराणा…

