पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान अपने न्यूक्लियर हथियार सऊदी अरब के साथ शेयर करेगा। दोनों देशों के बीच बुधवार को एक रक्षा समझौता हुआ था, जिसके तहत अगर किसी एक देश पर हमला होता है, तो इसे दोनों पर हमला माना जाएगा। आसिफ ने पाकिस्तानी न्यूज जियो टीवी को दिए साक्षात्कार में कहा, “हमारी परमाणु क्षमता पहले से अच्छी है। यह समझौता दोनों देशों को एक-दूसरे की रक्षा करने का वादा करता है। हमारे पास युद्ध के लिए ट्रेंड सेनाएं हैं। हमारे पास जो क्षमताएं हैं, वे इस समझौते के तहत निश्चित रूप…
Author: Samachar Ambar
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि उनके पास वोट चोरी के ऐसे सबूत हैं, जिन्हें वे जल्द ही सबके सामने लाएंगे। उसके बाद किसी को भी शक नहीं रहेगा कि मोदी ने वोट चोरी कर सत्ता हासिल की है। उन्होंने कहा कि पिछली प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी कांग्रेस ने वोटर लिस्ट में धांधली के उदाहरण दिए थे। महादेवपुरा और आलंद में गलत तरीके से वोट जोड़ने और काटने की घटनाएं दिखाई थीं। कांग्रेस सांसद ने कहा- मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार वोट चोरों को बचा रहे हैं। आलंद विधानसभा क्षेत्र…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को एक दिन के गुजरात दौरे पर पहुंचे। उन्होंने भावनगर में करीब 35 मिनट तक जनता को संबोधित किया। PM ने विकसित भारत, कानूनों में बदलाव और आत्मनिर्भर भारत का जिक्र किया। PM ने कहा कि भारत आज विश्व बंधु की भावना से आगे बढ़ रहा है। दुनिया में हमारा कोई दुश्मन नहीं है। सच में अगर हमारा कोई दुश्मन है तो वो है दूसरे देशों पर हमारी निर्भरता। हमें मिलकर भारत के इस दुश्मन को हराना है। दूसरों पर निर्भर रहेंगे तो हमारे आत्मसम्मान को चोट पहुंचेगी। हम भावी पीढ़ी के भविष्य को दांव पर…
अमेरिका की तरफ से H-1B वीजा के लिए एप्लिकेशन फीस बढ़ाने पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। राहुल ने शनिवार को सोशल मीडिया X पर लिखा कि भारत के पास कमजोर प्रधानमंत्री है। राहुल ने 2017 का पोस्ट फिर से शेयर किया, उस वक्त भी उन्होंने मोदी पर आरोप लगाया था कि पीएम ने H-1B वीजा पर अमेरिका से बात नहीं की थी। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लिखा कि मोदी ने बर्थडे पर जो रिटर्न गिफ्ट दिया है उससे हर भारतीय दुखी है। राष्ट्रीय हित सबसे पहले है। गले मिलना और लोगों से मोदी-मोदी के…
फरीदाबाद। क्रेडिट कार्ड प्वाइंट रिडिम करने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने दो फोन कॉलर गिरफ्तार किए है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार श्याम कॉलोनी, सेहतपुर फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सैंट्रल में दी शिकायत में आऱोप लगाया 10 अगस्त को उसके पास कॉल आया। जिसने उसे क्रैडिट कार्ड प्वांइट रिडिम करने के लिए कहा, जिसके लिए ठगों ने उसके पास एक लिंक शेयर किया जिस पर क्लिक करने के बाद उसके कार्ड से एक लाख 60 हजार रुपए कट गये। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं…
फरीदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस से शुरु हुए सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत गुरुवार को भाजपा फरीदाबाद महानगर जिला कार्यालय सेक्टर-2 बल्लभगढ़ में विशाल रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिलाध्यक्ष सोहन पाल सिंह, जिला प्रभारी कमल यादव, विधायक पं. मूलचंद शर्मा, प्रदेश संयोजक विधि प्रकोष्ठ गोपाल शर्मा, जिला महामंत्री अनुराग गर्ग, कविन्द्र चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी राजेश कौशिक, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कार्तिक वशिष्ठ ने उपस्थित होकर रक्तदाताओं की हौंसला अफजाई की। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने रक्तदान किया। शिविर में करीब 205 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष…

