देश के 4 राज्यों राजस्थान, पंजाब, गुजरात और हरियाणा से वापसी के बीच मध्य प्रदेश में मानसून जमकर बरस रहा है। मध्य प्रदेश में शनिवार को 25 जिलों में बारिश हुई। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी, बलिया, गोंडा समेत 8 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। लखीमपुर-खीरी में 24 घंटे में 8 मकान नदी में समा गए हैं। राजस्थान में भी शनिवार को जाते हुए मानसून के बीच तेज बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश में इस बार मानसून जमकर बरसा है। हालांकि, अब इसकी विदाई का दौर शुरू हो गया है। 20 जून से 20 सितंबर तक बारिश और उससे जुड़ी…
Author: Samachar Ambar
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे देश के नाम संबोधन देंगे। आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं है कि वे किस विषय में बात करेंगे, लेकिन यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वे GST की नई दरें लागू होने पर बात कर सकते हैं। इसके अलावा देश में शुरू हो रहे फेस्टिवल सीजन के लिए स्वदेशी के इस्तेमाल काे बढ़ावा देने की अपील कर सकते हैं। जिसका जिक्र उन्होंने मणिपुर, बिहार, गुजरात, मध्य प्रदेश की यात्राओं में भी किया है। यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि पीएम अमेरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प के H-1B वीजा की एप्लिकेशन…
फरीदाबाद। शहर के एक होटल में युवती से रेप किए जाने का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसकी न्यूड वीडियो और फोटो बना ली। अब उस पर धर्म परिवर्तन करके शादी करने का दबाव बनाया जा रहा है। युवती की शिकायत पर महिला थाना पुलिस एनआईटी ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला थाना पुलिस एनआईटी से मिली जानकारी के अनुसार, संजय कालोनी पुलिस चौकी क्षेत्र की रहने वाली 24 साल की युवती ने पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें उसने बताया कि उसके पिता का देहांत हो…
फरीदाबाद। उपायुक्त विक्रम सिंह के निर्देशानुसार आज जिला समाज कल्याण अधिकारी ममता शर्मा द्वारा सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार कक्ष में सेवा पखवाड़े का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एक वृद्धा महिला ने मंच से भावुक होकर सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब किसी और सहायता की ज़रूरत नहीं, सरकार ने सब कुछ दे दिया है — यह शब्द थे श्रीमती बिमला देवी के, जिन्हें सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत समय पर उनकी पहली पेंशन प्राप्त हुई। पेंशन मिलते ही बिमला देवी की आंखों में संतोष और चेहरे पर मुस्कान साफ़ झलक रही थी। सेवा पखवाड़ा के…
फरीदाबाद। विश्व अल्जाइमर दिवस के अवसर पर ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-86 स्थित एकॉर्ड अस्पताल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में न्यूरोलॉजी विभाग के चेयरमैन डॉ. रोहित गुप्ता ने कहा कि समय पर पहचान और इलाज से अल्जाइमर जैसी गंभीर बीमारी को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में हर महीने 8 से 10 नए मरीज अल्जाइमर और डिमेंशिया के विभिन्न लक्षणों के साथ आते हैं। इनमें याददाश्त कमजोर होना, बार-बार एक ही बात दोहराना, चीजें भूल जाना और व्यवहार में बदलाव आम संकेत होते हैं। डॉ. गुप्ता ने बताया कि यह बीमारी पहले सिर्फ बुजुर्गों में देखने…
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला फरीदाबाद में सेवा पखवाड़ा के तहत 11-सप्ताहीय हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत डीसी विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में आज शनिवार को जिला के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। हरियाणा शहर स्वच्छता महा अभियान के तहत आज विभिन्न सामाजिक संगठनों, आरडब्ल्यूए, मार्केट एसोसिएशन आदि के सहयोग से सेक्टर 49, गंगाराम कॉलोनी, सैनिक कॉलोनी, तिगांव रोड बल्लभगढ़ सहित अन्य स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई। डीसी विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में सेवा पखवाड़ा के तहत फरीदाबाद शहर में स्वच्छता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए संबंधित विभागों की टीमें…
फरीदाबाद। यमुना नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए काम शुरू होने वाला है। ज़िले का पहला एसटीपी इमामुद्दीनपुर गांव में बनाया जाएगा। इस एसटीपी में न केवल इस गांव का बल्कि शाहजहांपुर, फज्जूपुर और चांदपुर का भी सीवेज आएगा, जिसे साफ़ करके यमुना नदी में छोड़ा जाएगा। वर्तमान में, नदी किनारे बसे गाँवों का सीवेज सीधे नदी में बहता है, जिससे नदी प्रदूषित होती है। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) भी इस मुद्दे को लेकर चिंतित है। एनजीटी ने 2019 में आदेश जारी किए थे, लेकिन अब छह साल बाद इसका क्रियान्वयन शुरू हो रहा है। एसटीपी का निर्माण जन स्वास्थ्य…
फरीदाबाद। दशहरा ग्राउंड में राजस्थान और मध्य-प्रदेश से मेला लगाने आए दुकानदारों और झूले वालों को नगर निगम ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जिसे लेकर महिलाओं और लोगों ने जमकर विरोध किया। नगर निगम अफसरों का कहना है कि इस बार टेंडर निकाला गया था, जिसे एक ठेकेदार ने लिया है। ग्राउंड में जो भी दुकानें लगेंगी वह ठेकेदार की मंजूरी के बाद ही लग पाएंगी। बल्लभगढ़ के दशहरा ग्राउंड में दशहरे से पहले ही मेला शुरू हो जाता है, जो दशहरा वाले दिन समाप्त होता है। ग्राउंड में राजस्थान, मध्य प्रदेश सहित दूसरे राज्यों से आकर दुकानदार दुकान…
अमेरिका अब H-1B वीजा के लिए हर साल एक लाख डॉलर (करीब 88 लाख रुपए) एप्लिकेशन फीस वसूलेगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को व्हाइट हाउस में इस ऑर्डर पर साइन किए। नए चार्ज 21 सिंतबर से लागू होंगे। H-1B वीजा के लिए पहले औसतन 5 लाख रुपए लगते थे। यह 3 साल के लिए मान्य होता था। इसे 3 साल के लिए रिन्यू किया जा सकता था। अब अमेरिका में H-1B वीजा के लिए 6 साल में 5.28 करोड़ लगेंगे, यानी खर्च करीब 50 गुना से ज्यादा बढ़ जाएगा। अमेरिकी सरकार हर साल लॉटरी से 85,000 H-1B वीजा जारी…
यूरोप के कई हवाई अड्डों पर शनिवार को साइबर अटैक के चलते चेक-इन और बोर्डिंग सिस्टम ठप हो गए। इस वजह से एयर ट्रैफिक प्रभावित हुआ और उड़ानों में भारी देरी हुई है। बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स के एयरपोर्ट पर शुक्रवार रात (19 सितंबर) को उनके चेक-इन और बोर्डिंग सिस्टम से जुड़ी सर्विस प्रोवाइडर कंपनी पर साइबर अटैक हुआ। इसकी वजह से यात्रियों को सिर्फ मैन्युअल चेक-इन की सुविधा दी जा रही है। इससे फ्लाइट शेड्यूल पर बड़ा असर पड़ा। ब्रसेल्स में 100 से ज्यादा और बर्लिन में 60 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुईं। वहीं लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर…

