फरीदाबाद। हरियाणा विधानसभा के चल रहे सत्र के दौरान शुक्रवार को बल्लभगढ़ के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ नगर निगम कार्यालय की प्रस्तावित नई इमारत का महत्वपूर्ण प्रश्न सदन में उठाया। विधानसभा में उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ क्षेत्र में नगर निगम कार्यालय की नई इमारत का निर्माण लंबे समय से अपेक्षित है, जिससे क्षेत्रवासियों को अपने कार्यों के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इस पर सरकार की ओर से आश्वासन दिया गया कि नगर निगम के नए कार्यालय भवन के निर्माण हेतु शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी तथा आने वाले कुछ ही दिनों…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद । हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के नकल-मुक्त और निष्पक्ष आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने जिला के विभिन्न परीक्षा केन्द्रो का निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नकल रहित परीक्षा कराने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की एंट्री प्रक्रिया, फ्रिस्किंग और सुरक्षा प्रबंधों के साथ साथ किसी भी अनियमित गतिविधि की संभावना को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं जानकारी ली। उन्होंने सभी कक्षाओं का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों की बैठने की व्यवस्था, परीक्षा देने की प्रक्रिया तथा अनुशासन की स्थिति का जायजा…
फरीदाबाद । हरियाणा के मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाधान शिविर, सीएम विंडो, एसएमजीटी पोर्टल तथा जनसंवाद पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों की प्रगति की समीक्षा करना रहा। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त आयुष सिन्हा ने की। वीडियो कॉन्फ्रेंस के उपरांत उपायुक्त ने जिला स्तर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ अलग से बैठक कर सभी पोर्टलों पर लंबित मामलों की स्थिति का विस्तृत आकलन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर…
चीफ इलेक्शन कमिश्नर(CEC) ज्ञानेश कुमार ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चेन्नई में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कॉन्फ्रेंस ने शुक्रवार को कहा कि तमिलनाडु में एक फेज में ही चुनाव होगा। उन्होंने कहा कि इसपर आखिरी फैसला जल्द करेंगे। CEC ने कहा कि तमिलनाडु इलेक्शन में रिकॉर्ड बनाएगा और बिहार से बहुत बेहतर होगा। उन्होंने राज्य के सभी वोटरों से आने वाले विधानसभा चुनावों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि हाल ही में राज्य में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन(SIR) कराया गया है। इसके बाद वर्तमान में यहां 5 करोड़ 67 लाख वोटर हैं। यहां…
तमिल सुपरस्टार और तमिलगा वेट्री कजगम(TVK) प्रमुख विजय की पत्नी संगीता ने 24 फरवरी 2026 को चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए याचिका दाखिल की है। याचिका में विजय पर एक एक्ट्रेस के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाया गया है। कोर्ट ने याचिका स्वीकार कर केस फैमिली वेलफेयर कमिटी को भेज दिया। दंपति पिछले दो साल से अलग रह रहे थे। दोनों की शादी 1999 में हुई थी। शादी को 27 साल हो चुके हैं। कोर्ट में इस मामले पर अगली सुनवाई 20 अप्रैल को करेगा। विजय की टीम और संगीता ने मामले पर अबतक कोई बयान नहीं…
शराब घोटाला केस में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को CBI केस में बरी कर दिया है। कोर्ट ने शुक्रवार को कहा- दोनों के खिलाफ सबूत नहीं है, आरोप साबित नहीं होता। CBI ने साजिश गढ़ने की कोशिश की, लेकिन उसका सिद्धांत ठोस सबूतों की जगह अनुमान पर था। CBI ने इस मामले में कुल 23 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। स्पेशल जज जितेंद्र सिंह ने सभी के खिलाफ आरोप तय करने से इनकार करते हुए सभी को बरी कर दिया। जांच एजेंसी ने करीब 6 घंटे बाद दिल्ली…
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता सहित कई जिलों में शुक्रवार दोपहर करीब 1.30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र बांग्लादेश के ढाका स्थित अगरगांव में था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.3 मापी गई। पश्चिम बंगाल से अगरगांव की दूरी लगभग 26 किलोमीटर बताई जा रही है। झटके इतने तेज थे कि कोलकाता में बहुमंजिला इमारतें कुछ सेकेंड तक हिलती रहीं। अचानक कंपन महसूस होते ही लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, झाड़ग्राम और पश्चिम मेदिनीपुर जिलों में भी लोगों के बीच दहशत का माहौल बन…
दिल्ली शराब नीति मामले से जुड़े CBI केस में बरी होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पूर्व CM ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने हमारे खिलाफ षड्यंत्र रचा। वे AAP को हरा नहीं पाए तो खत्म करने जुट गए। केजरीवाल ने कहा- आज मेरे दिल से बड़ा बोझ उतर गया है। मोदी-शाह ने हमारे खिलाफ इतने केस बनाए। हमारे पीछे ED, CBI, पुलिस छोड़ी। एक समय AAP के टॉप 5 नेता जेलमें थे, लेकिन आप कुछ नहीं बिगाड़ सके। अब…
गुरुग्राम। मंडल बाल कल्याण परिषद एवं अखिल भारतीय मानव विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 26 फरवरी 2026 को ताऊ देवी लाल स्टेडियम में अंतर-विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता ‘खेल उत्सव’ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 41 विद्यालयों के लगभग 500 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी आरती कोहली फर्स्ट फीमेल ओलंपियन गुरुग्राम खेलकूद रेंज द्वारा किया गया। उन्होंने बच्चों को खेलों के महत्व से अवगत कराते हुए उन्हें खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मानस शिक्षा विद्यालय के बच्चों ने ‘वंदे मातरम्’ गीत की प्रस्तुति देकर देशभक्ति एवं ‘अनेकता…
फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद के मुख्यालय में आज चार नई गाड़ियों को आधिकारिक रूप से निगम के बेड़े में शामिल किया गया। ये गाड़ियां निगम अधिकारियों के आवागमन और प्रशासनिक कार्यों को सुगम बनाने के लिए खरीदी गई हैं। निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार के नियमों के अनुसार निगम की कुछ पुरानी गाड़ियां ‘कंडम’ घोषित हो चुकी थीं। कामकाज में कोई बाधा न आए, इसलिए उनकी जगह नई गाड़ियों की खरीद प्रक्रिया शुरू की गई है। आयुक्त ने बताया कि निगम की कुल 10 गाड़ियों को कंडम किया गया है, जिनमें से चार गाड़ियां…

