कर्नाटक में आज शाम विधायक दल की बैठक से पहले डीके शिवकुमार ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात की। डिप्टी CM शिवकुमार को विधायक दल का नेता चुना जा सकता है। KPCC के कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रशेखर ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह 3 जून को लोक भवन के ‘ग्लास हाउस’ में होगा। 4 डिप्टी CM भी बनाए जा सकते हैं। यह पहला मौका नहीं है कि किसी राज्य में एक साथ इतने डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे। इससे पहले 2019 में आंध्र प्रदेश के पूर्व CM जगन मोहन ने 5 डिप्टी सीएम के साथ शपथ ली थी। CM सिद्धारमैया ने 28…
Author: Samachar Ambar
सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। फिलहाल संघर्ष विराम जैसी स्थिति है। जरूरत पड़ी तो तीनों सेनाएं ‘ऑपरेशन सिंदूर 2.0’ के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आर्मी चीफ ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने एक बेंचमार्क सेट कर दिया है कि भारत किसी भी उकसावे पर कैसे जवाब देता है। आज पास होने वाले अफसर अपने करियर की शुरुआत से ही इस बेंचमार्क को बनाए रखें। आर्मी चीफ पुणे के खड़कवासला में शनिवार को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) का 150वीं पासिंग आउट परेड में शामिल हुए। उन्होंने 355 कैडेट अफसरों…
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शनिवार को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और दाऊद इब्राहिम अंडरवर्ल्ड नेटवर्क से जुड़े 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियार, ग्रेनेड और विस्फोटक मिले हैं। पुलिस ने बताया कि ये लोग बड़े आतंकी हमले की साजिश कर रहे थे। इनके निशाने पर दिल्ली, मुंबई के प्रमुख धार्मिक स्थल, सरकारी इमारतें, मंत्रालय और सुरक्षाबल थे। जांच के मुताबिक आतंकी मॉड्यूल लंबे समय से तैयार किया जा रहा था। इन आरोपियों का पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स और अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी दिल्ली, मुंबई और पंजाब के…
फरीदाबाद। नगर निगम ने शुक्रवार को सेक्टर-11 में अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। निगम अधिकारियों के अनुसार जिन संपत्तियों पर कार्रवाई की गई, उन्हें पहले नोटिस जारी कर निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन निर्धारित समय में अवैध कब्जे नहीं हटाए गए। नगर निगम के एसडीओ (एन्फोर्समेंट) हितेश दहिया ने बताया कि सेक्टर-11 में ग्रीन बेल्ट पर अवैध कब्जे और निर्माण की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। जांच के बाद संबंधित लोगों को नोटिस देकर स्वयं निर्माण हटाने का मौका दिया गया, लेकिन नियमों का पालन नहीं किया गया। उन्होंने…
फरीदाबाद। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और जनहितकारी बनाने की दिशा में निरंतर ऐतिहासिक कदम उठाए जा रहे हैं। फरीदाबाद में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में भारत सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उनके साथ बडख़ल विधायक धनेश अदलखा, एनआईटी फरीदाबाद विधायक सतीश फागना, पूर्व पृथला विधायक टेकचंद शर्मा, नगर निगम मेयर प्रवीण बत्रा जोशी, जिला परिषद् चेयरमैन विजय सिंह, जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल और उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा भी मौजूद रहें। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री…
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देते हुए शुक्रवार को मुजेसर रेलवे फाटक पर बनने वाले बहुप्रतीक्षित अंडरपास निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर बल्लभगढ़ से विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरियाणा पं. मूलचंद शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। भूमि पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी, उद्योगपति, भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि मुजेसर रेलवे फाटक क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग थी। यह रेलवे फाटक देश की आजादी से पहले का बना हुआ है और यहां हर…
फरीदाबाद। डीसी आयुष सिन्हा ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम के साथ उपमंडल और ग्राम पंचायत तथा ब्लाक स्तर तक विशेष योग कार्यक्रम किए जाएंगे, ताकि योग को जन-जन तक पहुंचाया जा सके। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का थीम स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग पर केंद्रित होगा। डीसी आयुष सिन्हा ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला, उपमंडल और ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर अधिक…
देश में मानसून की एंट्री लेट हो गई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि श्रीलंका के ऊपर कम दबाव वाली तूफानी हवाओं के चलते मानसून केरलम तट से 30-35 किमी दूर 5 दिन से अटका है और अगले 2-3 दिन इसके आगे बढ़ने के आसार नहीं हैं। केरलम के तट पर मानसून पहुंचने की सामान्य तारीख 1 जून मानी जाती है। इससे पहले मौसम विभाग ने 26 मई तक ही मानसून आने का अनुमान जताया था। ताजा अनुमान के मुताबिक अब यह 7 दिन बाद केरल तट पर पहुंचेगा। यानी, पिछले अनुमान से मानसून करीब 10 दिन बाद…
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शुक्रवार को दिल्ली के बंगाली मार्केट में बने टोडरमल पार्क में ऑटोरिक्शा ड्राइवर्स के बीच पहुंचे। जहां उन्होंने ऑटोचालकों से बात की। राहुल उनका यूनिफॉर्म पहने भी नजर आए। पार्क में बैठे राहुल के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिसमें वे ऑटो ड्राइवर्स के साथ खाना खाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वे ऑटो की सवारी करते भी नजर आए। राहुल ने ऑटो ड्राइवर्स से रोजमर्रा की चुनौतियों, उनकी इनकम, बढ़ते खर्चों और काम करने के हालात के बारे में जाना। उनकी शिकायतें सुनीं, उनकी जीवनशैली और समस्याओं पर चर्चा की। राहुल…
कोर्ट परिसर में सिख्खों के पांचवे गुरू अर्जन देव जी के शहीदी पर्व को समर्पित पंजाबी लायर्स क्लब द्वारा ठंडे व मीठे पानी की छबील का आयोजन किया गया।इस अवसर पर न्यायालय में कार्यरत वकीलों सहित स्टाफ व आने जाने वाले लोगों ने छबील पर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर जिला बार एशोशिएशन के प्रधान राजेश बैसला,महासचिव टीका डागर,ने प्रसाद ग्रहण करवाने में अपना सहयोग प्रदान किया।इस मौके पर बार काउन्सिल पंजाब एंड हरियाणा के पूर्व मनोनित सदस्य शिवदत्त वशिष्ठ, मनोज अरोडा, नरेन्द्र सिंह कंग ने कहा कि हर वर्ष की भांति तपती गर्मी में राहगीरों को राहत देने…

