दिल्ली के मालवीय नगर में स्थित फ्लरिश स्टे होटल में बुधवार को आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई। बताया गया कि आग नीचे बेसमेंट में बने रेस्टोरेंट में लगी थी। इसके बाद आग ने पूरी बिल्डिंग को चपेट में ले लिया।
कई लोग जान बचाने के लिए होटल की खिड़की से कूद गए। एक मां ने बेटे को सीने से चिपकाए तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। एंबुलेंस लेट हुई तो घायलों को कंधे पर उठाकर दौड़े लोग।
दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार सुबह एक रेस्टोरेंट में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में सेंट्रल एशिया और अफ्रीकी देशों के नागरिक शामिल हैं। हालांकि इनकी सटीक संख्या की जानकारी नहीं मिली है। दिल्ली फायर सर्विस और स्थानीयों लोगों के मुताबिक, मालवीय नगर के लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में सुबह 8.50 बजे आग लगी।


