NEET मुद्दे को लेकर गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर एक हाईलेवल मीटिंग चल रही है। इस बैठक में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, NTA के DG अभिषेक सिंह और PMO के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं। इधर, परीक्षा रद्द होने के बाद, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने फीस रिफंड के लिए बैंक खाते की जानकारी जमा करने की डेडलाइन 22 जून को रात 11:50 बजे तक बढ़ा दी है। पिछली डेडलाइन 27 मई थी। उम्मीदवारों को रिफंड लिंक तक पहुंचने और अपने बैंक खाते की जानकारी जमा करने के लिए अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके…
Author: Samachar Ambar
देशभर में बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। मुस्लिम धर्मावलंबी ईदगाहों में नमाज पढ़ने पहुंचे। पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दी हैं। राजस्थान के अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में जन्नती दरवाजा खोला गया। यूपी, बंगाल दिल्ली में पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स फ्लैग मार्च कर रही है। मस्जिदों और ईदगाहों पर ड्रोन के जरिए निगरानी रखी जा रही है। उत्तराखंड, चंडीगढ़ की मस्जिदों और ईदगाहों में इस बार नमाजी पोस्टर लेकर पहुंचे। जिन पर लिखा था- गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करें। ईद-उल-अजहा या बकरीद को ‘बलिदान का…
बंगाल के बारासात से TMC सांसद काकोली घोष ने गुरुवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को लेटर लिखा। इसमें उन्होंने TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर संसद के अंदर बदतमीजी और गाली-गलौज की शिकायत दर्ज कराई है। काकोली घोष ने लिखा, उधर, कल्याण बनर्जी ने काकोली के आरोपों को निराधार बताया है। वहीं, काकोली ने बुधवार को पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। कल्याण बनर्जी ने कहा, ऐसा लगता है कि वे किसी खास उद्देश्य से काम कर रही हैं, जिससे मुझे संदेह होता है। जहां तक लगाए जा रहे आरोपों का सवाल है, असली मुद्दा यह है…
उर्दू ग़ज़ल के शहंशाह डॉ. बशीर बद्र (91) नहीं रहे। उन्होंने गुरुवार दोपहर 12:15 बजे भोपाल में फानी दुनिया को अलविदा कहा। उर्दू अदब की रूह में समाए बशीर बद्र तक़रीबन 14 बरस डिमेंशिया की गिरफ़्त में रहे, जिससे उनकी याददाश्त कमजोर होती चली गई, मगर उनके शेर आज भी दिलों में धड़कते हैं। उनको आज शाम 7:30 बजे भोपाल टॉकीज के पास कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया जाएगा। उनकी पत्नी, डॉ. राहत बद्र, जब उनके शेर गुनगुनातीं, तो बशीर साहब के चेहरे पर शादाबी की हल्की सी झलक उभर आती थी। कभी-कभी वे ख़ुद भी मिसरा पूरा करने लगते।…
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने बेंगलुरु में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा- मैंने पहले ही कहा था कि हाईकमान जब कहेगा, मैं इस्तीफा दे दूंगा। कल हाईकमान ने कहा और आज मैंने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने बताया कि राज्यपाल थावरचंद गहलोत के सचिव को इस्तीफा सौंपा है। गहलोत फिलहाल पारिवारिक कारणों से बेंगलुरु से बाहर हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार भी मौजूद थे। हालांकि प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान यह नहीं बताया कि गया कि अगला सीएम कौन होगा। इससे पहले सिद्धारमैया ने अपने घर पर मंत्रियों के साथ बैठक की और फैसले…
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की टीम मूल सिद्धांतों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बल्लबगढ़। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन हरियाणा के अध्यक्ष सुनील कुमार जांगड़ा ने नेतृत्व में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्व,श्री बाबू बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि 27 मई को ग्रामीण पत्रकारिता दिवस के रूप एसोसिएशन कार्यालय स्थित सैक्टर 64 बल्लबगढ़ में आयोजित किया गया। पुण्यतिथि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक मूलचंद शर्मा के बड़े भाई वरिष्ठ भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि पार्षद योगेश शर्मा और बतौर अतिथि फीवा के महासचिव सरदार गुरमीत सिंह देओल एवं रियल एस्टेट…
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने आज अपनी तिगांव विधानसभा क्षेत्र से संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों की एफएमडीए कार्यालय में बैठक ली और उन्हें मानसून से पहले सभी आवश्यक तैयारियां करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने सेक्टर 37 एवं अशोका एन्क्लेव में सीवर की सफाई एवं सुधार, पानी की आपूर्ति, पुरी प्राणायाम सहित अन्य क्षेत्रों में जल जमाव की पहचान कर वहां सुधार कार्य करने, सफाई व्यवस्था सुधारने, जलापूर्ति सुधारने, सडक़ों पर लाइट बढ़ाने और नहर पार चल रहे सौन्दर्यीकरण के कार्य में तेजी लाने सहित फरीदाबाद को मिलने वाले गंगा वाटर सप्लाई में ग्रेटर फरीदाबाद तिगांव…
फरीदाबाद। पल्ला थाना क्षेत्र में इस्माइलपुर और बसंतपुर के बीच पुस्ता रोड के पास स्थित एक कपड़ों के कारखाने में बुधवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की वजह से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने कारखाने के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया और वहां रखा कपड़ा जलकर राख हो गया। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को मिली। सूचना मिलते ही पल्ला थाना प्रभारी सत्य प्रकाश अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नवीन…
फरीदाबाद । अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंजलि श्रोत्रिया ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना तथा अपात्र प्रविष्टियों को हटाना है, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक सुदृढ़ एवं विश्वसनीय बनाया जा सके। उन्होंने सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक में कहा कि पुनरीक्षण प्रक्रिया में राजनीतिक दलों की सक्रिय भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने…
फरीदाबाद। ठेका प्रथा, निजीकरण को समाप्त करने, कौशल रोजगार निगम, विभाग रोल , पार्ट 1 व 2 पार्ट टाइम, दैनिक भोगी व ठेके प्रथा में लगे कर्मचारियों को पक्का करने रिक्त पदों पर पक्की भर्ती करने नए पद सर्जित करने, पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर आंदोलन का किया एलान कर दिया है। आंदोलन के प्रथम चरण में सभी विभागों के कच्चे कर्मचारियों से 30 जून तक सरकार के नाम पेटीशनर फॉर्म पक्का करने की दरख्वास्त भरवाई जाएगी और इसके बाद 30 जुलाई को सभी जिलों में जिला स्तरीय रेलिया का आयोजन किया जाएगा। नगर निगम कॉन्फ्रेंस हॉल…

