Author: Samachar Ambar

महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार और NCP नेताओं ने मंगलवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर बारामती विमान हादसे की CBI जांच की मांग की। सुनेत्रा के साथ उनके बड़े बेटे पार्थ पवार, NCP नेता सुनील तटकरे, प्रफुल्ल पटेल, हसन मुश्रीफ भी थे। सुनेत्रा ने CBI जांच की मांग को लेकर CM को एक पत्र सौंपा। तटकरे ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय से बात करने का भरोसा दिया है। इधर, विमान दुर्घटना जांच एजेंसी (AAIB) ने लियरजेट-45 के कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर से डेटा निकालने के लिए विशेष सहयोग मांगा है। पुणे जिले के…

Read More

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा है कि कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई से जुड़े कथित पाकिस्तान लिंक के मामले की जांच अब केंद्र सरकार करेगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने इस मामले से जुड़े सभी सबूत केंद्र को सौंप दिए हैं और अब केंद्रीय एजेंसी इसकी जांच करेगी। मुख्यमंत्री सरमा ने आरोप लगाया कि गौरव गोगोई और उनकी पत्नी का पाकिस्तान से जुड़े कुछ लोगों से संबंध रहा है और यह एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है। उन्होंने दावा किया कि गोगोई ने पाकिस्तान की यात्रा की और वहां के कुछ लोगों से संपर्क रखा।…

Read More

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला है। कोलकाता में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने आयोग को तुगलकी आयोग बताया और आरोप लगाया कि भाजपा के निर्देश पर मतदाता सूची से लाखों नाम हटाए जा रहे हैं। ममता ने राज्य सचिवालय में पत्रकारों से बात करते हुए कहा- भाजपा के IT सेल की एक महिला कर्मचारी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करके बंगाल में 58 लाख मतदाताओं के नाम हटा दिए।” ममता ने आरोप लगाया कि भाजपा के निर्देश पर चुनाव आयोग स्पेशल इंटेशिल रिवीजन (SIR) के दौरान बंगाल के मतदाताओं के…

Read More

कर्नाटक हाईकोर्ट ने मंगलवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस को रद्द कर दिया। यह मामला 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले ‘40% कमीशन’ वाले कांग्रेस के विज्ञापनों को लेकर भाजपा नेता की शिकायत पर दर्ज हुआ था। ‘करप्शन रेट कार्ड’ वाले इस विज्ञापन को राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसके बाद भाजपा नेता केशव प्रसाद ने राहुल गांधी, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उनका आरोप था कि कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के दौरान विज्ञापनों में तत्कालीन मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई समेत भाजपा नेताओं पर सरकारी…

Read More

असम में अगले महीने के पहले हफ्ते यानी 4-8 मार्च के बीच विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। अप्रैल के पहले हफ्ते में वोटिंग हो सकती है। सभी 126 सीटों के लिए एक या अधिकतम दो फेज में वोटिंग होने की संभावना है। मंगलवार को भाजपा, कांग्रेस सहित राज्य की छोटी-बड़ी राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव आयोग के साथ बैठक में इसकी मांग रखी है। पार्टियों ने चुनाव की तारीख बिहू त्योहार के आसपास रखने की अपील की है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग वोटिंग कर सके। असम की 126 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 20 मई को समाप्त…

Read More

फरीदाबाद। अवैध निर्माण के खिलाफ जिला टाउन प्लानर (डीटीपी) विभाग ने आज ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र में बड़ी तोडफ़ोड़ की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई सेक्टर-79 में वल्र्ड स्ट्रीट के पास की गई, जहां कृषि भूमि पर अवैध रूप से कमर्शियल कॉलोनी विकसित की जा रही थी। विभाग की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और अवैध रूप से बनाए गए दो बैंक्विट हॉल, एक गेम जोन व एक होटलनुमा ढाबे को ध्वस्त कर दिया। डीटीपी अधिकारी यजन चौधरी ने बताया कि विभाग को इस क्षेत्र में अवैध निर्माण की शिकायतें मिली थीं। जांच के दौरान पाया गया…

Read More

फरीदाबाद। एडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल 33 फीट रोड डबुआ कालोनी में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में क्षेत्र के वरिष्ठ एवं प्रबुद्ध जन व समस्त हिन्दू परिवारों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य हिन्दू एकता, सामाजिक समरसता व सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण तथा राष्ट्रीय चेतना को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम को दीप प्रज्वलित करके शांति, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का सन्देश गया। तत्पश्चात कार्यक्रम में अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश (भईया जी जोशी) ने संबोधित करते हुए सनातन संस्कृति व सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उनके द्वारा पर्यावरण व कुटुम्ब प्रबोधन पर दिए गए…

Read More

फरीदाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-12 स्थित पेट्रोल पंप से लघु सचिवालय तक पैदल मार्च निकाला। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने जिला उपायुक्त के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। मार्च के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और सरकार विरोधी नारे लगाए। जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकारें नए-नए नियम लागू कर जनता के हितों पर कुठाराघात कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को सम्मान और आत्मसम्मान के साथ…

Read More

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने सोमवार को कहा कि INDIA ब्लॉक को मजबूत करने के लिए एमके स्टालिन सबसे सही नेता हैं, जबकि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बन सकते हैं। अय्यर ने कहा कि राहुल भूल गए हैं कि मैं पार्टी का मेंबर हूं। इसलिए मैं गांधीवादी, नेहरूवादी और राजीववादी हूं लेकिन राहुलवादी नहीं हूं। अय्यर ने एक मीडिया चैनल से बातचीत में कहा कि कांग्रेस सांसद शशि थरूर एंटी-पाकिस्तान हैं। वे अगले विदेश मंत्री बनना चाहते हैं। अय्यर ने पवन खेड़ा को प्रवक्ता की जगह ‘तोता’ बताया। उन्होंने कहा- पवन खेड़ा वही दोहराते हैं, जो जयराम रमेश उन्हें बताते हैं।…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को रेप के आरोपों से जुड़े एक मामले में शादी से पहले फिजिकल रिलेशनशिप को लेकर हैरानी जताई। जस्टिस बी.वी. नागरत्ना ने कहा कि हम यह नहीं समझ पाते कि एक लड़का और लड़की शादी से पहले शारीरिक संबंध कैसे बना सकते हैं। जस्टिस नागरत्ना ने कहा- हो सकता है हम पुराने ख्यालों के हों लेकिन शादी से पहले लड़का और लड़की अजनबी होते हैं। आपको बहुत सावधान रहना चाहिए। शादी से पहले किसी पर भी भरोसा नहीं करना चाहिए। जस्टिस नागरत्ना के साथ जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की बेंच एक व्यक्ति की जमानत याचिका पर सुनवाई…

Read More