फरीदाबाद। सेक्टर-24 स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में हुए भीषण आगजनी और केमिकल ड्रम ब्लास्ट ने सात दिनों में छह जिंदगियां छीन ली हैं। रविवार देर रात हादसे में घायल फायर ब्रिगेड कर्मचारी 48 वर्षीय रणबीर ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रणबीर गांव अटाली के रहने वाले थे और आग बुझाने के दौरान गंभीर रूप से झुलस गए थे। उनकी मौत के साथ ही मृतकों की संख्या बढक़र छह हो गई है। यह दर्दनाक 16 फरवरी को शाम को मुजेसर क्षेत्र में स्थित शिव स्टील और कालका जी लुब्रिकेंट केमिकल वर्कशॉप में हुआ था। आग लगने के बाद वर्कशॉप…
Author: Samachar Ambar
दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन मामले में दिल्ली पुलिस ने 5वीं गिरफ्तारी की है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से यूथ कांग्रेस नेता जीतेंद्र यादव को गिरफ्तार किया। इसके अलावा 2 और सदस्यों को हिरासत में लिया है। सोमवार को पुलिस ने इंडियन यूथ कांग्रेस के दिल्ली अध्यक्ष उदय भानु चिब से भी पूछताछ की है। ग्वालियर से हिरासत में लिए गए दो लोगों ने राजा गुर्जर और अजय कुमार के नाम शामिल हैं। आरोप है कि ये सभी शर्टलैस प्रदर्शन में शामिल थे। वीडियो के जरिए इनकी पहचान की गई…
दिल्ली विधानसभा भवन, दिल्ली सचिवालय और लाल किले को बम ब्लास्ट में उड़ाने की धमकी दी गई है। सोमवार को खालिस्तानी ग्रुप का धमकी वाला ईमेल भेजा गया। जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हुईं, विधानसभा भवन की सर्चिंग की गई। बम स्क्वाड और डॉग स्क्वॉड सर्च में जुटीं लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। वहीं, लाल किला की भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। इससे पहले दिल्ली स्थित धौला कुआं के आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड के एयरफोर्स बाल भारती स्कूल को ईमेल के जरिए धमकी दी गई थी। जानकारी मिलने पर दिल्ली पुलिस, बम स्क्वाड, डॉग…
नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी(NCP) अजित पवार गुट के विधायक अमोल मिटकरी ने अजित पवार के प्लेन क्रैश हादसे पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने पूछा कि अजित पवार का मर्डर उसी तरह हुआ जैसे LTTE ने राजीव गांधी का मर्डर किया था? क्या कैप्टन सुमित कपूर सुसाइड बॉम्बर बनकर आए थे? उन्होंने पूछा कि अगर कपूर की पत्नी कह रही हैं कि वह जिंदा हैं, तो क्या सुमित कपूर सच में प्लेन क्रैश में मारे गए थे? वह अकोला जिले के बालापुर तालुका के पारस फाटा में मुरलीधर राउत मित्र मंडल के शिव जयंती प्रोग्राम में बोल रहे थे। उन्होंने आगे…
हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने सोमवार को इंडियन एयर फोर्स (IAF) के फाइटर जेट तेजस के क्रैश की खबरों को गलत बताया है। HAL ने कहा है कि ग्राउंड पर एयरक्राफ्ट में मामूली तकनीकी गड़बड़ी हुई थी। हवा में ऐसा कोई हादसा नहीं हुआ है। HAL ने बताया कि वह एयरफोर्स के साथ मिलकर तकनीकी गड़बड़ी की जांच कर रही है और उसे जल्द ठीक करेगी। कंपनी ने यह भी दावा किया कि तेजस का सेफ्टी रिकॉर्ड दुनिया के आधुनिक फाइटर जेट्स में सबसे बेहतर में से एक है। न्यूज एजेंसी PTI ने रविवार देर रात सूत्रों के हवाले से…
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण पर सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार से पूछा कि क्या कोयले से चलने वाले उद्योगों को NCR से बाहर शिफ्ट किया जा सकता है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम. पंचोली की बेंच ने दिल्ली से 300 किलोमीटर के अंदर नए कोयला आधारित पावर प्लांट खोलने पर रोक लगाने के प्रस्ताव पर सरकार से जवाब भी मांगा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि निर्माण और तोड़-फोड़ (डिमोलिशन) के काम से उड़ने वाली धूल को कैसे रोका जाए, इस पर भी सभी पक्ष अपनी राय…
फरीदाबाद। फरीदाबाद को स्वच्छ एवं हरित बनाने के उद्देश्य से आरडब्ल्यूए 21ए ईस्ट एवं रोटरी क्लब के सहयोग से आयोजित ‘क्लीन एंड ग्रीन फरीदाबाद’ पहल 22 फरवरी को सेक्टर 21ए में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस पहल को मदरसन ग्रुप के सी.एस.आर. सहयोग से समर्थन प्राप्त हुआ तथा इसका क्रियान्वयन इंडियन पॉल्यूशन कंट्रोल एसोसिएशन द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सर्वोदय हेल्थकेयर के सी.एस.आर भाग सर्वोदय फाउंडेशन सहित विभिन्न रोटरी क्लबों का सक्रिय सहयोग मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम फरीदाबाद के आयुक्त धीरेन्द्र खडग़टा उपस्थित रहे।…
फरीदाबाद। गांव टीकावली मोड के पास एक कंटेनर में 11 हजार वोल्टेज की लाइन का तार टच हो जाने से उसके टायरों में आग लग गई। हांलाकि आग को फैलने से पहले ही फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने बुझा दिया, लेकिन इस दौरान करंट की चपेट में आने एक डॉग की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर 89 में गांव टीकावली मोड के पास ही एक कंपनी के शेड निमार्ण का काम चल रहा है। रविवार दोपहर एक बड़ा कंटेनर शेड का सामान लेकर वहां पहुंचा था। कर्मचारी…
फरीदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 131वें एपिसोड को फरीदाबाद के भाजपा जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर भड़ाना ने अपने कार्यालय पर अपने समर्थकों के साथ सुनते हुए कहा कि पीएम मोदी किसानों जवानों खिलाडिय़ों का हमेशा ख्याल रखते हैं और इस कार्यक्रम में उन्होंने सबसे पहले ्रढ्ढ सम्मेलन के बारे में विस्तार से बताया । पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली में ग्लोबल ्रढ्ढ इम्पेक्ट समिट के दौरान, कई देश के नेता, उद्योग जगत के लीडर्स, इनोवेटर, टेक कंपनी के दिग्गज जुटे। उन्होंने कहा कि समिट में मैंने दुनिया के लीडर्स को बहुत सी चीजें दिखाई।…
फरीदाबाद। वार्ड नं. 43 की पार्षद श्रीमती रश्मि यादव द्वारा रविवार को भाटिया कॉलोनी, ब्लॉक-सी में लगभग 62 लाख रुपये की लागत से बनने वाली आरएमसी रोड का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह विकास कार्य क्षेत्र के निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगा और आने-जाने में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। इस अवसर पर वार्ड नं. 42 के पार्षद दीपक यादव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में कॉलोनी के अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय निवासी उपस्थित…

