फरीदाबाद। पिछले 30 वर्षों से नगर निगम की सेवाओं में लगे माली, बेलदार, मैसन, ट्यूबल हेल्पर, इलेक्ट्रिशियन हेल्पर, सफाई कर्मचारी व अन्य पदों पर लगे लगभग 164 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को अब नौकरी पक्की होने की संभावनाएं प्रवल होने लगी है। कल देर सायं निगम आयुक्त व नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के बीच लगभग दो घंटे की बैठक के बाद निगम आयुक्त व संघ के बीच यह फैसला हुआ है, कि माननीय हाईकोर्ट एवं अन्य न्यायालयों में नौकरी नियमित करवाने के लिए कर्मचारियों द्वारा दायर की गई विचाराधीन याचिकाओं पर विचार करते कर्मचारियों को वर्ष 2003 की रेगुलराइजेशन नीति के…
Author: Samachar Ambar
फऱीदाबाद। शहर की बेटी रिद्धिमा कौशिक व उसकी बहन विधिका कौशिक ने किक बॉक्सिंग में एक बार फिर रिकॉर्ड तोडते हुए दो दो गोल्ड मेडल जीत प्रदेश का नाम रोशन किया है। तमिलनाडू से प्रतियोगिता जीतने के बाद दोनों बहनों का फरीदाबाद लौटने पर भव्य स्वागत किया गया। सेक्टर 19 स्थित डीपीएस स्कूल की ये दोनों छात्रा खेलों में लगातार गोल्ड मेडल बटोर रही हैं। ड्रैंगन मार्शल लॉ एकेडमी के कोच दिव्या व संतोष थापा ने अन्य खिलाडियों के साथ दोनों बहनों का फूल मालाओं से स्वागत कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। कोच संतोष थापा ने दोनों बहनों…
फरीदाबाद। अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) सतबीर मान ने कहा कि जिला में चिन्हित अपराध के तहत आने वाले एससी-एसटी एक्ट व सुरक्षा समीक्षा मामलों की जांच कर पुलिस विभाग पूरी गंभीरता से रिपोर्ट तैयार करे। एडीसी सतबीर मान ने आज वीरवार को लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में चिन्हित अपराध संबंधी समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए यह बात कही। एडीसी सतबीर मान ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे चिह्नित अपराध में कोर्ट में जाने से पहले संबंधित मामलों की रिपोर्ट बनाएं। साथ ही ऐसे मामलों पर पुलिस विभाग द्वारा की गई…
फरीदाबाद। प्रदेश सरकार में सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने सेवा पखवाडा अभियान के तहत वीरवार को नारनौल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह से बल्लभगढ़ स्थित रानी की छतरी समेत राज्य के 20 संरक्षित धरोहरों के 95 करोड़ रुपए से होने वाले जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण की परियोजना का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस वर्चुअल कार्यक्रम का जिला सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में लाइव प्रसारण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एडीसी सतबीर मान वर्चुअल रूप से इस कार्यक्रम से जुड़े। विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के राजकीय दौरे के विरोध में हजारों लोगों ने लंदन की सड़कों पर प्रदर्शन किया। इस रैली को ‘स्टॉप ट्रम्प कोएलिशन’ नामक संगठन ने निकाला। इसमें 50 से ज्यादा यूनियन और सामाजिक संगठनों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने लंदन के पोर्टलैंड प्लेस से संसद भवन चौराहे तक रैली निकाली। लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस के मुताबिक करीब 5000 लोग इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। सुरक्षा के लिए 1600 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। लोगों ने विरोध के लिए हाथों में तख्तियां ले रखी थीं। इन पर ‘ट्रम्प नॉट वेलकम’, ‘नो टू रेसिज्म’ और ‘स्टॉप आर्मिंग…
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को एक रक्षा समझौते पर साइन किए। इस समझौते के तहत एक देश पर हमला दूसरे पर भी हमला माना जाएगा। सऊदी प्रेस एजेंसी के मुताबिक, दोनों देशों ने एक जॉइंट स्टेटमेंट में कहा कि यह समझौता दोनों देशों की सुरक्षा बढ़ाने और विश्व में शांति स्थापित करने की प्रतिबद्धता को दिखाता है। इस समझौते के तहत दोनों देशों के बीच डिफेंस कॉर्पोरेशन भी डेवलप किया जाएगा। रॉयटर्स के मुताबिक इस समझौते के तहत मिलिट्री सहयोग किया जाएगा। इसमें जरूरत पड़ने पर पाकिस्तान के…
अहमदाबाद प्लेन क्रैश में मारे गए 4 यात्रियों के परिवारों ने अब अमेरिका में विमान बनाने वाली कंपनी बोइंग और उसके पुर्जे बनाने वाली कंपनी हनीवेल के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, परिवारों का आरोप है कि दोनों कंपनियों की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ। यह मुकदमा टेक्सास की लैनियर लॉ फर्म के जरिए दायर किया गया है। इसमें कहा गया है कि विमान में लगे ईंधन स्विच में खराबी थी और यही हादसा की वजह बना। परिवारों का आरोप है कि बोइंग और हनीवेल इन खतरों के बारे में पहले से जानते…
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को 17 राज्यों और 7 केंद्रशासित प्रदेशों को निर्देश दिया है कि वे 1909 के आनंद मैरिज एक्ट के तहत सिख शादियों (आनंद कारज) की रजिस्ट्रेशन व्यवस्था 4 महीने में लागू करें। कोर्ट ने कहा कि नियम न बनने से सिख नागरिकों के साथ असमान व्यवहार हो रहा है और यह संविधान के समानता के अधिकार का उल्लंघन है। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने कहा, यह आदेश उन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों पर लागू होगा जिन्होंने अब तक नियम नहीं बनाए हैं, जिनमें उत्तराखंड, कर्नाटक, तमिलनाडु, झारखंड, यूपी, असम, बंगाल, गुजरात,…
यूपी के बरेली में एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले दो शूटरों के एनकाउंटर के बाद गैंग लीडर रोहित गोदारा ने धमकी दी है। गुरुवार को उसने फेसबुक पर लिखा- हमारे जो दो शूटर्स मारे गए हैं, हम इसका बदला लेंगे। ये एनकाउंटर हमारे जीवन की बहुत बड़ी क्षति है। ये ढेर नहीं, शहीद हुए हैं। हम वो काम कर सकते हैं, जिसकी ये कल्पना भी नहीं कर सकते। इसमें जिसका भी हाथ है, वो चाहे कितना भी पैसे वाला हो या पावर वाला हो, वक्त लग सकता है। माफी नहीं है। रोहित गोदारा की बदला लेने की…
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को ‘वोट चोरी’ पर दूसरी बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इससे पहले उन्होंने 7 अगस्त को मीडिया से बात की थी। राहुल ने 31 मिनट के प्रजेंटेशन में वोट चोरी के आरोप लगाए और सबूत दिखाने का दावा किया। उन्होंने कहा- चुनाव आयोग जानबूझकर कांग्रेस के वोटों को निशाना बना रहा है और उनके नाम डिलीट कर रहा है। राहुल इस बार अपने साथ कर्नाटक के ऐसे वोटर्स को भी लेकर आए, जिनके नाम वोटर्स लिस्ट से डिलीट किए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश…

