Author: Samachar Ambar

फरीदाबाद: पं. जवाहरलाल नेहरू राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, फरीदाबाद में प्राचार्या डॉ. रुचिरा खुल्लर के नेतृत्व में महाविद्यालय के पूर्वछात्र संघ, एन.एस.एस. (National Service Scheme) इकाई 1, 2 एवं 3, वाई.आर.सी. (Youth Red Cross) के संयुक्त तत्वावधान में तथा रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद, संस्कृति एवं लॉयंस क्लब, फरीदाबाद के सहयोग से सेवा पखवाड़ा (17 सितम्बर से 02 अक्टूबर) के उपलक्ष्य में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यकर्ता के मुख्यअतिथि श्री कृष्णपाल गुर्जर, माननीय राज्य मंत्री, सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सर्वप्रथम महाविद्यालय परिसर में स्थित माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा उसके पश्चात सरस्वती-वाटिका में पौधारोपण…

Read More

फरीदाबाद। भारत सरकार की पीएम-स्वनिधि योजना को मार्च 2030 तक पुनर्गठित व विस्तारित किया गया है। इसके अंतर्गत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक 16 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अवधि में नगर निगम फरीदाबाद द्वारा निगम मुख्यालय में लोक कल्याण मेला लगाया जाएगा। महापौर श्रीमती प्रवीण जोशी ने मेला के उद्घाटन के बाद जानकारी दी कि यह मेला भारत सरकार के दिशा निर्देशों पर हरियाणा सरकार द्वारा लगाया गया है जिसका उद्देश्य जन जन तक प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि इस मेले में लाभार्थी विभिन्न योजनाओं के तहत अपना…

Read More

फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर 86 स्थित एकॉर्ड अस्पताल ने लद्दाख मैराथन का आधिकारिक रूप से हेल्थ पार्टनर की भूमिका निभाई। जिसमें अस्पताल की तरफ धावकों की स्वास्थ्य जांच तथा अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। अस्पताल के आर्थोपेडिक डिपार्टमेंट चेयरमैन डॉ. युवराज कुमार ने स्वयं मैराथन में भाग लेकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति उन्होंने बताया कि मैराथन में देश विदेश से पहुंचे 6,500 से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया। अस्पताल की एम्बुलेंस और मेडिकल टीम ने लद्दाख पहुंचकर बाढ़ और भूस्खलन जैसी चुनौतियों के बीच चौबीसों घंटे स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं। इस दौरान धावकों और प्रतिभागियों को त्वरित और प्रभावी चिकित्सा…

Read More

फरीदाबाद। भाजपा विधायक सतीश फागना का कहना है कि धार्मिक आयोजन सामाजिक व्यवस्था के लिए बहुत जरूरी है और इस जरूरत को श्री देवगुरु बृहस्पति सेवक ट्रस्ट बखूबी निवारण कर रहा हैं। उन्होंने कहा की व्यास जी महाराज श्री कृष्ण स्वामी जी द्वारा सुनाई जा रही श्रीमद् नारद महापुराण को लेकर जिस प्रकार से यहां बैठे भक्त भाव विभोर हो रहे हैं वह इस बात का प्रमाण है कि भारतीय जनमानस के हृदय में भगवान स्वयं विराजते हैं, केवल हमें आत्म मंथन की जरूरत है और यह मंथन कृष्ण स्वामी जी महाराज कर रहे। प्रवीण बत्रा जोशी बल्लभगढ़ की अग्रवाल धर्मशाला…

Read More

फरीदाबाद। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर शुरु हुए सेवा पखवाड़ा के तहत सेक्टर-2 बल्लभगढ़ में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा महानगर के जिलाध्यक्ष सोहन पाल सिंह ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ झाडू लगाते हुए स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सोहन पाल सिंह ने कहा कि स्वच्छता में परमात्मा का वास होता है, जहां साफ-सफाई होती है, वहां देवी-देवताओं का आगमन होता है, इसलिए हमें अपने घरों के साथ-साथ आसपास भी साफ सफाई रखनी चाहिए और लोगों को इसके लिए प्रेरित करना…

Read More

फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस के पावन अवसर पर ‘सेवा पखवाड़ा’ का शुभारंभ जनसेवा और जनकल्याण की भावना के साथ किया गया। जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल के नेतृत्व में फरीदाबाद जिला भाजपा द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन जिला कार्यालय अटल कमल पर किया गया। ‘अटल कमल’ के अलावा फरीदाबाद जिले के 15 अन्य स्थानों पर भी रक्तदान शिविर व स्वास्थ्य जाँच शिविर लगाये गए, इन शिविरों में लोगों ने कुल 851 से ज्यादा यूनिट रक्तदान कर जनसेवा का संदेश दिया और 2100 से…

Read More

फरीदाबाद। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा, स्वच्छता और समाज कल्याण से जुड़े कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। इस अवसर पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री एवं फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री विपुल गोयल ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रमिक, नागरिक, स्वयंसेवी संगठन, आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधि तथा प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। अपने संबोधन में श्री गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा देश को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठा दिलाने और जनकल्याण हेतु किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने…

Read More

चीन ने मंगलवार को अमेरिका से जापान में तैनात अपनी मिड रेंज का टाइफून मिसाइल सिस्टम हटाने की मांग की है। चीन ने कहा कि ये तैनाती इलाके की रणनीतिक सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा कि चीन की गंभीर आपत्तियों को नजरअंदाज करते हुए अमेरिका और जापान ने जॉइंट मिलिट्री एक्सरसाइज के नाम पर टाइफून मिसाइल प्रणाली की तैनाती जारी रखी है। जमीन से लॉन्च होने वाला यह हथियार टॉमहॉक मिसाइलें दाग सकता है, जिनकी मारक क्षमता 2,000 किलोमीटर तक है। यानी यह दक्षिण चीन सागर, ताइवान स्ट्रेट और यहां…

Read More

अफगानिस्तान में तालिबान के कट्टर शासन के बावजूद महिलाओं के बीच कॉस्मेटिक सर्जरी का कल्चर तेजी से पॉपुलर हुआ है। यहां, करीब 20 क्लिनिक बोटॉक्स (झुर्रियों को कम करने के लिए इंजेक्शन), फेसलिफ्ट (ढीली त्वचा को टाइट करने के लिए) और हेयर ट्रांसप्लांट जैसी सेवाएं दे रहे हैं। इन क्लिनिक में पुरुष और महिलाएं दोनों आते हैं। पुरुष ज्यादातर गंजेपन का इलाज करवाते हैं, जबकि महिलाएं, जो आमतौर पर बुर्का में होती हैं, फेसलिफ्ट और अन्य सर्जरी करवा रही हैं। राजधानी की काबुल में प्रतिबंध के बावजूद, करीब 20 कॉस्मेटिक सर्जरी क्लिनिक चल रहे हैं। अफगानिस्तान में महिलाओं के बीच…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर दुनियाभर से बधाई मिलने का सिलसिला जारी है। अर्जेंटीना के सुपरस्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन पर 2022 फीफा वर्ल्ड कप की साइन की हुई जर्सी भेजी है। वहीं, हॉलीवुड सिंगर मैरी मिलबन ने पीएम मोदी के लिए गाना गाया। इसके साथ ही, इटली की पीएम मेलोनी ने मोदी को बधाई देते हुए उनके लीडरशिप की तारीफ की। रूसी राष्ट्रपति पुतिन, इजराइली पीएम नेतन्याहू, न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन समेत कई वर्ल्ड लीडर्स ने भी मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। मेसी इसी साल 13 दिसंबर को भारत आएंगे।…

Read More