फरीदाबाद। काइनेटिक इंडिया की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कंपनी, काइनेटिक वाट्स एंड वोल्ट्स लिमिटेड (केडब्ल्यूवी) ने आज अपनी काइनेटिक ईवी-फरीदाबाद डीलरशिप का उद्घाटन किया, जिससे उत्तर भारत और नेशनल कैपिटल रीजन में उसकी मौजूदगी और मज़बूत हुई है। यह लॉन्च केडब्ल्यूवी की क्षेत्रीय विस्तार रणनीति में एक और महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि यह उत्तरी बाजारों में एक मज़बूत, सर्विस-केंद्रित ईवी नेटवर्क बना रहा है। काइनेटिक ईवी-फरीदाबाद डीलरशिप को कुंदन डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ साझेदारी में लॉन्च किया गया है, जो प्लॉट नंबर 2041, सोहना रोड, फरीदाबाद पर स्थित है। इस सुविधा में शोरूम और सर्विस सेंटर दोनों हैं, जो ग्राहकों को बिक्री और…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद। प्रदेश संयोजक प्रशिक्षण विभाग शैलेंद्र पांडेय ने कहा कि भाजपा एक वैचारिक संगठन है, जहां एक साधारण कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष या मुख्यमंत्री बन सकता है। भाजपा का कार्यकर्ता किसी पद या व्यक्ति से नहीं, बल्कि राष्ट्र सर्वोपरि की भावना के साथ भाजपा की विचारधारा से जुड़ा होता है। 1952 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रेरणा से प्रारंभ हुए प्रशिक्षण संस्कारों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण एक सतत प्रक्रिया है, जिसमें कार्यकर्ता को निरंतर अपडेट रहना आवश्यक है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल सत्ता प्राप्ति नहीं, बल्कि सेवा…
दिल्ली में शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। हादसा रात 3.26 बजे सुभाष नगर मेट्रो रेड लाइट के पास राजौरी गार्डन की ओर जाने वाली सड़क पर हुआ। पुलिस के मुताबिक घटना में हेम शंकर (25) की मौत हुई है। वो रघुबीर नगर का रहने वाला था। हेम शंकर जेप्टो में काम करता था। टक्कर के उसकी इलेक्ट्रिक स्कूटी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद हेम शंकर को डीडीयू अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरोपी कार ड्राइवर…
अमेरिकी टैरिफ डील पर विपक्ष फिर मोदी सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को पीएम मोदी पर समझौता करने का आरोप लगाया। कहा कि उनका विश्वासघात अब उजागर हो चुका है। उन्होंने दावा किया कि पीएम इस व्यापार समझौते में फिर से आत्मसमर्पण कर देंगे। उधर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार किए बिना मोदी सरकार ने इतनी जल्दबाजी में एक ट्रैप डील में शामिल क्यों हुए, जिसने भारत से भारी रियायतें छीन लीं। बता दें अमेरिका ने 2 फरवरी को भारत पर रेसिप्रोकल टैरिफ घटाकर…
केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद दिल्ली में सिक्योरिटी बढ़ाई गई है। लाल किले के आसपास आईईडी ब्लास्ट की आशंका को लेकर अलर्ट जारी किया है। खुफिया जानकारी के अनुसार पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) ने भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों को अपने निशाने पर रखा है। सूत्रों के मुताबिक चांदनी चौक इलाके का मंदिर भी आतंकियों के टारगेट पर है। इसके चलते दिल्ली के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। हालांकि इन सूचनाओं की अभी जांच की जा रही है, लेकिन एहतियात बरती जा रही है। दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां मिलकर…
मायावती ने X पर लिखा- कांग्रेस का प्रदर्शन निन्दनीय है। अगर यह सम्मेलन अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का नहीं होता तो अलग बात थी, लेकिन AI समिट के दौरान ऐसा व्यवहार करना चिन्ता की बात है। इधर, कांग्रेस के AI समिट में हंगामा करने के विरोध में भाजपा ने दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, तेलंगाना और जम्मू-कश्मीर में प्रदर्शन किया। मुंबई के मुलुंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के काफिले को काले झंडे दिखाए। उधर, AI समिट में हंगामा करने वाले कांग्रेस के चारों कार्यकर्ताओं को आज पटियाला कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने कोर्ट में कहा कि प्रदर्शन करने वाले…
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने शनिवार को अजित पवार के प्लेन क्रैश पर फिर सवाल उठाए। उन्होंने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फेंस में स्क्रीन पर डेटा और फोटो दिखाए। उन्होंने कहा कि ब्लैक बॉक्स को लेकर शक जताया जा रहा था। उनके मुताबिक, दुर्घटना के समय सिर्फ एक धमाका नहीं हुआ था, बल्कि कई धमाके हुए थे। विमान में सामान रखने वाली जगह पर अतिरिक्त पेट्रोल के डिब्बे रखे गए थे, जिससे आग भड़की। सभी पहलुओं की गहराई से जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर साजिश की बात करें तो यह दो तरह…
फरीदाबाद। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के उप-चुनाव हेतु मतदाता सूची तैयार/पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम के अनुसार संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं का वितरण वार्डवार सूची के रूप में नवनिर्मित ग्राम पंचायतों—मंडी आदमपुर एवं जवाहर नगर (खंड आदमपुर, जिला हिसार) तथा ग्राम पंचायत पोलड़ एवं गोबिंदपुर (खंड सिवान, जिला कैथल)—के पंच/सरपंच, पंचायत समितियों एवं जिला परिषद के चुनाव हेतु, अनुबंध “ए” में संलग्न प्रारूप के अनुसार, प्रारूप मतदाता सूची के रूप में (नियम 8(2)) 19 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक किया जाएगा। सभी ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों…
फरीदाबाद। सूरजकुंड मेले के दौरान झूला टूटने से हुए हादसे में जख्मी पुलिस कर्मियों को शुक्रवार पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने प्रशंसा पत्र एवं नकद इनाम देकर सम्मानित किया। सेक्टर-21सी स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय में पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने पुलिस कर्मचारियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि उन्होंने अदम्य साहस व जिम्मेदारी का परिचय देकर पुलिस विभाग का नाम रोशन किया है। फरीदाबाद पुलिस आगे भी इसी साहसिक कार्य करती रहेगी। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि उनको किसी प्रकार की अवकाश व अन्य सहायता की अवश्यकता है तो उन्हे तुरंत उपलब्ध होगी वहीं कर्मचारियों के ईलाज/मेडिकल…
फऱीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी के ज़िला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि प्रशिक्षण केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ता निर्माण की सतत और प्रभावी प्रक्रिया है। यह प्रक्रिया कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से परिपक्व, संगठनात्मक रूप से सक्षम और सामाजिक रूप से जागरूक बनाती है। प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ता न केवल संगठनात्मक विषयों पर अपडेट रहते हैं। पार्टी का लक्ष्य मंडल स्तर तक समर्पित और प्रशिक्षित कार्यकर्ता तैयार कर संगठन की जड़ों को और मजबूत करना है। यह महाअभियान संगठनात्मक पुनर्संरचना और वैचारिक सुदृढ़ीकरण का व्यापक प्रयास है, जो “व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण” की भावना को…

