Author: Samachar Ambar

फरीदाबाद। फरीदाबाद नगर निगम मुख्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आगामी जनगणना 2027 को लेकर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार दूसरा एवं अंतिम दिन रहा। इस प्रशिक्षण में जनगणना से जुड़े सभी चार्ज ऑफिसरों ने भाग लिया और भारत सरकार द्वारा निर्धारित प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। प्रशिक्षण सत्र के बाद निगम आयुक्त कम मुख्य जनगणना अधिकारी फरीदाबाद धीरेंद्र खडग़टा ने बताया कि आगामी 16वीं जनगणना पूर्ण रूप से डिजिटल और पेपरलेस होगी। जनगणना के दौरान आंकड़े सीधे मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से दर्ज किए जाएंगे, जिससे डेटा की सटीकता और पारदर्शिता बढ़ेगी। इसके लिए भारत सरकार की ओर से…

Read More

फरीदाबाद। संतुलन बिगडऩे से नाले में गिरकर एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। मृतक मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और यहां राजमिस्त्री का काम करता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान जैकी कुमार के रूप में हुई है, जो बिहार का रहने वाला था। वह पिछले काफी समय से फरीदाबाद के गोंछी इलाके में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रह रहा था और राजमिस्त्री का काम करता था। गुरुवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि…

Read More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के प्लेन क्रैश मामले में अजित के भतीजे रोहित पवार ने महाराष्ट्र सीआईडी की जांच पर सवाल खड़े किए। शुक्रवार को उन्होंने X पोस्ट में लिखा, ‘CID ने विमान कंपनी VSR के मालिक सिंह से पूछताछ की या उनकी मेहमाननवाजी की है।’ सीआईडी ने एक दिन पहले वी.के सिंह से 28 जनवरी को हुए बारामती प्लेन क्रैश मामले में पूछताछ की थी। अधिकारियों ने कहा था कि सिंह से सुबह 11 बजे से शाम 7.30 बजे तक पूछताछ की गई थी। इस दौरान उनका बयान भी रिकॉर्ड किया गया था। रोहित ने आरोप लगाते…

Read More

दिल्ली में चल रहे रायसीना डायलॉग 2026 में शुक्रवार को ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा- तेहरान के पास अमेरिकी-इजराइली हमले के खिलाफ देश की रक्षा के लिए बहादुरी से लड़ने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है। हमने कसम खाई है कि देश आखिरी गोली और आखिरी सैनिक तक विरोध करेगा। उन्होंने कहा- अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ईरान में नेतृत्व बदलने की बात करते हैं, जबकि वे अपने ही देश में न्यूयॉर्क के मेयर तक नियुक्त नहीं कर सकते। यह एक तरह का औपनिवेशिक नजरिया है। वे अपने देश में लोकतंत्र की बात करते…

Read More

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कोलकाता में वोटर रोल से नाम हटाने के खिलाफ धरना शुरू किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पोस्ट-SIR प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची से मनमाने तरीके से नाम हटाए जा रहे हैं। कोलकाता के एस्प्लेनेड मेट्रो चैनल पर शुरू हुए इस विरोध के दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि BJP और चुनाव आयोग बंगाली मतदाताओं को वोट देने से रोकने की साजिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे इस साजिश को बेनकाब करेंगी। TMC प्रमुख ने आरोप लगाया कि संशोधित वोटर सूची में कई मतदाताओं को गलत तरीके से मृत घोषित…

Read More

कर्नाटक सरकार ने शुक्रवार को 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर रोक लगाने की ऐलान किया। कर्नाटक ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य है। सीएम सिद्धारमैया ने बजट भाषण के दौरान कहा कि बच्चों में मोबाइल और सोशल मीडिया का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है, जिससे उन पर गलत असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा, सिद्धारमैया ने कहा कि स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय बच्चों के स्वास्थ्य, उनके व्यक्तित्व और उनके भविष्य को बनाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सरकार शैक्षणिक संस्थानों में नशे की समस्या को रोकने के लिए…

Read More

पलवल : भाजपा महिला मोर्चा पलवल के द्वारा आज पलवल दयानन्द सीनियर सेकेंडरी स्कूल पलवल में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती आशा भारद्वाज ने की। मुख्य अतिथि पोक्सो विशेषज्ञ व पूर्व सदस्य बाल कल्याण समिति श्रीमती अल्पना मित्तल जी रही। अल्पना मित्तल जी ने बच्चों को पोक्सो के विषय पर जानकारी दी और गुड टच बैड टच के बारे में समझाया। भाजपा महिला मोर्चा की बहनों ने भी अपने विचार बच्चों के साथ सांझा किए। स्कूल के प्रधानाचार्य श्री बिजेन्द्र कुमार गौड़ जी ने कार्यक्रम को करवाने में अच्छा सहयोग दिया। कार्यक्रम…

Read More

फरीदाबाद। जिले के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में अव्यवस्थाओं का मामला सामने आया है। मोर्चरी के कई फ्रीजर खराब होने के कारण शवों को जमीन और बर्फ पर रखने की स्थिति बन गई, जिससे मृतकों के परिजनों में भारी नाराजगी देखने को मिली। लोगों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार, सिविल अस्पताल की मोर्चरी में कुल 14 फ्रीजर लगे हुए हैं, जिनमें से करीब 7 फ्रीजर पिछले चार दिनों से खराब पड़े हुए हैं। फ्रीजर खराब होने की वजह से शवों को सुरक्षित रखने में दिक्कत आ रही है। मजबूरी में अस्पताल कर्मचारियों…

Read More

फरीदाबाद। यमुना रक्षक दल एवं ब्रज गोपी दल के संयुक्त तत्वावधान में ब्रह्माजी जी की नगरी चौमुहाँ-श्री वृन्दावन धाम में आयोजित ब्रज होली महोत्सव के पावन अवसर  फरीदाबाद की स्वर लत्ता सिंह को अन्तर्राष्ट्रीय कथा-वाचक श्री राधे राधे बाबूजी तथा यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष परम संत जय कृष्ण दास महाराज ने ‘ब्रज गोपी सम्मान’ से अलंकृत किए। स्वर लत्ता सिंह को यह सम्मान उनके द्वारा ब्रज ध्वजवाहक के रूप में ब्रज संस्कृति को पल्लवित, पुष्पित तथा फलीभूत करने हेतु सार्थक व समर्पित सेवाओं के लिए प्रदान किया गया। श्री राधे राधे बाबूजी तथा संत जय कृष्ण दास महाराज…

Read More

फरीदाबाद । हरियाणा सरकार की पहल “समाधान शिविर” जिला वासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। आज वीरवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर की अध्यक्षता फरीदाबाद एसडीएम अमित कुमार ने की। फरीदाबाद एसडीएम अमित कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि समाधान शिविरों में नागरिकों की ओर से सबसे अधिक समस्याए परिवार पहचान पत्र आईडी में आय संबंधी त्रुटियों और नए सदस्य जोड़ने से जुड़ी सामने आई हैं। इसके अलावा राशन कार्ड, अवैध अतिक्रमण, पुलिस और बिजली विभाग से संबंधित शिकायतें…

Read More