Author: Samachar Ambar

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण और पराली जलाने से संबंधित मामले पर सुनवाई की। कोर्ट ने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं लेकिन पर्यावरण को बचाना भी जरूरी है। अगली सुनवाई 8 अक्टूबर को होगी। कोर्ट ने पंजाब सरकार से पूछा कि जो किसान पराली न जलाने के सरकारी आदेश का उल्लंघन करते हैं, उनको गिरफ्तार क्यों नहीं करते? सिर्फ जुर्माना लगाने से काम नहीं चलेगा, किसानों को जवाबदेह बनाना जरूरी है। CJI बीआर गवई और जस्टिस के विनोद चंद्रन की बेंच ने कहा कि देश की प्रदूषण नियंत्रण एजेंसियां और राज्य सर्दियों से पहले तीन…

Read More

कर्नाटक के विजयपुरा की SBI ब्रांच में करीब 21 करोड़ की डकैती हो गई। इसमें 1.04 करोड़ कैश और करीब 20 करोड़ कीमत का 20 किलो सोना शामिल है। मंगलवार शाम को 5 हथियारबंद लुटेरे बैंक में लूट करके फरार हो गए। एसपी लक्ष्मण बी निंबारगी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सही रकम और गहनों का ब्योरा बैंक अधिकारियों के आने के बाद स्पष्ट होगा। पुलिस को शक है कि आरोपी महाराष्ट्र की ओर भागे हैं। उनकी तलाश जारी है। सेना जैसी वर्दी पहनकर आए थे लुटेरे पुलिस के अनुसार, लुटेरे सेना जैसी ड्रेस…

Read More

फरीदाबाद, हरियाणा – अरावली गोल्फ कोर्स में आज एक महत्वपूर्ण वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया, जो पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति समर्पण को दर्शाता है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री मुकेश वशिष्ठ, माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा के मीडिया कोऑर्डिनेटर, प्रसिद्ध गोल्फर श्री दीवेश राणा और श्री प्रेम सिंह चौहान (सेवानिवृत्त आई.जी.) उपस्थित रहे। अति विशिष्ट अतिथियों में श्री अजय शोमवंशी सीएसआर हेड (विक्टोरा फाउंडेशन), श्री कमलेश शास्त्री मंडल बाल कल्याण अधिकारी गुरुग्राम ), श्रीमती नीरज एवं श्रीमती पूनम (द्रोणाचार्य किड्स स्कूल) और श्री राजपाल, एजीएम, हरियाणा पर्यटन निगम सम्मिलित हुए। अरावली गोल्फ कोर्स के…

Read More

चुनाव आयोग (EC) ने बुधवार को बताया कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान देश के ज्यादातर राज्यों में आधे से ज्यादा मतदाताओं को किसी दस्तावेज की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि उनके नाम पिछली SIR की वोटर लिस्ट में शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक, कई राज्यों में पिछली SIR 2002 से 2004 के बीच हुई थी और वही इस बार की कट-ऑफ लिस्ट होगी। उदाहरण के लिए बिहार में 2003 की मतदाता सूची को आधार बनाया गया है। यहां 4.96 करोड़ (60%) वोटरों को कोई डॉक्यूमेंट नहीं दिया, जबकि करीब 3 करोड़ (40%) को 12 तय दस्तावेजों में से एक…

Read More

फरीदाबाद। मानव रचना शैक्षिक संस्थानों ने आज अपने दूरदर्शी संस्थापक चांसलर डॉ. ओ.पी. भल्ला की 12वीं स्मृति दिवस मनाया। इस मौके पर मुख्य अतिथि, हरियाणा सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय एवं नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल की उपस्थिति में संस्थान ने ‘शिक्षा का दीप’ कार्यक्रम की घोषणा की। यह एक रणनीतिक छात्रवृत्ति पहल है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्रों के लिए उच्च शिक्षा में भागीदारी बढ़ाना और 2035 तक फरीदाबाद का सकल नामांकन अनुपात 50 फीसदी तक पहुंचाना है। डॉ. प्रशांत भल्ला, अध्यक्ष; डॉ. अमित भल्ला, उपाध्यक्ष; डॉ. सत्य भल्ला, मुख्य संरक्षक;…

Read More

फरीदाबाद। सेक्टर-16 स्थित फरीदाबाद कालीबाड़ी में बुधवार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा का भव्य आयोजन किया जाएगा। मूर्ति को मूर्ति कार पांचू गोपाल पाल जी ने बताया कि यह पूजा हर साल भाद्र संक्रांति के दिन मनाई जाती है, जो इस वर्ष 17 सितंबर को पड़ रही है। इसे भगवान विश्वकर्मा का जन्म दिवस माना जाता है, इसलिए देशभर में कारीगर, इंजीनियर और औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े लोग इस पर्व को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाते हैं। पंडित राजीव और पंडित निकुंज ने बताया कि पूजा का शुभारंभ सुबह 8 बजे पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ होगा। इसके बाद सुबह…

Read More

फरीदाबाद। श्री धार्मिक लीला कमेटी, 5 नंबर एम ब्लॉक, एनआईटी फरीदाबाद द्वारा आयोजित रामलीला में सोमवार की रात कैकई और दशरथ के कोप भवन दृश्य का भावुक अभ्यास साज और संगीत के साथ संपन्न हुआ। निर्देशक हरीश चंद्र आजाद ने बताया कि यह दृश्य रामलीला के सबसे मार्मिक प्रसंगों में से एक है, जिसमें संवादों के साथ भावनात्मक संगीत भी निरंतर बजता रहता है। उन्होंने बताया कि मंच पर कलाकारों को संवादों और संगीत के बीच बेहतर तालमेल के लिए अंतिम अभ्यास इसी रूप में करवाया जाता है, ताकि मंचन के समय भावों की अभिव्यक्ति सशक्त रूप से दर्शकों तक पहुंचे।…

Read More

फरीदाबाद। जे.सी.बोस विश्वविद्यालय ने मंगलवार को अपने 57वें स्थापना दिवस का भव्य और गरिमामय आयोजन किया। इस अवसर पर छात्रों, संकाय सदस्यों और पूर्व छात्रों की उपलब्धियों को सम्मानित किया गया। यह संस्थान 1969 में इंडो-जर्मन वाईएमसीए इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग के रूप में स्थापित हुआ था, जिसे 2009 में विश्वविद्यालय का दर्जा मिला। इस वर्ष विश्वविद्यालय के रूप में 16 और संस्थान के रूप में कुल 56 वर्ष पूरे हो गए हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने की, जबकि प्रतिष्ठित पूर्व छात्र प्रो.राकेश कुमार मुद्गल, कुलपति, आत्मीय विश्वविद्यालय, राजकोट और सरदार सुखदेव सिंह, अध्यक्ष, वाईएमसीए एमओबी पूर्व छात्रसंघ…

Read More

फरीदाबाद। जिले में जन्म और मृत्यु पंजीकरण की व्यवस्था को पारदर्शी, सटीक और सौ फीसदी कवरेज सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को जिला स्तरीय समन्वय समिति (डीएलसीसी) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त विक्रम सिंह ने की, जिसमें स्वास्थ्य विभाग समेत संबंधित विभागों और संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में उपायुक्त विक्रम सिंह ने जन्म और मृत्यु पंजीकरण की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निजी अस्पताल यदि निर्धारित समय सीमा में जन्म की सूचना उपलब्ध नहीं कराते, तो उनके खिलाफ नियमों के तहत…

Read More

फरीदाबाद। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बिजेन्द्र नेहरा ने पार्टी जिला कार्यालय अटल कमल में मंगलवार आज आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि केंद्र सरकार ने जीएसटी स्लैब में भारी कटौती कर देश की जनता को एक लाख करोड़ रुपये का बड़ा दीपावली उपहार दिया है। यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी सोच और आर्थिक सुधारों की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है, जिससे खासकर मध्यम वर्ग, किसान, गरीब और आमजन को लाभ होगा। नेहरा ने बताया कि 22 सितंबर से लागू होने वाले इस बदलाव से 500 से अधिक वस्तुओं की कीमतें घटेंगी, जिनमें कृषि उपकरण, शिक्षा सामग्री और चिकित्सा उपकरण…

Read More