कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके 6 जून को भारत लौटेंगे। इसके बाद वे दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। इस प्रदर्शन में वे शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करेंगे। दिपके ने इसकी जानकारी अपने X अकाउंट ‘कॉकरोच इज बैक’ पर दी है। कॉकरोच जनता पार्टी एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है, जो भारत के चीफ जस्टिस सूर्यकांत की हालिया कॉकरोच टिप्पणी के बाद सामने आया। CJP के इंस्टाग्राम पर 2 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। 30 साल के अभिजीत दिपके महाराष्ट्र के संभाजी नगर के रहने वाले डिजिटल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिजीत ने पुणे से…
Author: Samachar Ambar
फरीदाबाद। राज्य स्तरीय 11वें देवर्षि नारद पत्रकार सम्मान समारोह में पत्रकारों को उत्कृष्ट कार्य के लिए 7 श्रेणियों में सम्मानित किया गया। सेक्टर-87 स्थित मॉडर्न दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल (एमडीआईएस) में विश्व संवाद केंद्र न्यास हरियाणा द्वारा आयोजित इस समारोह में प्रदेश भर से पत्रकार, शिक्षाविद, उद्योगपति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगीत के साथ हुआ। इस अवसर पर हरियाणा के राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि देव ऋषि नारद को आदि पत्रकार माना जाता है, जो समाचार प्रेषक के रूप में प्रख्यात थे। वे अपनी सृजन शक्ति और जनकल्याणकारी…
फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि भाजपा का इतिहास संघर्ष, विचार और राष्ट्रसेवा की भावना से परिपूर्ण रहा है। कार्यकर्ताओं के समर्पण, परिश्रम और संगठन के प्रति निष्ठा के कारण ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित हुई है। वह रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत आयोजित फरीदाबाद के जिला प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित कर रहे थे। प्रशिक्षण के दूसरे दिन अन्य वक्ताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया। डॉ. पूनिया ने प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित कार्यकर्ताओं को भाजपा के इतिहास, वैचारिक यात्रा और संगठन…
फरीदाबाद। फरीदाबाद में शनिवार तडक़े एनआईटी-3 स्थित अवैध मस्जिद पर हुई कार्रवाई के बाद अब नेहरू कॉलोनी के लोग खुद अपना मकान तोडऩे लगे हैं। कई लोग यहां से शिफ्ट करके जाने लगे हैं। प्रशासन की ओर से कॉलोनी के लोगों को 2 दिन का नोटिस दिया गया है। मकान खाली करने के लिए लोगों के पास दो दिन का समय है। इसके बाद तोडफ़ोड़ की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। रविवार सुबह ही कई लोग अपना सामान गाड़ी में ले जाते हुए नजर आए। लोगों का कहना था कि तोडफ़ोड़ से पहले ही वह सुरक्षित जगह जाना चाहते थे।…
TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने रविवार को आरोप लगाया कि पुलिस स्टेशन के बाहर BJP समर्थकों ने उन पर हमला किया और उन्हें घायल कर दिया। बनर्जी हुगली में विधानसभा चुनावों के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ ज्ञापन सौंपने के लिए चंडीतला पुलिस स्टेशन गए थे, जहां भीड़ ने उन्हें घेर लिया। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सामने आया, जिसमें कल्याण बनर्जी पहले पुलिस स्टेशन के बाहर नारे लगाते दिखे। बाद में वे सिर पकड़कर जमीन पर लेटते नजर आए। कुछ देर बाद वे इस हमले के विरोध में थाने के बाहर ही बैठ गए। उन्हें अपने…
वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, बिहार और ओडिशा में पिछले 15 दिन से चल रही भीषण गर्मी से राहत मिली है। आंधी, बारिश और ओले गिरने से इन राज्यों में पारा 40°C से नीचे पहुंच गया है। आज भी हिमाचल, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, राजस्थान समेत 8 राज्यों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। उत्तराखंड में खराब मौसम के कारण केदारनाथ यात्रा 3 घंटे तक रुकी रही। हालांकि, शनिवार को देश के 36 शहरों में पारा 40°C से ज्यादा रहा। महाराष्ट्र के विदर्भ में तापमान अभी भी 44°C से ज्यादा है। यहां का चंद्रपुर (चांदा)…
देश के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने रविवार को पदभार संभाल लिया। दिल्ली में उन्हें साउथ ब्लॅाक लॅान्स में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वे देश के तीसरे CDS है। उन्होंने जनरल अनिल चौहान की जगह ली है। जनरल चौहान शनिवार को रिटायर हुए थे। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि भारतीय सेना, नौसेना, वायुसेना, रक्षा मंत्रालय और सभी संबंधित संस्थान देश की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एकजुट हैं। नए CDS सुब्रमणि के सामने पहला टास्क सेना में थिएटर कमांड मॉडल को लागू करने को होगा। दरअसल एक दिन पहले सेना…
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने CBSE 12वीं क्लास के छात्रों से मुलाकात की। उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर छात्रों से बातचीत का वीडियो पोस्ट किया और ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) में गड़बड़ियों को लेकर केंद्र पर निशाना साधा। वीडियो में राहुल ने छात्रों से उनकी परेशानी के बारे में पूछा। उन्होंने कहा- स्टूडेंट्स ने CBSE और मोदी सरकार से सिर्फ कुछ आसान सवाल पूछे थे, लेकिन जवाब के बजाय उनका अपमान किया गया। उन्हें एंटी-नेशनल, जासूस और आतंकवाद जैसे नाम दिए गए। राहुल ने जिन छात्रों से बात की, उनमें वेदांत भी शामिल थे। वेदांत…
पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी वीडियो फुटेज के आधार पर रातभर चली छापेमारी के बाद हुई। ममता बनर्जी ने हमले को साजिश बताते हुए कहा कि अगर अभिषेक ने हेलमेट नहीं पहना होता तो उनकी जान जा सकती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल में भर्ती अभिषेक को जल्द डिस्चार्ज कराने के लिए भाजपा नेताओं और पुलिस ने दबाव बनाया। अभिषेक पर शनिवार को दक्षिण सोनारपुर में हमला हुआ था, जहां वे चुनाव बाद हिंसा के पीड़ित कार्यकर्ताओं से मिलने गए थे। हमले के…
फरीदाबाद। शुक्रवार की रात को एनआईटी 3 स्थित शिव मंदिर एवं नेहरू कालोनी स्थित बरसों पुरानी मस्जिद को तोड़े जाने को लेकर काँग्रेस नेता विजय प्रताप सिंह ने अपना आक्रोश प्रकट किया। रात के अंधेरे में की गई इस कार्यवाही को उन्होंने निंदनीय एवं शर्मनाक करार दिया। विजय प्रताप ने कहा कि सरकार की किसी योजना के बीच में अगर यह मंदिर एवं मस्जिद आ रहे थे तो, पहले लोगों से बात करनी चाहिए थी, इस प्रकार चोरों की तरह कार्यवाही करना उचित नहीं है। विजय प्रताप ने मौका स्थल पर जाकर जायज लिया और वहाँ मौजूद लोगों से हालात…

