फरीदाबाद। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने आर्थिक, आधारभूत संरचना एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने रविवार देर सायं वार्ड नंबर-20 क्षेत्र में विकास कार्यों के तहत सेक्टर-45 एवं सेक्टर-46 की डिवाइडिंग रोड पर अंडरपास से सिद्धदाता आश्रम रोड तक लगभग 3 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली सडक़ परियोजना का नारियल तुड़वाकर विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर बडख़ल विधायक धनेश अदलखा भी मौजूद रहे। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को भी सुनकर…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद। फरीदाबाद क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने मर्डर और हत्या के प्रयास में पिछले काफी समय से फरार चल रहे एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी द्वारा पुलिस पर 4 राउंड फायर किए गए, पुलिस की तरफ से किए गए फायर में आरोपी के पैर में गोली लग गई। आरोपी को पुलिस के द्वारा इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सहायक पुलिस आयुक्त अपराध-2 वरुण कुमार दहिया ने सोमवार को पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि पुलिस टीम को गुप्त सूत्रों से आरोपित बारे मोटरसाइकिल से गणेश कालोनी नियर भूपानी…
कोलकाता में रविवार को पार्क सर्कस इलाके में अतिक्रमण हटाने के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस पर पथराव भी हुआ, जिसमें 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। सुरक्षाबलों की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई। बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को कहा कि मामले में अब तक 40 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिसवालों पर हमले बर्दाश्त नहीं करेंगे। कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी दरअसल पार्क सर्कस सेवन प्वाइंट क्रॉसिंग के पास बड़ी संख्या में लोग एंटी-एन्क्रोचमेंट ड्राइव के विरोध में जुटे थे। उन्होंने सड़क जाम करने की कोशिश की। पुलिस जब भीड़…
सासाराम में सासाराम-आरा-पटना पैैसेंजर (ट्रेन नंबर 53212) में सोमवार को अचानक आग लग गई। आग ट्रेन की जनरल बोगी D3 में लगी थी। इसके बाद बोगी से धुआं और लपटें उठने लगीं। घटना के समय ट्रेन 6 नंबर प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी। आग लगते ही यात्रियों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए जल्दबाजी में ट्रेन से उतरने लगे। कई यात्री अपना सामान छोड़कर प्लेटफॉर्म की ओर भागे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले कोच के अंदर से तेज जलने की गंध महसूस हुई। इसके बाद बोगी के भीतर धुआं भरने लगा और आग की…
राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत मैदानी इलाकों के 9 राज्यों में आज भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, महाराष्ट्र का विदर्भ-मराठवाड़ा और तेलंगाना भी आज यलो अलर्ट पर है। मौसम विभाग के मुताबिक इन राज्यों में कई जिलों का तापमान 45°C का आंकड़ा पार कर जाएगा। गर्मी का यह दौर पिछले एक हफ्ते से जारी है। रविवार को UP का बांदा 46.4°C के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा। राजस्थान के बीकानेर-बाड़मेर में पारा 45°C और MP के खंडवा में 44.5°C रिकॉर्ड किया गया। इधर, बिहार में कई जिलों में उमस भरी गर्मी है…
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली दंगा साजिश मामले में जेएनयू के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद को जमानत देने से इनकार करने वाले अपने पिछले फैसले पर आपत्ति जताई। कोर्ट ने सोमवार को यह बयान सैयद इफ्तिखार अंद्राबी से जुड़े नार्को-टेररिज्म मामले पर सुनवाई के दौरान दिया। कोर्ट ने माना कि किसी आरोपी को बेल देना एक नियम है, उसे जेल भेजना अपवाद होना चाहिए। जस्टिस उज्जल भुइयां और जस्टिस बीवी नागरत्ना की बेंच ने केए नजीब मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का जिक्र किया। बेंच ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने 2021 में माना था कि मौलिक अधिकार का…
फरीदाबाद – वर्ल्ड स्ट्रीट बाय ओमैक्स ने फरीदाबाद की पहली एक्सपीरिएंशियल नियॉन नाइट मैराथन ‘फरीदाबाद नियॉन रन चैप्टर 2’ का आयोजन किया। यूनिवर्सल रनर्स मैराथन के साथ मिलकर आयोजित इस इवेंट में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, जहां करीब 2,500 प्रतिभागियों ने 3 किमी, 5 किमी और 10 किमी रन कैटेगरी में हिस्सा लिया। वर्ल्ड स्ट्रीट में हाई-फन के सामने आयोजित इस इवेंट ने म्यूजिक, लाइट्स और इंटरैक्टिव एक्टिविटीज के साथ हाई-एनर्जी माहौल तैयार किया। नियॉन थीम पर आधारित इस नाइट रन ने प्रतिभागियों को फिटनेस और एंटरटेनमेंट का अनोखा अनुभव दिया। यह फरीदाबाद में आयोजित सबसे अलग और कम्युनिटी…
NEET पेपर लीक केस में सोमवार को 10वीं गिरफ्तारी हुई। CBI महाराष्ट्र के लातूर से केमिस्ट्री कोचिंग के डायरेक्टर शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर को दिल्ली लाई। यहां दिल्ली की लोकल कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे 9 दिन की CBI कस्टडी में भेजा दिया। CBI ने 15 मई को मोटेगांवकर से उसके लातूर स्थित घर पर 8 घंटे पूछताछ की थी। अधिकारियों के अनुसार, रविवार को CBI की तलाशी के दौरान रघुनाथ के मोबाइल से NEET UG का लीक पेपर बरामद हुआ था। CBI के मुताबिक मोटेगांवकर संगठित गिरोह का हिस्सा है, जो NEET पेपर लीक कराने और आगे फैलाने…
पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कैबिनेट बैठक में इमाम, मुअज्जिन और पुजारियों को दिए जाने वाले मानदेय को 1 जून से बंद करने का फैसला किया है। साथ ही महिलाओं को अन्नपूर्णा योजना के तहत हर महीने 3000 रुपए देने, मुफ्त बस यात्रा शुरू करने का ऐलान किया है। सातवां वेतन आयोग गठित करने और OBC सूची में बदलाव जैसे अहम निर्णय भी लिए गए। इसके अलावा TMC सरकार के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार और महिला उत्पीड़न की जांच के लिए 2 आयोग बनेंगे। दोनों आयोगों की अध्यक्षता कलकत्ता हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…
बल्लभगढ़। बल्लभगढ़ प्रेस क्लब द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह के द्वितीय दिवस पर श्री सियाराम हनुमान मंदिर परिसर श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीहरि की महिमा का श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त किया। कथा में शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रीमद् भागवत ज्ञान कथा का वाचन करते हुए व्यास पीठ से बाबा बवंडर महाराज ने राजा परीक्षित और श्री सुखदेव जी की कथा का विस्तार से वर्णन किया।…

