फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-86 स्थित एकॉर्ड सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में शनिवार को ‘विश्व महिला दिवस’ के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एकॉर्ड अस्पताल और ह्यूमन लीगल एड एंड क्राइम कंट्रोल संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फरीदाबाद की मेयर श्रीमती प्रवीण बत्ता जोशी उपस्थित रहीं। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। महिलाओं को संबोधित करते हुए मेयर ने उनके साहस और बहुमुखी प्रतिभा की सराहना की। एक महिला…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा और मजदूर संगठन सीआईटीयू हरियाणा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को नगर निगम कांफ्रेंस हॉल में महिला सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन की अध्यक्षता आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हैल्पर्स यूनियन हरियाणा की जिला प्रधान देविद्री शर्मा, आशा वर्कर यूनियन की जिला प्रधान हेमलता, नगर पालिका कर्मचारी संघ से कमला,एमपीएचडब्ल्यू एसोसिएशन की प्रधान सविता, सर्व कर्मचारी संघ की जिला प्रधान करतार सिंह व सीटू के प्रधान निरंतर पाराशर ने संयुक्त रूप से की। सीटू की राज्य उप प्रधान सुधा द्वारा संचालित इस सम्मेलन में अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष…
हरियाणा के जींद में शनिवार को होली के गुलाल और रंग बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। हादसे में 5 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 17 मजदूर झुलस गए। इनमें ज्यादातर महिलाएं हैं। घटना सफीदों की भाट कॉलोनी की है। आरोप है कि फैक्ट्री के मेन गेट पर बाहर से ताला लगा हुआ था। जब फैक्ट्री में आग लगी तो मजदूर बाहर नहीं निकल पाए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी यह नहीं पता…
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में डेरा सच्चा सौदा के राम रहीम को बरी कर दिया है। हालांकि कोर्ट ने 3 आरोपियों कुलदीप सिंह, निर्मल सिंह और कृष्ण लाल की सजा को बरकरार रखा है। इससे पहले 17 जनवरी 2019 को पंचकूला की स्पेशल CBI कोर्ट ने राम रहीम समेत बाकी सभी आरोपियों को 7 साल कैद की सजा सुनाई थी। जिसके खिलाफ आरोपियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। फैसला सुनाते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि इस हत्याकांड में राम रहीम के साजिशकर्ता होने के पर्याप्त सबूत नहीं हैं। जिस वजह से राम रहीम…
यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की शनिवार को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। उन्होंने सुबह 10.45 बजे लखनऊ से कौशांबी के लिए उड़ान भरी थी। 30 मिनट बाद ही हेलिकॉप्टर का डिस्प्ले अचानक बंद हो गया। अंदर धुआं भरने लगा। पायलट ने तुरंत लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल यानी एटीसी को सूचना दी। इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन मांगी। विमान तब तक 50 किमी दूर बछरावां तक पहुंच गया था। अनुमति मिलते ही पायलट ने वापस लखनऊ एयरपोर्ट की तरफ मोड़ दिया। एयरपोर्ट पर सुबह 11.15 बजे हेलिकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग करवाई। लैंडिंग तक हेलिकॉप्टर में काफी धुआं भर गया…
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। ममता ने शुक्रवार की रात धरना स्थल पर ही बिताई। ममता ने राज्य में स्पेशल इंटेसिव रिविजिन (SIR) में वोटर लिस्ट से नाम हटाने के विरोध में 6 मार्च दोपहर 2 बजे से कोलकाता के एस्प्लेनेड मेट्रो चैनल पर धरना शुरू किया है। ममता बनर्जी ने समर्थकों को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि पोस्ट SIR में वोटर लिस्ट से वोटर्स के नाम हटाना हटाना बंगाल को बांटने के इरादे से किया गया है। भाजपा बंगाल को बांटकर वोट छीनने की योजना बना रही…
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को त्रिवेंद्रम में कहा कि अगर वे पॉलिटिक्स में नहीं होते, तो एयरोस्पेस की दुनिया में एंटरप्रेन्योर (कारोबारी) होते। राहुल ने कहा कि वे एक पायलट हैं। उनके पिता और चाचा भी पायलट थे। यह परिवार में चलता है। राहुल केरल के दो दिन के दौरे पर हैं। वे टेक्नोपार्क में इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) फ्रेटरनिटी के साथ बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने चाइना के इंडस्ट्रियल सिस्टम की तारीफ की। कांग्रेस सांसद ने कहा- चीन ने एक शानदार इंडस्ट्रियल सिस्टम बनाया है जिसका दुनिया में कोई मुकाबला नहीं है। लेकिन हमें उनका जबरदस्ती…
पृथला। कांग्रेस विधायक रघुवीर तेवतिया ने शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा के चालू बजट-सत्र के दौरान पृथला क्षेत्र में चिकित्सा से जुड़ी मुख्य मांग उठाते हुए पलवल-बल्लभगढ़ के बीच में नेशनल हाईवे पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त ट्रॉमा सेंटर बनाए जाने की मांग बुलंद आवाज में उठाई। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर पलवल से बल्लभगढ़ तक का क्षेत्र पृथला विधानसभा क्षेत्र में आता है। इस इलाके में सैकड़ों की संख्या में बडी-बडी फैक्ट्री लगी हुई हैं वहीं नेशनल हाईवे होने के चलते यहां आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं,…
फऱीदाबाद। भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में महिला सशक्तिकरण के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए अनेक योजनाएं लागू की गई हैं। नगर निकाय और पंचायत चुनावों में महिलाओं को आरक्षण देकर उनकी भागीदारी बढ़ाई गई है। साथ ही नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से विधानसभा और लोकसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उनके सम्मान और स्वाभिमान को मजबूत किया गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज रामपाल ने आगे कहा कि महिला…
फरीदाबाद। जिले में विकास कार्यों को गति देने और उनकी वास्तविक स्थिति को पारदर्शी तरीके से जनता व सरकार के समक्ष प्रस्तुत करने के उद्देश्य से उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने आज विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में वन विभाग, नगर निगम, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, यूएलबी, आरटीओ एवं खेल विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों ने अपने-अपने विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। शिक्षा विभाग ने सराय ख्वाजा, डबुआ, सारण, ओल्ड फरीदाबाद, पिपली खेड़ा और एनआईटी क्षेत्र में निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित स्कूलों की स्थिति से अवगत कराया…

