फरीदाबाद। करीब दस दिन पूर्व पल्ला के शिव एंक्लेव पार्ट-1 में पत्नी की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को अपराध शाखा डीएलएफ पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार विक्रम सिंह निवासी शिव एन्क्लेव पार्ट-2 ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 वर्ष पहले उसकी बेटी संगीता (32) ने दिलीप यादव के साथ लव मैरिज की थी। शादी के बाद पति पत्नी का आपस में पारिवारिक विवाद हो गया। आरोपित शिकायतकर्ता की बेटी के साथ मारपीट करता था,…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद। हर वर्ष की भांति इस बार भी अग्रवाल सभा पूरन एंक्लेव ओल्ड फरीदाबाद, श्री श्याम प्रेमी परिवार एवं अग्रवाल धर्मशाला सोसायटी रजि. ओल्ड फरीदाबाद द्वारा संयुक्त रुप से सेक्टर-19 स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में श्री श्याम फागुन महोत्सव एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रुप में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नितिन सिंगला ने शिरकत की, जबकि समारोह की अध्यक्षता पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश चंद्र गोयल द्वारा की गई। समारोह में सर्वप्रथम नितिन सिंगला ने ज्योत प्रचण्ड कर श्री श्याम कीर्तन की शुरुआत की और उसके पश्चात महाराजा अग्रसेन की तस्वीर…
हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए संभावित दावेदारों की लिस्ट लंबी हो गई है। इसमें, कांग्रेस के 2 राष्ट्रीय प्रवक्ताओं के नाम जुड़ गए हैं। पार्टी सूत्र बताते हैं कि पहला- तेज तर्रार नेता एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और दूसरा पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता पवन खेड़ा का नाम हैं। इनके अलावा हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल का नाम पहले से ही चर्चा में रहा है। दो नए नाम आने के बाद अब 3 गैर हिमाचली दावेदार हो गए हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश के बड़े दावेदारों में पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह…
यूपी के हाथरस में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के डबल डेकर बस ने चलती ईको वैन को पीछे टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी समेत 6 लोगों की मौत हो गई, 7 लोग घायल हो गए। मृतकों में 3 आगरा और 3 राजस्थान के धौलपुर के रहने वाले थे। होली के लिए घर जा रहे थे। बस दिल्ली से गोरखपुर, जबकि वैन दिल्ली से धौलपुर जा रही थी। ओवरटेक करने की कोशिश करते वक्त टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन उछलकर 10 फीट दूर गिरी। उसका पिछला हिस्सा चकनाचूर हो गया। गनीमत रही कि बस सवार यात्रियों को…
कांग्रेस की राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या पर भारत सरकार की चुप्पी को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा- दिल्ली की चुप्पी हैरान करने वाली है, यह तटस्थता (न्यूट्रल) नहीं, बल्कि जिम्मेदारी से पीछे हटना है। मंगलवार को इंडियन एक्सप्रेस में पब्लिश आर्टिकल में उन्होंने लिखा- 1 मार्च को ईरान ने पुष्टि की कि उसके सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की एक दिन पहले अमेरिका और इजराइल के टारगेटेड अटैक में हत्या कर दी गई। जब दो देशों की डिप्लोमैट लेवल की बातचीत चल रही हो, तब एक मौजूदा राष्ट्राध्यक्ष की हत्या…
भाजपा ने मंगलवार को राज्यसभा के लिए 9 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से राज्यसभा जाएंगे। उनके अलावा लिस्ट में शिवेश कुमार का भी नाम है। छत्तीसगढ़ से भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को उम्मीदवार बनाया है। असम से तेराश गोवाला, जोगेन मोहन, हरियाणा से संजय भाटिया, ओडिशा मनमोहन सामल, सुजीत कुमार और पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा उम्मीदवार हैं। 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को चुनाव कराया जाएगा। 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच वोटिंग होगी और उसी दिन शाम 5 बजे…
महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे जय पवार ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर VSR वेंचर्स की उड़ानों को तुरंत रोकने की मांग की। 28 जनवरी 2026 को इसी कंपनी के प्लेन क्रैश में जय के पिता अजित पवार का निधन हुआ था। जय पवार ने वीडियो शेयर कर लिखा- मैंने अपने पिता को खो दिया है… यह पीड़ा जिंदगी भर मेरे साथ रहेगी। उन्होंने लिखा कि इस वीडियो में वीएसआर के मालिक रोहित सिंह मुख्य पायलट की सीट पर उड़ान के दौरान सोते हुए दिखाई दे रहे हैं। जय ने लिखा…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार आंध्र प्रदेश हाइकोर्ट के फैसले के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(AI) की मदद से बनाए गए सबूतों पर फैसला लिखना गलत काम है। कोर्ट ने कहा कि ये कोई गलती से होने वाला काम नहीं है। जस्टिस पी एस नरसिम्हा और आलोक अराधे की बेंच ने कहा कि इसके नतीजों और जवाबदेही की जांच करना चाहते हैं क्योंकि इसका सीधा असर फैसले की प्रक्रिया की ईमानदारी पर पड़ता है। कोर्ट ने इस मामले में अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और बार काउंसिल ऑफ इंडिया को नोटिस जारी किया…
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने AI समिट में शर्टलेस विरोध प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के नौ कार्यकर्ताओं को सोमवार को जमानत दे दी है। कोर्ट ने कहा कि यह प्रदर्शन सिर्फ सरकार की आलोचना करने का तरीका था। इसलिए मुकदमा शुरू होने से पहले किसी को जेल में रखना कानून के मूल सिद्धांतों के खिलाफ होगा। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि प्रदर्शन के समय लगाए गए नारे भड़काऊ नहीं थे। उनमें कोई धार्मिक या क्षेत्रीय रंग नहीं था। किसी तरह की तोड़फोड़ या लोगों को डराने का भी कोई सबूत नहीं मिला।…
फरीदाबाद: जि़ला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत आयुष सिन्हा, उपायुक्त एवम अध्यक्ष जि़ला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन मे जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद और लायंस क्लब फरीदाबाद डैफोडिल के सयुक्त तत्वावधान में पावन पर्व होली के शुभ: अवसर पर आर्थिक रूप से कमजोर तपेदिक के 65 मरीजो को विशेष पोषाहार वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित अनिल अरोडा, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायंस क्लब फरीदाबाद एवं संरक्षक, रैड क्रॉस सोसाइटी ने जि़ला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद द्वारा संचालित मुहिम को बहुत ही सार्थक बताते हुए तपेदिक के रोगियों से अपील करते हुए कहा…

