फरीदाबाद। जिले के गांव जाजरू में ट्रांसफार्मर बदलने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। 11 हजार वोल्टेज की लाइन पर चढ़े लाइन मैन की बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वह करीब 6 साल पहले बिजली विभाग मे लाइमैन के तौर पर कार्य कर रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेक्टर 58 थाना पुलिस के अनुसार मृतक युवक सोनू (32) पलवल के गांव जनोली का रहने वाला था। पूर्व में जिलास्तरीय कबड्डी खिलाड़ी रहा है, बिजली विभाग में वह ॥्यक्रहृ के तहत लाइनमैन के तौर पर कार्यरत था। सोनू वर्तमान में…
Author: Samachar Ambar
गुजरात में कच्छ से करीब 1180 करोड़ रुपए कीमत की 118 किलो कोकीन जब्त की गई है। इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को अरेस्ट किया गया है। अरेस्ट किए गए तीनों ही आरोपी विदेशी हैं। गुजरात DGP डॉ. केएलएन राव ने बताया कि सूचना मिलने के बाद इंडियन कोस्ट गार्ड और गुजरात एटीएस मुंद्रा पोर्ट पर एक संयुक्त ऑपरेशन चला रही थीं। इसी के तहत मंगलवार की सुबह भारतीय समुद्री सीमा से एक कंटेनर जहाज पकड़ा गया। जहाज ब्राजील, कई लैटिन अमेरिकी देशों, मेक्सिको, अमेरिका और कराची होते हुए गुजरात के तट तक पहुंचा था। जहाज में नाइजीरिया…
अफ्रीकी देशों में इबोला वायरस फैलने के चलते युगांडा, दक्षिण सूडान और कांगो से अहमदाबाद आए 11 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। अहमदाबाद कॉर्पोरेशन के अधिकारी डॉ. भाविन सोलंकी ने बताया कि प्राथमिक जांच में इनमें से कोई भी संदिग्ध नहीं पाया गया है। लेकिन, एहितायन यह कदम उठाया है। वहीं, भारत सरकार ने बुधवार को बताया कि देश में इबोला वायरस से जुड़ा एक भी मामला नहीं है। सरकार को यह स्पष्टीकरण इसलिए देना पड़ा क्योंकि युगांडा से भारत आई एक महिला में इबोला जैसे लक्षण देखे गए थे। हालांकि बाद में महिला की रिपोर्ट नेगेटिव…
सुप्रीम कोर्ट ने वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) को वैध और संवैधानिक करार दिया है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की बेंच ने बुधवार को कहा कि SIR मनमाना नहीं है और चुनाव आयोग को यह प्रक्रिया चलाने का अधिकार है। कोर्ट ने कहा, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया कि संदिग्ध नागरिकता के आधार पर जिन लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं, उनके नाम 4 हफ्ते में केंद्र सरकार को भेजा जाए। जून 2025 में बिहार से शुरू हुई SIR प्रक्रिया अब तक 10 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में पूरी हो चुकी…
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया गुरुवार को इस्तीफा दे सकते हैं। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, सिद्धारमैया ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात के लिए समय मांगा है। माना जा रहा है कि कांग्रेस अगले महीने होने वाले राज्यसभा चुनाव के बाद कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन पर फैसला ले सकती है। उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को सीएम बन सकते हैं। इस बीच, कांग्रेस विधायक आरवी देशपांडे ने कहा , ‘मुख्यमंत्री पहले ही इस्तीफा देने का फैसला कर चुके हैं। वह कल इस्तीफा दे सकते हैं। उन्होंने मुझे बताया कि मैं हाईकमान को वचन दे चुका हूं। अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला…
केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री पिनारई विजयन के समर्थकों ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पर हमला किया। ED की 12 सदस्यीय टीम बुधवार सुबह 7 बजे तिरुवनंतपुरम के बेकरी जंक्शन स्थित विजयन के घर समेत 10 ठिकानों पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रेड करने पहुंची थी। यह विजयन का किराए वाला घर है। रेड के दौरान विजयन और उनका परिवार घर में मौजूद था। जैसे ही यह खबर फैली तो विजयन के समर्थक उनके घर के बाहर जुटने लगे। दोपहर करीब 2 बजे टीम बाहर निकली तो सीपीआई कार्यकर्ताओं ने घेर लिया। भीड़ ने अधिकारियों की गाड़ियों पर पत्थर और…
फरीदाबाद। शहर के एक नंबर स्थित फावड़ा सिंह चौक के पास बने लीलावती अस्पताल में भ्रूण लिंग जांच करने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार देर रात छापेमारी की। यह कार्रवाई पीएनडीटी एक्ट के तहत की गई। स्वास्थ्य विभाग की इस रेड में फरीदाबाद और गुरुग्राम की संयुक्त टीम शामिल रही। अधिकारियों के अनुसार कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी। पीएनडीटी विभाग के अधिकारी डॉ. आयुष कुमार ने बताया कि विभाग को जानकारी मिली थी कि उक्त अस्पताल में अवैध रूप से भ्रूण लिंग जांच की जा रही है। सूचना मिलने के बाद फरीदाबाद के सिविल…
फरीदाबद। फरीदाबाद में लगातार बढ़ रही पेयजल समस्या को देखते हुए प्रशासन अब पानी वितरण व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी कर रहा है। सीएम के निर्देशों के बाद नगर निगम और फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने सभी क्षेत्रों में समान रूप से पानी पहुंचाने के लिए नया वितरण शेड्यूल तैयार करना शुरू कर दिया है। साथ ही पानी चोरी रोकने के लिए एफएमडीए ने दो विशेष टीमें भी बनाई गई हैं। हाल ही में एनआईटी विधायक सतीश फागना ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात कर शहर में पानी की असमान सप्लाई और लोगों की परेशानियों का मुद्दा उठाया…
डीजल महंगा होने से ट्रांसपोर्टर्स ने ट्रकों को खड़ा करना शुरू कर दिया है। हालात ये है कि देशभर में मौजूद 95 लाख ट्रकों में से करीब 20% यानी 19 लाख ट्रक सड़कों से हट गए हैं। इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट में ये दावा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, डीजल की कमी और ऊंचे दामों की वजह से ट्रांसपोर्ट कंपनियों ने मालभाड़ा भी बढ़ा दिया है। पश्चिम से उत्तर भारत जैसे मुख्य रूट्स पर भाड़े में 10 से 15% की बढ़ोतरी हुई है। 30km तक की लोकल ढुलाई के दाम तो और भी ज्यादा बढ़े हैं। इसका सीधा असर…
डीजल महंगा होने से ट्रांसपोर्टर्स ने ट्रकों को खड़ा करना शुरू कर दिया है। हालात ये है कि देशभर में मौजूद 95 लाख ट्रकों में से करीब 20% यानी 19 लाख ट्रक सड़कों से हट गए हैं। इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट में ये दावा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, डीजल की कमी और ऊंचे दामों की वजह से ट्रांसपोर्ट कंपनियों ने मालभाड़ा भी बढ़ा दिया है। पश्चिम से उत्तर भारत जैसे मुख्य रूट्स पर भाड़े में 10 से 15% की बढ़ोतरी हुई है। 30km तक की लोकल ढुलाई के दाम तो और भी ज्यादा बढ़े हैं। इसका सीधा असर…

