दिल्ली हाईकोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके की याचिका पर केंद्र सरकार और X को नोटिस जारी किया है। दिपके ने CJP का X अकाउंट ब्लॉक किए जाने को चुनौती दी है। कोर्ट ने फिलहाल अकाउंट दोबारा चालू करने का अंतरिम आदेश देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि इस मामले में फैसला लेने से पहले सरकार का पक्ष सुनना जरूरी है। जस्टिस पुरुषेन्द्र कुमार कौरव की बेंच ने कहा कि सरकार का पक्ष सुने बिना ऐसा आदेश नहीं दिया जा सकता, क्योंकि मामले के व्यापक प्रभाव और दूरगामी परिणाम हैं। अदालत ने केंद्र…
Author: Samachar Ambar
सुप्रीम कोर्ट ने देशभर के सभी हाईकोर्ट में फैसलों में देरी पर चिंता जताई है। कोर्ट ने शुक्रवार को कहा, ‘किसी भी मामले में फैसला सुरक्षित (रिजर्व) रखने के बाद उसे 3 महीने के भीतर सुनाया जाना चाहिए। अगर 3 महीने तक फैसला नहीं आता है, तो हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल उस मामले को चीफ जस्टिस के सामने रखेंगे।’ CJI सूर्यकांत की अगुआई वाली बेंच ने यह भी कहा कि जमानत याचिकाओं पर आदेश उसी दिन सुनाया जाए। अगर फैसला सुरक्षित रखा जाता है, तो उसे अगले दिन जरूर जारी किया जाए और तुरंत वेबसाइट पर अपलोड किया जाए। कोर्ट…
बिहार में शुक्रवार को आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। पटना, खगड़िया,रोहतास, औरंगाबाद, कैमूर, छपरा समेत 20 जिलों में सुबह पहले अंधेरा छा गया फिर तेज बारिश हुई। राज्य में बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई। काले बादलों की वजह से गाड़ियों की लाइट जलाकर लोग सफर करते देखे गए। मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में अगले 3 दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। उधर, मध्य प्रदेश में ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर जिलों में दिन में हीटवेव चलेगी, जबकि शाम को बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। यूपी में गर्मी…
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को NEET-UG पेपर लीक मामले पर कहा कि जवाबदेही तय होने तक ऐसी घटनाएं रुकने वाली नहीं। कोर्ट में मौजूद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) से सवाल किया कि UPSC तो आपसे बड़े पैमाने पर परीक्षा करवाता है, वहां कभी पेपर लीक नहीं हुआ। NTA को उनसे सीखने की जरूरत है। सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद NEET पेपरलीक की जांच पर नजर रख रहे हैं ताकि कोई चूक न हो। केस की सुनवाई कर रहे जस्टिस नरसिम्हा ने शिक्षा मंत्रालय से NEET-UG परीक्षाओं की जांच प्रक्रिया का…
पंचकूला। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा के बाद प्रदेशभर में कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में हरियाणा भाजपा की पूर्व प्रवक्ता रंजीता मेहता ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। रंजीता मेहता ने अपने बधाई संदेश में कहा कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष की संगठनात्मक क्षमता, कर्मठता और पार्टी के प्रति समर्पण भाजपा को नई मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सक्रिय होकर जनहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों को नई गति देगा। उन्होंने विशेष रूप से महिला…
फरीदाबाद। सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण दिव्यधाम-श्रीसिद्धदाता आश्रम में आश्रम के संस्थापक वैकुंठवासी श्रीमद जगदगुरु श्री रामानुजाचार्य स्वामी सुदर्शनाचार्य जी महाराज की जयंती और श्रीसिद्धदाता आश्रम के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आनंदोत्सव आयोजित किया गया। आनंदोत्सव में दिल्ली-एनसीआर के गणमान्य व्यक्तियों समेत देश-विदेश के श्रद्धालुगण संगीत संध्या में पहुंचे। सभी ने प्रार्थना की और श्रीरामानुज संप्रदाय की तीर्थपीठ इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा पीठाधीश्वर अनंतश्री विभूषित श्रीमद जगदगुरु श्रीरामानुजाचार्य स्वामी श्रीपुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। वैकुंठवासी स्वामी श्रीसुदर्शनाचार्य जी महाराज की समाधि पर पूजन किया गया और फूलो की चादर चढ़ाई और जनकल्याण के लिए यज्ञ किया। स्वामी श्रीपुरुषोत्तमाचार्य जी…
फरीदाबाद। फरीदाबाद से हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून यात्रा पर निकले पत्रकारों के साथ ऋषिकेश के होटल में लिफ्ट टूटने से हुए हादसे में घायल चेतन शर्मा को हरियाणा मीडिया वेलफेयर क्लब की ओर से 25 हजार रुपए की सहायता राशि भेंट की गईं। क्लब के प्रदेश अध्यक्ष राकेश देव ने कहा कि हमारे क्लब के साथियों का एक टूर ऋषिकेश, देहरादून एवं हरिद्वार की यात्रा पर गया था। ऋषिकेश में होटल की लिफ्ट गिरने से हमारे क्लब के 8-9 साथी जो लिफ्ट में सवार थे घायल हो गए। इस घटना में हमारे साथी चेतन शर्मा के पैर में फ्रैक्चर आ…
फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री डॉक्टर अर्चना गुप्ता को हरियाणा भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर भाजपा पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल है। भाजपा फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने डॉ.अर्चना गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि बहन डॉ. अर्चना गुप्ता एक अनुभवी, मेहनती और संगठन के प्रति पूर्ण समर्पित नेत्री हैं। उन्होंने लंबे समय से पार्टी संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को जोडऩे के लिए निरंतर कार्य किया है। पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें प्रदेश…
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ स्थित ऊंचा गांव की जामा मस्जिद में गुरुवार को ईद-उल- अजहा के मौके पर मुस्लिम समाज की ओर से एक अलग और अनोखी पहल देखने को मिली। ईद की नमाज अदा करने के बाद बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग हाथों में बैनर लेकर बाहर निकले और केंद्र से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की। इसके साथ ही देशभर में चल रहे बूचडख़ानों को बंद करने की भी अपील की गई। इस दौरान लोगों ने भाईचारा, प्रेम और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने कहा कि गाय…
फरीदाबाद । भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है और उसकी सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित एवं प्रशिक्षित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत आयोजित प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यशैली और जनसेवा के मूल मंत्रों से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा, नई दिशा और संगठन के प्रति अधिक समर्पण की प्रेरणा मिलती है, जिससे भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग तक सरकार की योजनाओं और संगठन की विचारधारा…

