Author: Samachar Ambar

फरीदाबाद। मुजेसर के आजाद नगर में जिला प्रशासन द्वारा की गई तोडफ़ोड़ के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक आज अपनी टीम के साथ प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीडि़त परिवारों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और उन्हें हरसंभव सहयोग एवं न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। पीडि़तों को संबोधित करते हुए श्री कौशिक ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा गरीब लोगों को बसाने का काम किया जबकि भाजपा सरकार गरीबों को उजाड़ रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार भीषण हीटवेव से बचाव को लेकर लोगों को सलाह दे रही है, वहीं दूसरी तरफ  44 डिग्री…

Read More

फरीदाबाद। अनखीर गांव में एक महिला और उसके बेटे की सदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, महिला और बच्चे का शरीर का रंग नीला पड़ा हुआ था। शुरुआती जांच में जहरीला पदार्थ सेवन करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने परिजनों के शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का सही खुलासा हो पाएगा। सुरजकूंड थाना पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान आरती और उसके…

Read More

फरीदाबाद। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर श्री सनातन धर्म महाबीर दल द्वारा संचालित श्री हनुमान मंदिर 3डी-42 का 49वां वार्षिकोत्सव एवं मंदिर प्रांगण में खाटू श्याम बाबा मूर्ति स्थापना दिवस (चतुर्थ वर्ष) रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और इस भक्तिमय कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। मंदिर के प्रधान डॉ. राजेश भाटिया ने बताया कि यह स्थान 3 नं निवासी श्री मिलाप चंद जी ने सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर श्री सनातन धर्म महाबीर दल, मार्किट नं 1 को भेंट स्वरूप दिया था और आज कार्यक्रम में सुबह आठ बजे…

Read More

फरीदाबाद । कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सेक्टर 12 स्थित 1 नंबर टाउन पार्क में सिंथेटिक जॉगिंग ट्रैक, ओपन एयर थिएटर, बाउंड्री वॉल सहित अन्य जनसुविधाओं से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों का किया उद्घाटन हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आज सेक्टर 12 स्थित 1 नंबर टाउन पार्क में विभिन्न जनहित एवं सौंदर्यीकरण से जुड़े विकास कार्यों का भव्य उद्घाटन किया। रविवार के अवकाश के दिन भी बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, वरिष्ठजनों, युवाओं, मातृशक्ति, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष उत्साह जनसहभागिता और विकास के प्रति नागरिकों की जागरूकता का…

Read More

सीबीएसई ने 19 मई से आंसर-शीट की स्कैन कॉपी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की। इसकी लास्ट डेट 23 मई तय की गई थी, लेकिन तकनीकी खामियों से चलते वेबसाइट पिछले 5 दिनों से लगातार क्रैश हो रही है। बोर्ड के चेयरमैन राहुल सिंह ने कहा था कि वेबसाइट पर बिना अधिकार दखल अंदाजी के प्रयास हुए, इसलिए छात्रों की असुविधा को देखते हुए बोर्ड ने आंसर-शीट की स्कैन कॉपी के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 23 मई से बढ़ाकर 24 मई की है। अब आज आवेदन की लास्ट डेट है, लेकिन वेबसाइट लोड ही नहीं हो पा रही।…

Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने रविवार को दावा किया कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट का कंट्रोल वापस मिल गया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर लिखा, “हम वापस आ गए हैं, तुम भूल गए थे कि हम जिंदा रहने के लिए क्या कर सकते हैं।” पोस्ट के साथ उन्होंने कॉकरोच की इमेज भी शेयर की। इससे पहले शनिवार को उन्होंने दावा किया था कि उनकी पार्टी और पर्सनल अकाउंट को हैक किया गया है। वहीं, दीपके ने रविवार को X पर फॉलोअर्स डेटा शेयर कर बताया कि उनके 94% से ज्यादा फॉलोअर्स भारत से हैं। उन्होंने केंद्रीय…

Read More

पश्चिम बंगाल की फालता सीट पर काउंटिंग चल रही है। दोपहर 3:30 बजे तक 19 राउंड की गिनती पूरी हो गई। इसके आधार पर BJP के देबांग्शु 99 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 1.3 लाख से ज्यादा वोट मिल चुके हैं। CPM के उम्मीदवार शंभूनाथ कुर्मी 38 हजार वोट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं चुनाव से पीछे हटने वाले TMC के जहांगीर चौथे नंबर पर हैं। अभी तक की गिनती के मुताबिक उन्हें 5 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं। फालता सीट पर कुल 21 राउंड की काउंटिंग होगी। यहां 285 बूथों पर…

Read More

दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में रविवार को भारत के 97 शहर शामिल हैं। प्राइवेट एजेंसी AQI.in के मुताबिक टॉप 10 सबसे गर्म शहरों में यूपी के 6 शहर हैं, जहां दोपहर 2 बजे 48°C तापमान दर्ज हुआ। इनमें प्रयागराज सबसे ऊपर रहा। यूपी, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, बिहार, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, उत्तराखंड, हरियाणा और महाराष्ट्र के 37 शहरों में तापमान 47°C दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 26 और 27 मई को तापमान और बढ़ सकता है। इससे पहले शनिवार को महाराष्ट्र का ब्रह्मपुरी 47.1°C तापमान के साथ लगातार दूसरे दिन देश में…

Read More

राहुल गांधी के केंद्र सरकार गिरने की भविष्यवाणी करने को लेकर भाजपा ने रविवार को पलटवार किया। महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राहुल का बयान दिन में सपने देखने जैसा है। वहीं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि राहुल का बयान एक बड़ी साजिश की ओर इशारा करता है। जिसमें कांग्रेस, अन्य विपक्षी दल और टूलकिट गैंग शामिल हैं। ये लोग मिलकर भारत को अस्थिर करने का सपना देख रहे हैं। राहुल गांधी शनिवार को कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग की सलाहकार परिषद की एक बैठक में शामिल हुए थे। सूत्रों के मुताबिक राहुल ने बैठक में कहा…

Read More

फरीदाबाद। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित सिविल सर्विस प्रीलिमिनरी परीक्षा 24 मई 2026 को फरीदाबाद में दो पालियों में संपन्न होगी। इस परीक्षा के सफल एवं पारदर्शी संचालन को लेकर आज शनिवार को सेक्टर-12 स्थित एचएसवीपी कन्वेंशन हॉल में बैठक आयोजित की गई, जिसमें उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने परीक्षा केंद्रों और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में सेंटर सुपरवाइजर, ड्यूटी मजिस्ट्रेट, लोकल इंस्पेक्टिंग ऑफिसर (एलआईओ), ट्रांजिट ऑफिसर उपस्थित रहे। डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि जिले में कुल 37 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें एक केंद्र विशेष रूप से दिव्यांग अभ्यर्थियों के…

Read More