Author: Samachar Ambar

फरीदाबाद। मां की डांट से नाराज होकर नहर में कूदे 19 वर्षीय युवक का शव 20 घण्टे बाद गुरुवार सुबह नहर से ढंूढने में एसडीआरएफ की टीम को सफलता मिली। एसडीआरएफ की टीम को सेक्टर-37 और खेड़ी पुल की तरफ जाने वाली नहर के बीच बने कठपुलिया के नीचे युवक का शव फंसा हुआ दिखाई दिया। इसके बाद टीम ने शव को बाहर निकाला और परिजनों को सूचना देकर उसकी पहचान कराई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। पल्ला थाना क्षेत्र की सरस्वती कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय कुलदीप अपने परिवार के साथ रहता था।…

Read More

बल्लभगढ़ । अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ की एनएसएस इकाइयों (यूनिट I, II एवं III) द्वारा गोद लिए गए गांव चंदावली में “आतंकवाद विरोधी दिवस रैली” का आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज को आतंकवाद के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा शांति, एकता, सद्भावना और मानवता के मूल्यों को बढ़ावा देना था। रैली में एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा आतंकवाद विरोधी संदेशों और नारों से युक्त तख्तियां लेकर गांव में जागरूकता फैलायी। नारेबाजी एवं जनसंपर्क के माध्यम से स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों एवं स्थानीय नागरिकों को हिंसा के विरुद्ध एकजुट रहने तथा शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित…

Read More

फरीदाबाद । उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा जून-2026 माह के लिए पात्र बीपीएल एवं अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) परिवारों को रियायती दरों पर फोर्टिफाइड सरसों तेल उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों की परिवार पहचान पत्र में सत्यापित वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक है, उन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के माध्यम से फोर्टिफाइड सरसों तेल वितरित किया जाएगा। डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक पात्र बीपीएल/एएवाई परिवार को प्रति माह दो लीटर फोर्टिफाइड सरसों तेल उपलब्ध कराया जाएगा। एक लीटर तेल 30…

Read More

फरीदाबाद । भारत सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने आज वार्ड-30 के अंतर्गत सेक्टर-28 में नेशनल हाईवे से लगती सड़क पर लगभग 51 लाख रुपये की लागत से बनने वाले डिस्पोजल एवं बरसाती पानी की निकासी के लिए वाटर पाइप लाइन निर्माण कार्य का स्थानीय निवासियों से नारियल तुड़वाकर विधिवत शुभारंभ कराया। केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि बरसात के मौसम में नेशनल हाईवे से सटी इस सड़क पर जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी, जिसके कारण राहगीरों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा…

Read More

NEET पेपर लीक में CBI ने महाराष्ट्र के लातूर से एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि डॉ मनोज शिरुरे ने बेटे के लिए RCC कोचिंग के संचालक और आरोपी शिवराज मोटेगांवकर उर्फ ‘एम सर’ से गेस पेपर खरीदे थे। सीबीआई ने बुधवार को पुणे में पूछताछ के बाद अरेस्ट कर लिया। जानकारी आज सामने आई है। इस मामले में किसी पेरेंट्स की यह पहली गिरफ्तारी है। NEET पेपर लीक में यह 11वीं गिरफ्तारी है। इससे पहले महाराष्ट्र से 6, राजस्थान से 3 और हरियाणा से एक व्यक्ति को अरेस्ट किया। इनमें 2 महिलाएं भी हैं। उधर, इस…

Read More

कलकत्ता हाईकोर्ट ने आरजीकर रेप मर्डर केस को दबाने के आरोपों की जांच का आदेश दिया है। कोर्ट ने CBI की 3 सदस्यीय SIT बनाने का आदेश दिया। जिसकी अगुवाई CBI के पूर्वी क्षेत्र के जॉइंट डायरेक्टर करेंगे। SIT को 25 जून तक रिपोर्ट देनी होगी। हाईकोर्ट ने CBI को उस रात की पूरी घटनाक्रम की दोबारा जांच करने को कहा है। साथ ही कोर्ट ने CBI को जरूरत पड़ने पर किसी से भी पूछताछ करने की अनुमति दी है। कोर्ट ने यह आदेश पीड़ित के माता पिता की तरफ से लगाई याचिका पर दिया। पिछले साल 17 मार्च को…

Read More

छह दिन पहले बनी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के इंस्टाग्राम पर गुरुवार शाम 5 बजे तक 1.5 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। यह देश की किसी भी पॉलिटिकल पार्टी से ज्यादा है। इंस्टाग्राम पर कांग्रेस के 1.33 करोड़, भाजपा के 87 लाख, AAP के 87 लाख और CPI(M) के 2.35 लाख फॉलोअर्स हैं। CJI सूर्यकांत के कॉकरोच वाले बयान के विरोध में बनी इस पार्टी के X पर भी 1.93 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके थे। हालांकि, X अकाउंट गुरुवार करीब 12 बजे ब्लॉक हो गया। CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि जैसी आशंका थी, वैसा…

Read More

तमिलनाडु में विजय सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में गुरुवार को फिर विवाद हो गया। कांग्रेसी विधायक राजेश कुमार ने शपथ के दौरान ‘कामराज अमर रहें’, ‘राजीव गांधी अमर रहें’ और ‘जननायक राहुल गांधी जिंदाबाद’ कहा। इस पर गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने टोक दिया। गवर्नर ने कहा- ये आपकी शपथ का हिस्सा नहीं है। वहीं, दूसरा विवाद तमिल गीत बजाने को लेकर भी हुआ। समारोह में तमिलनाडु का राज्य गीत ‘तमिल थाई वाझ्थु’ सबसे आखिर में बजाया गया। पिछली सरकारों में ये हमेशा पहले बजाया जाता था। तमिलनाडु में CM विजय की कैबिनेट का विस्तार हुआ, जिसमें 23 विधायकों ने…

Read More

एअर इंडिया की दिल्ली से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट AI2651 गुरुवार को केंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान रनवे से टकरा गई। फ्लाइट का पिछला हिस्सा जमीन से टच हो गया। घटना को एविएशन भाषा में ‘टेल स्ट्राइक’ कहा जाता है। फ्लाइट को सुरक्षित तरीके से उतार लिया गया। घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें फ्लाइट के पिछले हिस्से पर स्क्रैच दिख रहा है। फ्लाइट में 181 यात्री सवार थे। घटना में किसी यात्री या क्रू सदस्य के घायल होने की सूचना नहीं है। सूत्रों के अनुसार, लैंडिंग से ठीक पहले विमान ‘वेक टर्बुलेंस’ की…

Read More

फरीदाबाद। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद द्वारा एक माह में दो बार पैट्रोलियम पदार्थ के दामों में की गई वृद्धि के खिलाफ सैक्टर-12 स्थित जिला उपायुक्त कार्यालय पर कांग्रेसियों ने जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक कर रहे थे। इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश कांग्रेस के सहप्रभारी जितेन्द्र बघेल भी मुख्य रूप से शामिल हुए। तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार जिले के सभी कांग्रेसी व कार्यकर्ता भारी संख्या में सैक्टर-12 स्थित पैट्रोल पम्प पर एकत्रित हुए और हाथों में कांग्रेस…

Read More