Author: Samachar Ambar

फरीदाबाद।  नेहरू ग्राउंड स्थित लोहा मंडी में शनिवार को नगर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए कई दुकानों और वर्कशॉप पर नोटिस चस्पा किए। नगर निगम की इस कार्रवाई से व्यापारियों में हडक़ंप मच गया। निगम अधिकारियों का कहना है कि लोहा मंडी में केवल ट्रेडिंग यानी खरीद-फरोख्त का कार्य करने की अनुमति है, लेकिन कई दुकानदार नियमों का उल्लंघन करते हुए यहां कॉमर्शियल और औद्योगिक गतिविधियां चला रहे हैं। नगर निगम के एसडीओ सुरेंद्र कुमार हुड्डा ने बताया कि लोहा मंडी में कई दुकानों के अंदर बड़ी-बड़ी कटर मशीनें लगाकर लोहे की सीट कटिंग का काम किया जा…

Read More

फरीदाबाद। सेक्टर-3 स्थित प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र में 15 मई की रात पार्किंग में हुई डिलीवरी के मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा बरती गई कथित लापरवाही को लेकर जहां एक ओर जांच और कार्रवाई की जा रही है। वहीं दूसरी ओर विभाग के एनएचएम कर्मचारी और आशा वर्कर अपने साथी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुखबीर को बर्खास्त किए के विरोध में लगातार आंदोलन कर रहे हैं। शनिवार को कर्मचारियों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। धरने का नेतृत्व कर रहे स्वास्थ्य विभाग की तालमेल कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र मोर ने कहा कि वर्ष 1998 से अपनी सेवाएं दे…

Read More

कश्मीर के पहलगाम में पिछले साल 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान का हाथ था। यह खुलासा नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की चार्जशीट में हुआ है। हमले का मास्टरमाइंड लश्कर-ए-तैयबा आतंकी सैफुल्लाह उर्फ सैफुल्लाह साजिद जट्‌ट उर्फ लंगड़ा था। साजिद, पाकिस्तान के लाहौर में कसूर में रहता है। साजिद जट्ट ही आतंकियों का मेन हैंडलर था। हमले के दौरान उसने तीनों आतंकियों से लगातार संपर्क बनाए रखा। वह उन्हें रियल टाइम डायरेक्शन दे रहा था। उसने ही हमले वाली जगह बैसरन वैली की लोकेशन भेजी थी। हमले के दौरान भी वह लगातार आतंकियों से बात कर रहा था।…

Read More

महाराष्ट्र के स्कूल सेठ हीरालाल सरस्वती प्रशाला ने सीनियर फिजिक्स लेक्चरर मनीषा संजय हवलदार को NEET पेपर लीक में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तारी के बाद तुरंत सस्पेंड कर दिया है। स्कूल सेक्रेटरी डॉ. सतीश गावड़े ने बताया कि मनीषा, 1992 से संस्थान में फिजिक्स की लेक्चरर हैं। उनके पास MSc, BEd की डिग्री है। वह 30 जून को रिटायर होने वाली हैं। गावड़े ने मनीषा के इस काम को छात्रों, संस्थान और देश के साथ विश्वासघात बताया। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच के लिए एक हाई लेवल इंटरनल जांच कमेटी बनाई गई है। डॉ. गावड़े ने…

Read More

बंगाल से तमिलनाडु और केरलम तक नई सरकारों ने सत्ता संभालते ही प्रशासनिक और सियासी, दोनों स्तरों पर खुद को अलग दिखाने की कोशिश शुरू कर दी है। तमिलनाडु के सीएम विजय ने शुरुआती 12 दिन में अपने काफिले के लिए ट्रैफिक न रोकने का आदेश दिया है। महिला सुरक्षा के लिए ‘सिंगप्पेन फोर्स’ शुरू की है। सरकार ने हर थाने में 24 घंटे सीसीटीवी चालू रखने का निर्देश दिया है। शिकायत दर्ज कराने की वीडियो रिकॉर्डिंग होगी। इसके साथ ही 21 साल से कम उम्र वालों को शराब बेचने पर सख्त कार्रवाई होगी। केरलम में यूडीएफ की वीडी सतीशन…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 51 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए अपॉइंटमेंट लेटर दिए। इसमें चुने गए युवाओं को रेलवे, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य विभाग, वित्तीय सेवा और उच्च शिक्षा समेत कई सरकारी विभागों में नौकरी मिली। देश के 47 शहरों में हुए 19वें रोजगार मेले में PM मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। उन्होंने युवाओं से बातचीत भी करेंगे। इससे पहले देशभर में 18 रोजगार मेले हो चुके हैं, जिनमें करीब 12 लाख युवाओं को अपॉइंटमेंट लेटर दिए जा चुके हैं। पीएम मोदी बोले- 5 देशों की इस यात्रा के दौरान मैंने कई देशों…

Read More

अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले शनिवार को बर्फ से बने शिवलिंग (बाबा बर्फानी) की पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं। तस्वीरों में दिख रहा है कि 6 से 7 फीट का शिवलिंग अपना आकार ले चुका है। इस दौरान सुरक्षा के लिए तैनात जवानों ने सबसे पहले शिवलिंग के दर्शन भी किए। अमरनाथ यात्रा इस साल 3 जुलाई 2026 से शुरू होकर 9 अगस्त 2026 तक चलेगी। इन दिनों रास्ते में सामान्य जगहों पर 6 से 8 फीट और हिमस्खलन वाले इलाकों में 10 से 12 फीट तक बर्फ जमी है। बालटाल मार्ग पर 9 किमी और नुनवान-पहलगाम मार्ग…

Read More

फरीदाबाद। सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण दिव्यधाम-श्रीसिद्धदाता आश्रम में शुक्रवार को वैकुंठवासी जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी सुदर्शनाचार्य जी महाराज की पुण्यतिथि स्मृतिशेष दिवस के उपलक्ष्य में स्मरणोत्सव और निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन फरीदाबाद महानगर  की प्रथम नागरिक महापौर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी जी और अमृता अस्पताल के प्रशासनिक निदेशक स्वामी निजामृतानंद पुरी ने किया। शुक्रवार को दिन में धूप की तपन शुरु होने से पहले ही सुबह श्रद्धालुगणों का आश्रम पहुंचना शुरू हो गया। श्रीरामानुज संप्रदाय की तीर्थपीठ इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा पीठाधीश्वर अनंतश्री विभूषित श्रीमद जगदगुरु श्रीरामानुजाचार्य स्वामी श्रीपुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने सबसे पहले वैकुंठवासी स्वामी…

Read More

फरीदाबाद। पिछले शुक्रवार रात को सेक्टर तीन स्थित प्रजनन एवं स्वास्थ्य शिशु केन्द्र (एफआरयू 2 ) में एक महिला की पार्किंग के अंधेर में हुई डिलिवरी होने की शर्मनाक घटना घटित हुई। जिसके लिए विभाग ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को जिम्मेदार ठहराते हुए बर्खास्त कर दिया। इसके खिलाफ डाक्टरों सहित सभी श्रेणियों के कर्मचारियों ने लामबंद हो धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। शुक्रवार को दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा और स्वास्थ्य सेवाएं ठप्प रही। मेल्टीपर्पज हैल्थ वर्कर्स एंड सुपरवाइजर एसोसिएशन हरियाणा की तालमेल कमेटी की नेता आशा शर्मा, जिला चेयरमैन जितेन्द्र मोर, प्रधान सबिता,एमपीएचई के प्रधान श्यामबीर सिंह,…

Read More

फरीदाबाद। फरीदाबाद जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बलजीत कौशिक को शुक्रवार सुबह क्राइम ब्रांच पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट किए जाने के बाद फरीदाबाद की राजनीति गरमा गई। जैसे ही उनके समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इस कार्रवाई की सूचना मिली, सैकड़ों की संख्या में लोग सेक्टर-22 स्थित निवास और सेक्टर-9 स्थित कार्यालय पर पहुंच गए और पुलिस प्रशासन द्वारा की गई इस कार्यवाही का विरोध किया।  जानकारी के अनुसार मुजेसर अंडरपास निर्माण को लेकर आजाद नगर क्षेत्र में चल रही तोडफ़ोड़ कार्रवाई के चलते गुरुवार को जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक आजाद नगर पहुंचे थे, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर प्रशासन…

Read More