Author: Samachar Ambar

इस साल में भारत समेत दुनियाभर में सूखे की आशंका है। भारतीय मौसम विभाग के बाद विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) ने मंगलवार देर रात वैश्विक जलवायु को लेकर चेतावनी जारी की है। संयुक्त राष्ट्र (UN) की इस मौसम एजेंसी के मुताबिक, प्रशांत महासागर में तेजी से गर्म हो रहे समुद्री जल के कारण जून से अगस्त के बीच अल नीनो बनने की आशंका 80% है। नवंबर तक इसके 90% या उससे ज्यादा बने रहने की आशंका है। इन सबके बावजूद भारत में 2 एक्टिव सिस्टम यानी इंडियन ओशन डायपोल (IOD) और मैडेन-जूलियन ऑस्सिलेशन (MJO) से मानसून बच सकता है।…

Read More

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने अवैध घुसपैठ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के तीन इलाकों से 300 से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जांच में 166 बांग्लादेशी पाए गए हैं, जबकि अन्य संदिग्ध हैं, जिनके डॉक्यूमेंट्स की जांच की जा रही है। 2 जून की रात चलाए गए अभियान में अहमदाबाद पुलिस और क्राइम ब्रांच ने चंडोला, गुलाबनगर और खोडियारनगर क्षेत्रों में कार्रवाई की थी। हिरासत में लिए गए सभी लोगों को क्राइम ब्रांच कैंपस में रखा गया है। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने बताया कि शहर के चंदोला इलाके में लगातार चलाए जा रहे अभियानों के…

Read More

पश्चिम बंगाल में ममता की TMC में फूट पड़ गई है। सोमवार को पार्टी से निकाले गए विधायक ऋतब्रत बनर्जी को पार्टी के 58 बागी MLA ने विधायक दल का नेता घोषित किया। बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष रथींद्र बोस से मिलकर समर्थन पत्र भी सौंपा। जावेद खान, संदीपन साहा और सिउली साहा को उपनेता बनाया गया है। वहीं अखरुज्जमान को चीफ व्हिप बनाया गया है। हालांकि बागी गुट ने अपने पत्र में ममता बनर्जी को अब भी पार्टी अध्यक्ष बताया है। लेकिन अभिषेक बनर्जी का नेतृत्व और विधायक दल से जुड़े फैसलों को मानने से इनकार किया है। सोमवार को…

Read More

दिल्ली के मालवीय नगर में स्थित फ्लरिश स्टे होटल में बुधवार को आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई। बताया गया कि आग नीचे बेसमेंट में बने रेस्टोरेंट में लगी थी। इसके बाद आग ने पूरी बिल्डिंग को चपेट में ले लिया। कई लोग जान बचाने के लिए होटल की खिड़की से कूद गए। एक मां ने बेटे को सीने से चिपकाए तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। एंबुलेंस लेट हुई तो घायलों को कंधे पर उठाकर दौड़े लोग। दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार सुबह एक रेस्टोरेंट में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई।…

Read More

फरीदाबाद। आज प्रदेश के गेस्ट अध्यापक अपनी मांगों एवं नियमितीकरण की प्रक्रिया को लेकर हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास स्थान पर पहुंचे। इस अवसर पर गेस्ट अध्यापकों ने मंत्री राजेश नागर का भव्य स्वागत करते हुए सरकार द्वारा उनके हितों में किए जा रहे प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया। शिक्षकों ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गेस्ट अध्यापकों की समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक कदम उठाए हैं, जिससे उनमें आशा और विश्वास का संचार हुआ है। उन्होंने मंत्री राजेश नागर के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार का धन्यवाद व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई…

Read More

फरीदाबाद। ईएनटी तथा हियरिंग रिस्टोरेशन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए यथार्थ हॉस्पिटल, सेक्टर-88 फरीदाबाद के चिकित्सकों ने उन्नत वेरिया  तकनीक का उपयोग कर पोस्ट-लिंगुअल बधिरता से पीड़ित एक वयस्क मरीज की क्षेत्र की पहली द्विपक्षीय (दोनों कानों में) कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न की है। यह अत्यंत जटिल सर्जरी मात्र तीन घंटे में पूरी की गई, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है क्योंकि यह समय कई पारंपरिक एकतरफा मास्टॉयडेक्टॉमी सर्जरी से भी कम है। इस सफल ऑपरेशन को डॉ. (प्रो.) आनंद गुप्ता, रीजनल डायरेक्टर एवं एचओडी ईएनटी एवं हेड एंड नेक कैंसर ने अंजाम…

Read More

फरीदाबाद। प्रबंधन एवं तकनीकी संस्थान (आईएमटी) फरीदाबाद के प्राध्यापक व यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. आर एन सिंह को ‘राजकुल प्रवर्तक सम्मान’ से अलंकृत किया गया। डॉ. आर एन सिंह को यह सम्मान अमेरिका में सफल उद्यमी – एनआरआई अजय सिंह, मुजफ्फरपुर के होटल गायत्री पैलेस के प्रबंध निदेशक आनंद कुमार सिंह, अवकाश प्राप्त पुलिस अधिकारी एवं व्यवसायी –  एम पी सिंह, समाजसेवी विक्रम सिंह तथा संस्था के अध्यक्ष एस.के सिंह ने प्रदान किया। अपने संबोधन में डॉ.आर. एन सिंह ने कहा कि सम्यक शिक्षा के माध्यम से ही समाज में एकता और शक्ति की पुनस्र्थापना संभव…

Read More

फरीदाबाद। चौथी मंजिल निर्माण को लेकर लंबे समय से बंद पड़े विभागीय पोर्टल की समस्या लेकर कई बिल्डरों ने सोमवार देर सायं केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर से उनके सेक्टर-28 स्थित कार्यालय में मुलाकात की। बिल्डर्स को राहत दिलाने के लिए केंद्रीय मंत्री ने तुरंत अधिकारियों से बातचीत की। साथ ही एनआईटी-3 क्षेत्र में अवैध धार्मिक स्थलों को हटाए जाने के मामले में कांग्रेस नेताओं द्वारा की जा रही राजनीति पर भी नाराजगी जताई। दरअसल, ग्रेटर फरीदाबाद, ग्रीनफील्ड कॉलोनी, सैनिक कॉलोनी और एचएसवीपी सेक्टरों के कई बिल्डर्स केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के कार्यालय पहुंचे थे। बिल्डर्स ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट…

Read More

फरीदाबाद : हरियाणा मीडिया वेलफेयर क्लब जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाता रहेगा। ऋषिकेश में हुए लिफ्ट हादसे में घायल पत्रकार साथी जयप्रकाश भाटी को क्लब की तरफ से आर्थिक सहायता प्रदान की गई। क्लब के प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि पत्रकार समाज को आईना दिखाने का काम करते हैं। फरीदाबाद शहर के पत्रकार जो की यात्रा पर गए थे उनके साथ ऋषिकेश में लिफ्ट टूट जाने से जो हादसा हुआ वह वाकई में दुखद है। इस हादसे में शहर के कई पत्रकार घायल हो गए और एक पत्रकार को पर में फ्रैक्चर है। जो भी घायल साथी हैं…

Read More

पहलगाम आतंकी हमले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने नया खुलासा किया है। NIA के मुताबिक हमले में शामिल आतंकियों का 28 जुलाई को एनकाउंटर हुआ था। इनके पास से दो मोबाइल RedMi 9T (ऑरेंज) और दूसरा RedMi Note 12 (ब्लैक) बरामद हुए थे। NIA के मुताबिक दोनों फोन की जानकारी निकाली गई। इसमें सामने आया कि मोबाइल 2021 और 2023 में चीन की कंपनी Xiaomi की सप्लाई चेन के जरिए पाकिस्तान पहुंचाए गए थे। RedMi 9T कराची की कंपनी Tech Sirat Pvt Ltd ने इम्पोर्ट कराकर कराची डिलीवर कराया था। NIA ने बताया कि आतंकियों ने…

Read More